जम्मू-कश्मीर: सरकार दे रही उन्नतशील बीज, 80 साल का बुजुर्ग कर रहा फूलों की खेती
खबर सार :-
हाइब्रिड फूलों की खेती से कटरा के किसानों की आय बढ़ रही है। इसमें किसानों की मेहनत और आईआईआईएम के सिलेक्टेड बीजों का कमाल जम्मू-कश्मीर को खुशहाल कर रहा है।
खबर विस्तार : -
कटरा : जम्मू-कश्मीर में सरकार की पहल का असर दिखने लगा है। कई सालों से यहां कृषि विभाग किसानों को पारंपरिक खेती के साथ-साथ फूलों की खेती अपनाने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। इस पहल का असर अब दिखने लगा है। धीरे-धीरे यहां के किसानों ने फूल उगाने वाली सलाह को माना और अपने खेतों में इसे जगह दिया। उनकी प्रगति का असर ही है कि डडुरा और भगथा गांवों का दौरा करने के लिए अधिकारी पहंुचने लगे हैं। उनकी जिज्ञासा केवल किसानों की फूलों वाली खेती को देखना होता है।
यह भी पढ़ें : कानून को ठेंगा, किसानों से कपट, सरकार करेगी हिसाब
80 साल का किसान भी है सक्रिय
भगथा गांव में, 80 वर्षीय किसान प्रेमू सक्रिय रूप से हाइब्रिड फूलों की खेती कर रहे हैं। अपनी फूलों की खेती की उपज बढ़ाई, आज उससे अच्छी कमाई कर रहे हैं। यहां के दूसरे किसान भी उनको इस उम्र में खेती करते देख फूलों की खेती के प्रति खिंचे आ रहे हैं। प्रेमू अब उनका उत्साह बढ़ाने लगे हैं। वह दूसरे किसानों के लिए प्रेरणा बन गए हैं। फूलों की खेती से उनकी आय बढ़ी है। साथ ही एक अतिरिक्त स्रोत प्रदान किया है। इसके अंतर्गत ग्रामीण युवाओं को स्वरोजगार के नए अवसर भी मिले हैं।
इस खेती पर किसी का ध्यान नहीं था
प्रेमू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। उनका कहना है कि सरकार किसानों को कई सुविधाएं और सहायता प्रदान कर रही है। इसमें उन्होंने फूलों का भी जिक्र किया है। उन्होंने बताया कि सरकार ने समय पर मार्गदर्शन, गुणवत्तापूर्ण कृषि सामग्री और योजनाएं देकर हमारा कमाई का मार्ग बनाया। जिस खेती के प्रति किसी का ध्यान नहीं जाता था, किसानों को आज वही खेती अधिक लाभदायक और आजीविका में बदलने वाली लग रही हैं।
सरकार से मिल रही है मदद
किसान प्रेमू का कहना है कि फूलों का काम करने से आज हमें पहले से काफी फायदा हो रहा है। यह तब संभव हो सका, जबकि सरकार ने हमारी मदद की। हमने मेहनत किया, लेकिन हमारे पास योजनाएं नहीं थीं। अब हम इनको तलाश कर लाते हैं। हमें बहुत फायदा हुआ है। किसान ने बताया कि सरकार ने हमें पेंशन भी दी। तीन महीने में मिलने वाले 2,000 रुपए हमें आगे बढ़ने में मदद कर रहे हैं। डडुरा गांव के राशिद लगभग 3 कनाल जमीन पर फूलों की खेती कर अपने परिवार को पाल रहे हैं। इन लोगों को सरकार से काफी मदद मिल रही है।
गुणवत्तापूर्ण पौधे और बीज मिले
फूलों की खेती को बढ़ावा देने और किसानों की आय बढ़ाने के लिए कृषि विभाग भी काफी सक्रिय है। उसने आईआईआईएम जम्मू के माध्यम से किसानों को अच्छी किस्म के पौधे लगाने के लिए सामग्री उपलब्ध कराई गई। iiim ने बेहतरीन बीज भी दिए। उनकी यह सहायता किसानों को तकनीकी मार्गदर्शन देने लगी है। इसके साथ-साथ गुणवत्तापूर्ण पौधे लगाने की सामग्री प्राप्त करने में मदद कर रही है।
सब्जी की खेती-डेयरी फर्म भी खोला
हाईब्रिड और गुणवत्ता वाले पौधे लगाने से ज्यादा आमदनी की गुंजाइश रहती है। इससे किसानों की पैदावारी ज्यादा होती है। किसान कहते हैं कि हमारी आमदनी में बढ़ोतरी हुई है। यहां के युवा भी अब इसी काम को पसंद कर रहे हैं। कहते हैं कि हमने सब्जी की खेती के साथ ही डेयरी फर्म भी खोला है। बुजुर्ग किसान ने अब लोगों को बढ़-चढ़ कर इस काम में हिस्सा लेने के लिए कहा है। उनका तर्क है कि इससे घर बैठे आमदनी होगी। भगथा गांव में किसान गुलसार भी फूलों की खेती में सफलतापूर्वक लगे हुए हैं।
पंथल ब्लॉक के एआईए राकेश कुमार शर्मा का कहना है कि बहुत मेहनती किसान होने के बाद भी यह ज्यादा लाभ नहीं पा रहे थे। आईएफएस (इंटीग्रेटेड फार्मिंग सिस्टम) के तहत हमने विचार किया था कि अगर ये किसान फूलों की खेती के साथ पोल्ट्री और डेयरी का काम भी कर लें, इनकी आमदनी बढ़ सकती हैं। मैंने आईआईआईएम से गुजारिश की तो उन्होंने किसानों को मुफ्त और हाइब्रिड बीज उपलब्ध कराए।
यह भी पढ़ें : सिरसाः खारे पानी में झींगा पालन, 14 लाख निवेश, 65 लाख का कारोबार, अब हैं चार तालाब
अन्य प्रमुख खबरें
-
सिरसाः खारे पानी में झींगा पालन, 14 लाख निवेश, 65 लाख का कारोबार
2026-08-24
-
चीनी के बढ़ते दामों पर यूपी के सीएम नाराज, उत्तराखंड में छापा डाल रहीं 11 टीमें
2026-08-23
-
किसानों ने दी चेतावनी, कहा, मांगें पूरी न हुई तो आंदोलन करने को हैं तैयार
2026-08-21
-
चीनी के दाम बढ़ने पर युवकों का गुस्सा फूटा, प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया
2026-08-21
-
‘एजोला’ के इस्तेमाल से बढ़ेगी धान की पैदावार, जानें इसके फायदे
2026-08-05
-
कृषि मंत्री रामविचार नेताम के दो टूक, कहा किसानों के साथ धोखाधड़ी बर्दाश्त नहीं, लाइसेंस रद्द किया जाएगा
2026-07-31
-
पीएम-किसान योजना नहीं होगी बंद, 2031 तक जारी रखने का फैसला, महिला किसानों को भी मिल रहा लाभ
2026-07-31
-
बादाम है पुलवामा की पहचान, छंट रहे उत्पादन के व्यवधान
2026-07-30
-
20 अगस्त तक खरीदी जाएगी मूंग, 60 फीसदी फसल रखेगी सरकार
2026-07-30
-
कानून को ठेंगा, किसानों से कपट, सरकार करेगी हिसाब
2026-07-29
-
'एग्री-फोटोवोल्टिक तकनीक के माध्यम से खेती योग्य भूमि का बहुआयामी उपयोग संभव', कार्यशाला में प्रभारी वैज्ञानिक ने दी जानकारी
2026-07-27
-
सिंगल क्लिक सिस्टम, और पहुंच गई किसानों के खातों में रकम
2026-07-27
-
कटहल की खुशबू पाकर आए हाथियों ने ढहाए मकान और खा गए अनाज
2026-07-25
-
उत्तर प्रदेश में खाद की कालाबाजारी की तो भेजे जाएंगे जेल
2026-07-24
-
रानी झांसी वाहिनी पार्क में लगाए 100 पौधे
2026-07-21