भोपाल के ICAR-NIHSAD ने विकसित की वैक्सीन, बर्ड फ्लू के संक्रमण से रहें निडर
खबर सार :-
भोपाल, बर्ड फ्लू के संक्रमण से मुर्गियों को बचाने की दिशा में भोपाल ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। वैज्ञानिकों के प्रयासों से देश की पहली स्वदेशी एच5एन1 चिकन वैक्सीन विकसित किए जाने के बाद आज देश के सामने आएगी।
खबर विस्तार : -
भोपाल, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान (एनआईएचएसएडी) के वैज्ञानिकों ने देश की पहली स्वदेशी एच5एन1 चिकन वैक्सीन विकसित कर एक और उपलब्धि हासिल की है। इस उपलब्धि को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान भोपाल में एक कार्यक्रम के दौरान राष्ट्र को समर्पित करेंगे।
यह वैक्सीन बर्ड फ्लू के संक्रमण से मुर्गियों की रक्षा करेगी। देश में कई बार जानलेवा बीमारी हजारों पक्षियों की मौत का कारण बनती है। इस दिशा में भारत ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। इस वैक्सीन की जटिलताओं और उसके शुद्ध परिणाम को परखने के लिए कई महीने तक प्रयोग किए गए।
यह भी पढ़ें :गुजरात ने रबी सीजन के लिए कृषि सहायता योजना का किया विस्तार, 48,000 आदिवासी किसानों को मिलेगा लाभ
छह महीने तक होती रही परीक्षण की निगरानी
संस्थान की ओर से दी गई जानकारी में स्पष्ट किया गया है की वैक्सीन कई मुर्गों में लगाई गई और इन मुर्गों को परीक्षण की शुद्धता परखने के लिए मुर्गों के संपर्क में रखा गया। इनकी निगरानी करीब 6 माह तक की गई, लेकिन अन्य मुर्गों में संक्रमण का प्रभाव नहीं पाया गया। इससे इसके खरे परिणाम सामने आए हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खुशी जताते हुए लिखा है की बर्ड फ्लू एक ऐसी बीमारी है जो भारी नुकसान करती है।
इसके फैलने पर बड़ी संख्या में मुर्गियां तो मर जाती हैं, लेकिन मुर्गियों से इंसानों में भी इस बीमारी के फैलने का खतरा और भी जटिल बना देता हैंंंं। यह समय अब आ गया है, जब किसी पोल्ट्री फार्म के किसान को डरने की जरूरत नहीं है। अब तक 500 बार बर्ल्ड फ्लू का प्रकोप देश ने झेला है। वैज्ञानिकों की प्रशंसा करते हुए उन्होंने लिखा है कि एक कामयाब और सफल परीक्षण के लिए अनुसंधान को बधाई।
100 फीसदी तक सुरक्षित है वैक्सीन
बर्ड फ्लू यानी अत्यधिक रोगजनक एवियन इन्फ्लुएंजा मुर्गियों और दूसरे पक्षियों को प्रभावित करने वाली गंभीर बीमारी है। इसकी गंभीरता का अनुमान भी लगाया जा सकता है। वैज्ञानिकों ने बताया है कि संक्रमण से प्रभावित पक्षियों में 100 फीसदी तक मृत्यु दर पहुंच सकती है और इसी कारण अक्सर देखा जाता है की बड़े पैमाने पर पक्षियों को मार दिया जाता है। यही नहीं, इनके व्यापार पर भी प्रतिबंध लग जाता है। ट्रांसपोर्टेशन प्रभावित होता है और उनकी आवाजाही के साथ-साथ पोल्ट्री कारोबारी और मुर्गी पालकों को बड़ा नुकसान उठाना पड़ता है।
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताई खूबियां
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिखा है कि भारतीय कृषि संधान परिषद की निषाद संस्थान ने इस देसी स्वदेशी वैक्सीन की सफलता हासिल की है। वैक्सीन की खूबियां बताते हुए उन्होंने कहा है कि जिस मुर्गी को भी यह वैक्सीन लग गई, उसके संपर्क में इंसानों पर भी बीमारी का प्रभाव नहीं पड़ेगा। वैक्सीन से मुर्गियां पूरी तरह से सुरक्षित हो जाएंगी। महामारी के कारण बड़े पैमान पर नुकसान होता था, अब उस नुकसान से बचने के लिए यह वैक्सीन आपके सामने है। प्रधानमंत्री की आत्मनिर्भर मिशन के तहत मिली प्रेरणा के आधार पर तैयार यह वैक्सीन देश को आज समर्पित की जाएगी। कृषि क्षेत्र में लगातार बहुफसली, मोटा अनाज उत्पादन बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। वहीं खाद्य पदार्थों की दिशा में भी प्रयास किया जा रहे हैं।
मछली और मुर्गी पालन को मिल रहा प्रोत्साहन
मछली उत्पादन और पोल्ट्री फार्म के लिए भी सरकार प्रोत्साहित करती रही है। यही कारण है कि मुर्गियों के संरक्षण और उनकी सुरक्षा के लिहाज से पोल्ट्री क्षेत्र में बीमारी का प्रसार कम करने की दिशा में कदम बढ़ाए गए थे। इस उपलब्धि से पशु रोगों के नियंत्रण और वैक्सीन के स्वदेशी विकास के क्षेत्र में भी अनुसंधान क्षमता को मजबूती मिलेगी। वैज्ञानिकों का उत्साह अब चरम पर है। माना जा रहा है कि कई और रोगों पर अनुसंधान के प्रयास किए जाएंगे, जिसमें पशुओं को ज्यादा से ज्यादा सुरक्षा और संरक्षण दिया जा सकेगा। इस वैक्सीन को भोपाल में विकसित किया गया। यह वैक्सीन वायरल मुर्गियों में अत्यधिक संक्रमण बर्ड फ्लू का कारण बनता है।
यह भी पढ़ें : तमिलनाडु: मजदूरों की कमी के कारण कन्याकुमारी के किसान मशीन से रोपाई पर निर्भर
अन्य प्रमुख खबरें
-
धान रोपाई में आई मजदूरों की कठिनाई, आज तमिलनाडु में कल होगी पूरे देश में
2026-11-19
-
गुजरात सरकार खेती पर मेहरबान , 48,000 आदिवासी किसान भी लेंगे लाभ
2026-11-18
-
नौकरी छोड़ गांव में बिना मिट्टी के केसर उगा रहे गोपेश्वर के नीरज
2026-11-16
-
47 हजार हेक्टेयर जमीन तक पहुंचेगा पानी, 1.26 लाख किसान परिवारों को मिलेगा लाभ
2026-11-16
-
भारत-अफ्रीका और एशिया कृषि को बनाएंगे दमदार, सहयोग के लिए हैं प्रतिबद्ध
2026-11-14
-
Chambal में नर्मदा का पानी लाने की मांग, किसानों के साथ दो पूर्व विधायक धरने पर बैठे
2026-11-12
-
छत्तीसगढ के किसानों को कम धान बेचने पर पूरे सत्यापित रकबे की मिलेगी आदान सहायता
2026-11-12
-
73 उपार्जन केंद्रों में तैयारी पूरी, कोरबा में पहुंचाए नए-पुराने बारदाने
2026-11-07
-
खूंटी में गेंदा फूल की खेती से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिल रही नई दिशा
2026-11-07
-
lucknow : खेती में तलाश रहे अपार संभावनाएं, खेतों में प्रयोग करेंगे वैज्ञानिक
2026-11-03
-
ग्वालियर में बनेगा आलू टिश्यू कल्चर एवं एरोपोनिक लैब, स्थापना की अड़चनें कर लीं दूर
2026-11-03
-
बंजर भूमि में कर रहीं फूलों की खेती, कश्मीरी महिलाएं कृषि में हुईं दक्ष
2026-11-01
-
दियारा के किसानों को मिली उम्मीद, भागलपुर में शुरू की परवल की तैयारी
2026-11-01
-
गुना में लोकप्रिय हो रही गुलाब की खेती, 8 लाख फूल उत्पादन की तैयारी
2026-10-30
-
UP के कई जिलों में बारिश के आसार, दिल्ली-एनसीआर में yellow-alert
2026-10-30