दिल्ली और यूपी का हाल: बारिश के साथ चलेंगी तेज हवाएं, तापमान में होगा बदलाव

खबर सार :-

मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार को मौसम खराब रहने की जानकारी दी है। कहीं येलो अलर्ट जारी किया गया है तो कहीं तेज हवा और बारिश की संभावना जताई है।
UP के कई जिलों में बारिश के आसार, दिल्ली-एनसीआर में yellow-alert

खबर विस्तार : -

नई दिल्ली/उत्तर प्रदेशः  दिल्ली और उत्तर प्रदेश के साथ ही एनसीआर में तेज हवा  के साथ बारिश ने ठंड बढ़ा दी है। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी चौबीस घंटे के मध्य पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसी बीच 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। यूपी में शुक्रवार सुबह से ही मौसम खराब रहा। हवाओं के साथ बूंदाबांदी का सिलसिला चलता रहा। दिल्ली-एनसीआर में मौसम भी मौसम ने अचानक करवट ले ली है।

यह भी पढ़ें: आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक में शामिल होने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह फिलीपींस रवाना

एनसीआर के लिए yellow-alert जारी किया

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग से मिली ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, शुक्रवार को पूरे एनसीआर में मौसम खराब रहेगा। विभाग ने एनसीआर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। जानकारी के अनुसार, दिल्ली में बीती देर रात से ही रुक-रुक कर हो रही बारिश की वजह से तापमान में तेजी से गिरावट आई है। इससे जनजीवन पर कोई असर तो नहीं पड़ा, लेकिन ठंडक में हल्का इजाफा जरूर हुआ है। बीती रात यूपी और दिल्ली समेत एनसीआर में करवाचौथ की पूजा के समय भी मौसम खराब था। कुछ स्थानों पर हल्की फुहारें भी पड़ीं।

लखनऊ में भी देर रात हल्की बुंदाबांदी हुई। मौसम केंद्र लखनऊ का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़, अमरोहा, गाजियाबाद, मेरठ, बागपत, बिजनौर, मुजफ्फरनगर और शामली जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना है। इन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है।

एक और चेतावनी जारी की गई है। इसमें बताया गया है कि सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, प्रयागराज, संत रविदास नगर, बहराइच, गोंडा, महामायानगर, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, रामपुर, अलीगढ़, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, वाराणसी, गाजीपुर, जौनपुर, कौशांबी, प्रतापगढ़, अमेठी, आगरा, हाथरस, मथुरा, आजमगढ़, मऊ, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, देवरिया, अयोध्या, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर,  संभल, हापुड़, अमरोहा, गाजियाबाद, मुरादाबाद, मेरठ, बागपत, बिजनौर, मुजफ्फरनगर और शामली जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

देर रात से ही रुक-रुक कर हो रही बारिश

यहां पर आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। प्रयागराज, कौशांबी, प्रतापगढ़, मिर्जापुर, सोनभद्र और वाराणसी समेत आसपास के जिलों में विशेष सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है। मौसम संबंधित जानकारियों के लिए चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए), कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि मौसम में इस बदलाव के पीछे वायुमंडलीय मौसमी परिस्थितियां जिम्मेदार हैं। उधर दिल्ली-एनसीआर के लिए भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने पूरे एनसीआर में येलो अलर्ट जारी किया है।

बीती देर रात से ही रुक-रुक कर हो रही बारिश की वजह से तापमान में तेजी से गिरावट आई है, जिससे लोगों को ठंड का एहसास हो रहा है। इस बदलाव का व्यापक असर नहीं रहेगा, किंतु बादल घिरे रहेंगे। कुछ स्थानोें पर बारिश हो सकती है। इस संबंध में इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (आईएमडी) की वेबसाइट पर 30 अक्टूबर कुछ अलग-अलग स्थानों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ मध्यम बारिश की आशंका जताई गई है। शुक्रवार की सुबह से ही तापमान गिरने लगा था। आज अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 

किसानों को दी जा रही सलाह 

मौसम में बदलाव को देखते हुए किसानों को भी सलाह दी जा रही है कि जब तक धूप न निकल आए और मौसम सामान्य न हो, खेतों में कृषि कार्य करने से बचें। इसके साथ ही यदि फसल कटी हुई है तो कृषि उपज को सुरक्षित स्थान पर रखें। तेज हवा के दौरान पेड़ों, बिजली के खंभों और कमजोर भवनों से दूर रहें। अभी 31 अक्टूबर को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना जताई जा रही है। 

यह भी पढ़ें: चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के चलते कई उड़ानें प्रभावित, कोलकाता हवाई अड्डे पर हाई अलर्ट

अन्य प्रमुख खबरें