जयपुर और भोपाल ने जारी किया अलर्ट, राजस्थान और मध्य प्रदेश में आंधी-बारिश के आसार
खबर सार :-
मध्य प्रदेश और राजस्थान में मौसम करवट बदल रहा है। यहां जिलों में आंधी-तूफान जैसा नजारा बना हुआ है। बादल घिरे हैं। कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी भी हुई है।
खबर विस्तार : -
भोपाल/जयपुर : मध्य प्रदेश के 5 जिलों में आज आंधी-तूफान और बारिश होनं का अनुमान लगाया जा रहा हैै। साथ ही हवाएं भी 30-40 किमी प्रति घंटा की स्पीड तक चल सकती हैं। बताया जा रहा है कि 24 अक्टूबर से एक नया मौसम सिस्टम सक्रिय होगा। इससे रात के तापमान में 3 डिग्री तक की गिरावट होने का अनुमान है।
यह भी पढ़ेंः नगर निगम कर्मियों को रोज दी जा रहीं जिम्मेदारी, अब रोस्टर पर करेंगे काम
हल्की बूंदाबांदी भी हुई तो ठंडक बढ़ जाएगी
यदि मौसम में हल्की बूंदाबांदी भी हुई तो ठंडक बढ़ जाएगी। जबकि यहां मानसून की विदाई हो चुकी थी। इसके बाद भी मध्य प्रदेश में आंधी-तूफान और बारिश का दौर अभी तक चल रहा है। राज्य के पश्चिमी हिस्से में कई दिनों से बारिश हो रही है। इससे ठंडक बढ़ गई है। इंदौर संभाग के अलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, खंडवा और बुरहानपुर जिलों में आज आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि 24 अक्टूबर से एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोभ) सक्रिय होने वाला है। इसका असर दो-तीन दिनों तक रह सकता है। यानी तीन दिन में आंधी, बारिश, ओले की संभावना बनी है। फिलहाल, एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन (चक्रवाती परिसंचरण) के कारण आंधी-तूफान और बारिश हो रही है। इसका असर कई राज्यों तक हो सकता है। फिलहाल मध्य प्रदेश और राजस्थान ने यह बता भी दिया है। इस बदलाव के कारण लोग चिंतित भी हैं।
बारिश हुई तो दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा
किसान को फसलों की चिंता है। वहीं यदि ज्यादा बारिश हुई तो कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आवागमन और ठंडक से जनजीवन प्रभावित होता है। फिलहाल ऐसा मौसम अभी नहीं है। आने वाले दिनों में रात का तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। कल रात, इस सीजन में पहली बार राज्य का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया। सबसे कम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस करौंदी में रहा।
अक्टूबर के आखिरी हफ्ते में भी राज्य में बारिश होने की संभावना है। 24 अक्टूबर से सक्रिय होने वाला एक नया मौसम तंत्र उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश को प्रभावित कर सकता है। उधर, 24 अक्टूबर से राजस्थान के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।
गुरुवार को जैसलमेर राज्य का सबसे गर्म शहर रहा
जयपुर के आसपास अक्टूबर के अंत के साथ ही राजस्थान के मौसम में एक और बदलाव आने वाला है। यहां भी 24 अक्टूबर से राज्य में एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोभ) सक्रिय होने की उम्मीद है।
इससे गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू और बीकानेरकृमें बारिश हो सकती है। गुरुवार को जैसलमेर राज्य का सबसे गर्म शहर रहा। राज्य भर में मौसम शुष्क रहने और आसमान साफ रहने की उम्मीद है। इसके बाद, एक नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के प्रभाव से 24 अक्टूबर से मौसम में बदलाव आ सकता है।
इसका मुख्य असर बीकानेर संभाग के जिलों में पड़ने की संभावना है। श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू और बीकानेर में बारिश हो सकती है, और कुछ जगहों पर ओले भी गिर सकते हैं। फिलहाल, राज्य के ज्यादातर हिस्सों में मौसम सामान्य है; लेकिन, एक नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के सक्रिय होने से पश्चिमी राजस्थान में बादल छा सकते हैं और बारिश शुरू हो सकती है।
यह भी पढ़ेंः LUCKNOW :बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जल निकासी के लिए लगाए गए पंप, हालात हो रहे सामान्य
अन्य प्रमुख खबरें
-
दिवाली के बाद दिल्ली की हवा और हुई जहरीली, AQI 400 के पार
2026-11-09
-
PM Modi ने बस्तर में जवानों के साथ मनाई दिवाली
2026-11-08
-
अयोध्या दीपोत्सव: सरयू तट पर जले 36 लाख दीये, त्रेतायुग जैसा नजारा
2026-11-08
-
500 वर्षों के संघर्ष के बाद अयोध्या ने फिर प्राप्त किया अपना गौरवः CM YOGI
2026-11-07
-
मध्यप्रदेश में पशुओं को समर्पित मेला, सीहोर जिला में है लगता बारह खंभा मेला
2026-11-07
-
11 बजे तक धन त्रयोदशी मनाई गई, शनिवार को भी हुई जमकर खरीददारी
2026-11-07
-
रेलमंत्री की निगरानी में चलाई जा रही हैं अतिरिक्त ट्रेनें, सुरक्षा के लिहाज से किए गए व्यापक प्रबंध
2026-11-07
-
CM भजनलाल समेत कई नेताओं ने देशवासियों को दी छोटी दिवाली की शुभकामनाएं
2026-11-07
-
मेदिनीपुर में सदियों से निभा रहे पूजा की परंपरा, मां काली की होती है पूजा
2026-11-07
-
धू-धूकर जलीं धनतेरस पर दीवाली की खुशियां, जबलपुर की झुग्गियों में देरारात फैली आग
2026-11-07
-
सात लोगों को कुचलते हुए निकल गया ट्रक, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम किया
2026-11-06
-
PM मोदी समेत कई नेताओं ने देशवासियों को दी धनतेरस की शुभकामनाएं
2026-11-06
-
राष्ट्रपति भवन में 7 नवंबर से सुबह 8 बजे होगा ‘चेंज ऑफ गार्ड’ समारोह
2026-11-05
-
Chitrakoot पहुंचे हजारों श्रद्धालु, गुफाओं में रहेगा इस बार प्रतिबंध
2026-11-05
-
वाराणसी को बम से उड़ाने की धमकी, खालिस्तान नेशनल आर्मी ने भेजा मेल
2026-11-05