तमिलनाडु: मजदूरों की कमी के कारण कन्याकुमारी के किसान मशीन से रोपाई पर निर्भर
खबर सार :-
तमिलनाडु के कन्याकुमारी जिले में कृषि मजदूरों की कमी हो रही है। इस कारण धान लगवाने वाले किसान अब ज्यादातर मशीनी रोपाई पर निर्भर हैं। कुम्बापू धान सीजन की शुरुआत के साथ ही यह पारंपरिक खेती के तरीकों में एक बड़ा बदलाव है। यद्यपि यह समस्या केवल कन्याकुमारी की ही नहीं है, खेती के लिए मजदूर नहीं मिल पाने की सभी प्रदेशों की समस्या बन रही है।
खबर विस्तार : -
कन्याकुमारी, तमिलनाडु के कन्याकुमारी जिले में कृषि मजदूरों कमी अब बड़े स्तर पर दिखने लगी है। इस कमी के कारण धान किसानों को मशीनों से रोपाई करवाना पड़ रहा है। इसका परिणाम है कि उनको मनपसंद तरीके से धान की रोपाई नहीं मिल पा रही है। कुम्बापू धान सीजन की शुरुआत की जा रही है। इस दौरान मजदूर न मिल पाने के कारण पारंपरिक खेती के तरीकों में एक बड़ा बदलाव देखा जा रहा है।
यह स्थिति यहां का बदलाव सीमित नहीं है। धीरे-धीरे यह हालात सभी राज्यों में देखा जा रहा है। मशीनों से ज्यादा काम हो रहे हैं। जिले भर के किसानों के लिए कुशल कृषि श्रमिक के रूप में महिलाओं की गिनती की जाती रही है। यहां उनकी घटती उपलब्धता एक बड़ी चुनौती बन गई है। इससे पारंपरिक रूप से धान की रोपाई का काम अब बदलाव की ओर है।
यह भी पढ़ें :सोलर प्लांट से हो रही नियमित जलापूर्ति, पाइपलाइन बिछाने के बाद सड़कें भी चकाचक
खेती के तरीकों में हर साल हो रहा है परिवर्तन
थाझाकुडी, थेरूर और चेनबागारमनपुथुर आदि धान उगाने वाले इलाके हैं। इनमें मशीनों से रोपाई का चलन काफी बढ़ गया है। जहां पर हाथ से काम हो रहा था, वहां महिला कामगारों की कमी हो रही थी। अब मशीनों से काम कराया जा रहा है, तब भी बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए मयिलादुथुराई जिले से कुशल मशीन ऑपरेटर भी कन्याकुमारी पहुंचे हैं। बुजुर्गों का कहना है कि नई पीढ़ी के युवाओं में पारंपरिक कृषि कार्यों में लगाव नहीं रहा है। यह सभी वर्गाें में है।
अनुभवी रोपाई श्रमिकों की संख्या इसीलिए कम हो रही है। पिछले कुछ वर्षों में लगातार इसमें कमी आई है। मशीनों से कराया जाने वाला काम किसानों को मजदूरों से कराने की अपेक्षा सस्ता पड़ता है। मजदूरी को कम करने और समस्याओं से निपटने के लिए यह विकल्प बेहतर जरूर है, लेकिन रोपाई का खर्च कम करने में मदद के बाद भी पुराने किसान इसे पसंद नहीं कर रहे हैं।
कई किसान पारंपरिक तरीकों को ही प्राथमिकता देते हैं। उनका तर्क है कि मशीनों के इस्तेमाल में कुछ व्यावहारिक कठिनाइयां आती हैं। किसानों के अनुसार, थाझाकुडी और उसके आसपास धान की लगभग 80 प्रतिशत रोपाई अब मशीनों से की जाती है। थेरूर में यह आंकड़ा लगभग 90 प्रतिशत तक पहुंचने के करीब है।
हाथ से रोपाई में आता है ज्यादा खर्च
किसानों को उनका औने-पौने लागत की जानकारी रहती है। वह बताते हैं कि हाथ से रोपाई में प्रति एकड़ लगभग 5,250 रुपये का खर्च आता है। इतना ही काम मशीन से रोपाई में कराने में लगभग 4,500 रुपये का खर्च आता है। मशीनों की रोपाई से आगे की दिक्कतें और कठिनाई भी किसान ही समझ सकता है। उनका तर्क है कि मशीन से रोपाई के लिए उपयुक्त नर्सरी तैयार करने में अतिरिक्त खर्च देना पड़ता है।
मेहनत और विशेष तकनीक की जरूरत भी इसमें होती है। ज्यादातर बाहर से ही मशीन ऑपरेटरों बुलाए जाते हैं। वह ठीक से रोपाई नहीं कर पाते हैं। इससे किसानों की मेहनत और खर्च बेकार जाता है। जो काम मजदूर नहीं करते हैं, मशीनों से कराया जाता है, लेकिन इसमें फिर सुधार उन हिस्सों में पौधे लगाने के लिए मजदूरों को ही बुलाना पड़ता है। यह दोहरा काम बन जाता है।
पारंपरिक खेती पर पड़ रहा है प्रभाव
पहले गांव की महिलाएं इस काम पर लगी रहती थीं। अब खेतीबाड़ी में उनका ध्यान नहीं रहता है। रोजगार के तरीकों में बदलाव आया है। इस बदलाव ने अनुभवी कृषि मजदूरों की कमी कर दी है। इस बीच, कृषि विभाग ने कन्याकुमारी जिले में चल रहे कुम्बापू धान सीजन के लिए 5,650 हेक्टेयर में खेती करने का लक्ष्य तय किया है। थोवालाइ, अगस्त्येश्वरम और कल्कुलम तालुकों में किसान धान की रोपाई का काम मन बेमन कर रहे हैं।
कृषि मशीनों पर निर्भरता कन्याकुमारी जिले में बढ रही है। यह ग्रामीण रोजगार का बदलते परिदृश्य देशभर में दिख रहा है। यहां मजदूरों की संख्या भी घट रही है। लोगों के काम के तरीके बदल रहे हैं। इससे धान की पारंपरिक खेती को बनाए रखना कठिन हो रहा है। यहां तक कि खेतों में पानी निकासी की उचित व्यवस्था कर पाना भी कठिन हो रहा है। कृषि मशीनों को चलाने में दिक्कतें आती हैं। खेती के कामों में मशीनों का इस्तेमाल बढ़ने से ग्रामीण महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर भी प्रभावित हुए हैं।
यह भी पढ़ें : महोबा के गांवों में घर-घर पहुंचा नल से जल, 391 गांवों को मिला हर घर जल प्रमाणन
अन्य प्रमुख खबरें
-
गुजरात सरकार खेती पर मेहरबान , 48,000 आदिवासी किसान भी लेंगे लाभ
2026-11-18
-
नौकरी छोड़ गांव में बिना मिट्टी के केसर उगा रहे गोपेश्वर के नीरज
2026-11-16
-
47 हजार हेक्टेयर जमीन तक पहुंचेगा पानी, 1.26 लाख किसान परिवारों को मिलेगा लाभ
2026-11-16
-
भारत-अफ्रीका और एशिया कृषि को बनाएंगे दमदार, सहयोग के लिए हैं प्रतिबद्ध
2026-11-14
-
Chambal में नर्मदा का पानी लाने की मांग, किसानों के साथ दो पूर्व विधायक धरने पर बैठे
2026-11-12
-
छत्तीसगढ के किसानों को कम धान बेचने पर पूरे सत्यापित रकबे की मिलेगी आदान सहायता
2026-11-12
-
73 उपार्जन केंद्रों में तैयारी पूरी, कोरबा में पहुंचाए नए-पुराने बारदाने
2026-11-07
-
खूंटी में गेंदा फूल की खेती से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिल रही नई दिशा
2026-11-07
-
lucknow : खेती में तलाश रहे अपार संभावनाएं, खेतों में प्रयोग करेंगे वैज्ञानिक
2026-11-03
-
ग्वालियर में बनेगा आलू टिश्यू कल्चर एवं एरोपोनिक लैब, स्थापना की अड़चनें कर लीं दूर
2026-11-03
-
बंजर भूमि में कर रहीं फूलों की खेती, कश्मीरी महिलाएं कृषि में हुईं दक्ष
2026-11-01
-
दियारा के किसानों को मिली उम्मीद, भागलपुर में शुरू की परवल की तैयारी
2026-11-01
-
गुना में लोकप्रिय हो रही गुलाब की खेती, 8 लाख फूल उत्पादन की तैयारी
2026-10-30
-
UP के कई जिलों में बारिश के आसार, दिल्ली-एनसीआर में yellow-alert
2026-10-30
-
दो गुना आमदनी के लिए जूझ रहा किसान, सरकार ने दिया हर मदद का भरोसा
2026-10-29