Gold-Silver Price: एक हफ्ते में 20 हजार रुपये तक गिरे चांदी के दाम, सोना भी 12,540 रुपये हुआ सस्ता

खबर सार :-

Gold-Silver Price: सोने-चांदी के दाम में इस हफ्ते भारती गिरावट देखने को मिली रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड के दाम 1,25,080 रुपये पहुंच गए है। चांदी 1,75,000 प्रति किलो पर आ गई हैं।
Gold-Silver: एक हफ्ते में चांदी 20 हजार तो सोना 12,540 रुपये हुआ सस्ता

खबर विस्तार : -

Gold-Silver Price: घरेलू सर्राफा बाजार में रविवार को सोने की कीमतों में गिरावट का रुख जारी रहा। हालांकि आज के कारोबार में चांदी में मामूली तेजी देखने को मिली। देश भर के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में आज सोना 440 से 480 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया है। इसके विपरीत, चांदी की कीमतों में 100 प्रति किलोग्राम तक की मामूली बढ़ोतरी हुई है।

आज सोना-चांदी का भाव

इन बदलावों के बाद, आज देश भर के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 1,25,080 से 1,25,230 प्रति 10 ग्राम के बीच कारोबार कर रहा है। इसी तरह, 22 कैरेट सोना 1,14,650 से 1,14,800 रुपये प्रति 10 ग्राम की रेंज में बिक रहा है। कीमत में मामूली बढ़ोतरी के कारण, दिल्ली के सर्राफा बाजार में आज चांदी 1,75,000 प्रति किलोग्राम के भाव पर कारोबार कर रही है।

एक हफ्ते में 20,000 तक सस्ती हुई चांदी, सोना भी गिरा

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आई गिरावट के चलते, साप्ताहिक आधार पर सोना और चांदी दोनों ही कमजोर हुए हैं। कमजोर वैश्विक संकेतों के दबाव में पिछले हफ्ते चांदी की कीमतों में गिरावट रही। जिससे चांदी प्रति किलोग्राम 20,000 रुपये तक सस्ती हुई। जबकि पिछले हफ्ते के दौरान, 24 कैरेट सोने की कीमत में 12,540 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई, जबकि 22 कैरेट सोना 11,500 प्रति 10 ग्राम सस्ता हो गया।

Gold-Silver Price: शहरवार सोने-चांदी के दम

देश की राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 1,25,230 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,14,800 प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। आर्थिक राजधानी मुंबई में, 24 कैरेट सोना 1,25,080 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,14,650 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव से बिक रहा है। इसी तरह, अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की खुदरा कीमत 1,25,130 रुपये प्रति 10 ग्राम है, और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,14,700 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

ये भी पढ़ें....सोने-चांदी की कीमतों में मचा हाहाकार! अमेरिकी ब्याज दरों की आहट से कीमतें करीब 3% तक लुढ़कीं

इन प्रमुख शहरों के अलावा, चेन्नई में आज 24 कैरेट सोना 1,25,080 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,14,650 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव से बिक रहा है। इसी तरह, कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,25,080 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,14,650 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर मिल रहा है। भोपाल में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,25,130 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,14,700 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव से बिक रहा है।

लखनऊ के सर्राफा बाजार में आज 24 कैरेट सोना 1,25,230 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा है। जबकि 22 कैरेट सोना 1,14,800 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,25,230 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,14,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव से बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,25,130 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,14,700 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव से बिक रहा है। चंडीगढ़ में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,25,230 प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,14,800 प्रति 10 ग्राम के भाव पर बिक रहा है। 

चांदी 1,75,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंची

देश के अन्य राज्यों की तरह, कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजारों में भी आज सोने की कीमतों में कमी आई है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में आज 24 कैरेट सोना 1,25,080 प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा है। जबकि दिल्ली के सर्राफा बाजार में आज चांदी 1,75,000 प्रति किलोग्राम के भाव पर कारोबार कर रही है।

FAQ (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)….

1. साल 2026 में शादी का सीजन कब से कब तक रहेगा?

शादी का प्रमुख सीजन 21 नवंबर से 15 दिसंबर 2026 तक रहने का अनुमान है। इस दौरान देशभर में करीब 52 लाख शादियां होने की संभावना है।

2. एक हफ्ते में सोने-चांदी की कीमतों में कितनी गिरावट आई?

पिछले एक हफ्ते में चांदी 20,000 रुपये तो 24 कैरेट सोने की कीमत में 12,540 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की गिरावट दर्ज की गई।

3. आज सोने-चांदी का भाव क्या है ?

दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना आज 1,25,080 से 1,25,230 प्रति 10 ग्राम और चांदी 1,75,000 प्रति किलोग्राम के भाव पर कारोबार कर रही है।

ये भी पढ़ेंः- शादी सीजन में बाजार की चांदी! 52 लाख शादियों से 7.5 लाख करोड़ का कारोबार, 1.25 करोड़ रोजगार की उम्मीद

अन्य प्रमुख खबरें