नगर निगम कर्मियों को रोज दी जा रहीं जिम्मेदारी, अब रोस्टर पर करेंगे काम
खबर सार :-
शहर में साफ-सफाई, एंटी-लार्वल छिड़काव और सड़कों की मरम्मत की ज्यादा जरूरत है। यदि तनिक भी चूक हुई तो बड़ी परेशानी उठानी पड़ सकती है।
खबर विस्तार : -
लखनऊः शहर की मेयर सुषमा खर्कवाल और नगर आयुक्त गौरव कुमार के साथ स्मार्ट सिटी कार्यालय में नगर निगम के जोन-3 और जोन-6 तथा जलकल विभाग के अधिकारियों के साथ एक बैठक की हुई। इसमें बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे राहत कार्यों, साफ-सफाई और अन्य जरूरी सेवाओं की समीक्षा की गई। इस दौरान अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि वे सुनिश्चित करें कि राहत सामग्री निवासियों तक पहुंचे और जरूरी सेवाएं सुचारू रूप से काम करती रहें।
सड़कों की मरम्मत है ज्यादा जरूरी
प्रभावित क्षेत्रों में विधिवत काम कराया जाए, इसके लिए रोस्टर तैयार किया जाएगा। मेयर ने कहा है कि जोन-3 फैजुल्लागंज, मामा कॉलोनी, दाउदनगर, लोरामऊ और मिल्लत नगर और जोन-6 के बसंत कुंज, मॉल रोड और हरि नगर के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में राहत कार्य व्यवस्थित होने चाहिए। दोनों जोन के अधिकारियों से कहा गया है कि वे सभी जरूरी कार्यों के लिए एक रोस्टर तैयार कर लें। उसके आधार पर ही काम कराया जाएगा। इससे हर प्रभावित क्षेत्र में नियमित रूप से काम हो पाएगा। इस बारे में भी विचार कर लें कि कहीं कोई भी इलाका छूट न जाए।
टैंकों की सफाई कराने के दिए निर्देश
जलभराव से कई मोहल्ले जूझते रहे हैं, इसलिए यहां पर साफ-सफाई, एंटी-लार्वल छिड़काव और सड़कों की मरम्मत की ज्यादा जरूरत है। यदि तनिक भी चूक हुई तो बड़ी परेशानी उठानी पड़ सकती है। मेयर ने प्रभावित क्षेत्रों में नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसमें चूना डालना और मच्छरों को पनपने से रोकने के लिए एंटी-लार्व दवाओं का छिड़काव करना शामिल है। इसके अलावा, उन्होंने क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया। कारण है कि बारिश में सड़कें खराब हो गई थी, आने जाने वाले मार्गाें को बेहतर करने के लिए नगर आयुक्त ने निर्देश दिए हैं। पानी आदि की व्यवस्था में टेंक आदि साफ सुथरे देखे जा सकते हैं।
अधिकारियों को कहा गया है कि राहत कार्यों में निरंतरता बनाए रखें। नगर निगम के अधिकारियों के साथ पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को विशेष ध्यान देने के लिए कहा गया है। इन घोषणाओं के माध्यम से नागरिकों को पीने के लिए पानी पहुंचाया जाएगा। मेयर ने निर्देश दिया कि प्रभावित क्षेत्रों के निवासियों को पानी के टैंकरों के जरिए साफ पीने का पानी उपलब्ध कराया जाए। बैठक में लखनऊ के सांसद के प्रतिनिधि दिवाकर त्रिपाठी एवं विभागीय लोग मौजूद रहे। दूसरी ओर मेयर ने फैजुल्लागंज में राहत और पुनर्वास कार्यों पर ध्यान देने के लिए कहा है। मेयर के अस्थायी कैंप कार्यालय में नागरिकों से बातचीत करते हुए कहा कि जरूरी वस्तुओं की कमी न होने पाए।
पूरे शहर में है मच्छरों की भरमार
साथ ही शहर में जलभराव वाले स्थानों में साफ पीने के पानी की नियमित आपूर्ति, कीटनाशकों का छिड़काव और फॉगिंग कराने के लिए कहा है। यद्यपि यह काम पूरे शहर में किया जाना चाहिए, लेकिन ऐसा हो नहीं रहा है। मच्छरों की भरमार है। यही देखने गुरुवार को मेयर सुषमा खर्कवाल बाढ़ और जलभराव से प्रभावित क्षेत्र फैजुल्लागंज पहुंची थी। मेयर के अस्थायी कैंप कार्यालय में राहत और पुनर्वास कार्यों के संबंध में स्थानीय निवासियों ने जरूरतों और समस्याओं पर बात किया। यहां लोगों ने पानी, बिजली, रास्ता, सफाई आदि की झड़ी गिना दी। इतनी समस्याएं आज भी हैं।
नागरिकों द्वारा उठाई गई शिकायतों और मुद्दों को गंभीरता से लिया भी जाएगा? यह तो वक्त ही बताएगा। मेयर ने मौके पर मौजूद प्रशासनिक और नगर निगम के अधिकारियों को इनका तुरंत समाधान करने का निर्देश दिया। बहरहाल दिक्कतें फिर पूरे शहर में हैं। एक ओर अधिकारियों को निर्देश दिये जाते हैं, तो दूसरी ओर अनसुनी चलती रहती है। जल निकासी, पेयजल और फॉगिंग सब अस्त व्यस्त चल रहा है। यही हाल रहा तो बीमारियां पैर पसार लेंगी।
प्राथमिकता पर कराए जाएंगे यह काम
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों की समीक्षा के बाद अधिकारियों ने निर्णय लिया है कि व्यवस्थित तरीके से काम कराने करने के लिए रोस्टर बनाया जाना चाहिए। जब इस व्यवस्था में काम शुरू कर दिया जाएगा तो, फैजुल्लागंज, मामा कॉलोनी, दाउदनगर, लोरामऊ और मिल्लत नगर के साथ-साथ बसंत कुंज, मॉल रोड और हरि नगर के लिए कर्मियों के पास ज्यादा समय रहेगा। यहां अभी काफी मदद की जरूरत है। अभी पहले जैसे ही सावधान रहने के लिए कहा जा रहा है। लोगों से पीने के पानी के लिए सबमर्सिबल पंप का इस्तेमाल नहीं करने के लिए कहा जा रहा है। सरकारी टैंकरों पहुंचाए जा रहे हैं। इनसे ही पानी की पूर्ति कराई जा रही है।
यह भी पढ़ें :विजयादशमी पर्व पर आज इंदौर में ‘शस्त्र-पूजन’ करेंगे सीएम मोहन यादव, प्रदेशभर में होंगे कार्यक्रम
अन्य प्रमुख खबरें
-
मुजफ्फरनगर में भयंकर सड़क हादसा, 6 लोग जिंदा जले
2026-11-09
-
महोबा में 481 परिवारों को मिला घरेलू नल कनेक्शन, 2,996 की आबादी होगी लाभान्वित
2026-11-07
-
दिवाली की पूर्व संध्या पर दीयों से जगमगा उठी काशी, बाजारों में रही भीड़
2026-11-07
-
रामपथ पर साकार हुई रामायण, ‘जय श्री राम’ के जयकारों से गूंजी अयोध्या
2026-11-07
-
सोमवती अमावस्या पर हरिद्वार में बदली रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था
2026-11-07
-
अयोध्या में दीपोत्सव का शुभारंभ, लोक संस्कृति के रंगों ने बांधा समां
2026-11-07
-
झांसी में मऊरानीपुर बस स्टैंड पर करोड़ों के जेवरात चोरी का खुलासा
2026-11-07
-
12 करोड़ की लागत से बनाई जाएगी लाइब्रेरी, जानकीपुरम में हो गया काम शुरू
2026-11-07
-
धनतेरस पर ‘पीतल नगरी’ मुरादाबाद में हुआ 1,000 करोड़ का कारोबार
2026-11-07
-
धनतेरस पर सीएम योगी की अपील, ओडीओपी को उपहार स्वरूप चुनें
2026-11-07
-
जीजीआईसी विकास नगर में छात्र वंदन गुरु अभिनन्दन कार्यक्रम आयोजित
2026-11-06
-
दिवाली से पहले पटाखा बाजार में उमड़ी लोगों की भीड़
2026-11-06
-
UP में त्योहारों पर अस्पतालों में 24 घंटे मिलेंगी इमरजेंसी सेवाएं
2026-11-06
-
काशी में स्वर्णमयी अन्नपूर्णा मंदिर के खुले कपाट, दर्शन को उमड़े भक्त
2026-11-06
-
योगी सरकार ने कर्मचारियों को दिया बंपर दिवाली गिफ्ट
2026-11-06