सोलर प्लांट से हो रही नियमित जलापूर्ति, पाइपलाइन बिछाने के बाद सड़कें भी चकाचक

खबर सार :-

औरैया के एक गांव में 440 घर हैं। इन सभी घरों में जलजीवन मिशन के तहत कनेक्शन दिए गए हैं। इनको जलापूर्ति व्यवस्था के संचालन के लिए गांव में 16.4 किलोवाट क्षमता का सोलर प्लांट लगाया गया है।
जल जीवन मिशन से मुस्कुरा रहा औरैया का मधूपुर, 440 घरों तक पहुंचा नल से स्वच्छ जल

खबर विस्तार : -

औरैया, उत्तर प्रदेश सरकार गांवों को साफ पानी उपलब्ध कराने के लिए जल जीवन मिशन के तहत काम करवा रही है। इस योजना के तहत जहां पर पानी की समस्या है, ग्रामीणों को पाइप लाइन के जरिए पानी पहुंचाया जा रहा है। इसका व्यापक असर औरैया जनपद में देखा जा रहा है। जिले में ग्राम मधूपुर में बेहतर बदलाव देखा जा रहा है। इस मिशन में सोलर के जरिए सप्लाई की जा रही है।

जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के लिए सरकार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में जनपद के औरैया ब्लाक के ग्राम मधूपुर को बदलाव लाने के लिए चुना गया है। पेयजल व्यवस्था के अंतर्गत घरों तक पानी पहुंचाया जा रहा है। इस गांव में करीब 440 घर हैं। इन सभी 440 घरों में घरेलू नल कनेक्शन दिए गए हैं। अब ग्रामीणों को सुबह और शाम नियमित रूप से दोनों पहर पानी दिया जा रहा है। 

यह भी पढें :  DELHI के 13 रेलवे स्टेशनों का हो रहा है विकास, राजधानी की रेल सेवाएं हो रहीं बेहतर

हर दिन चार घंटे मिल रहा है पानी 

गांव में प्रतिदिन सुबह दो घंटे और शाम को दो घंटे पानी की सप्लाई की जा रही है। यहां के लोग पहले दूर-दूर से कुओं से पानी लाया करते थे। इसमें इन लोगों का काफी समय व्यर्थ जाता था। योजना शुरू होने से पहले ग्रामीण पेयजल के लिए हैंडपंप पर भी निर्भर थे। अक्सर वह खराब हो जाते थे। अब घरों में नल से पानी मिलने के कारण इनके काम आसानी से हो रहे हैं। यह पानी गुणवत्तापूर्ण है। इसकी जांच के लिए व्यवस्था की गई है। साथ ही ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति भी सक्रिय रूप से कार्य कर रही है।

क्या कहती हैं घरों में महिलाएं

ग्राम मधूपुर निवासी नेहा का कहना है कि पहले दोनों पहर का पानी जुटाने कहीं जाना पड़ता था, अब यह पानी नल से घर पर ही मिल रहा है। इस कारण रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करना काफी सरल हो गया है। एक ओर महिला ने कहा कि पहले पानी भरने के लिए करीब 100 मीटर दूर कुएं या किसी के हैंडपंप तक जाना पड़ता था। अब इसकी जरूरत नहीं है। सरकार ने उनकी परेशानी को काफी कम कर दी है। इस गांव में कुल 5792.40 मीटर पाइपलाइन बिछाई गई है। इसके दौरान प्रभावित हुई 5.076 किलोमीटर सड़क का रेस्टोरेशन शत-प्रतिशत पूरा करा लिया गया है। 

योजना के संबंध में अधिकारियों का दावा

जलनिगम के अधिशासी अभियंता राकेश कुमार यहां के जिम्मेदार व्यक्ति हैं। इन्होंने बताया कि जल जीवन मिशन का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को घर पर ही जल उपलब्ध कराना है। यह जल भी गुणवत्ता पूर्ण होना चाहिए। इसे दोनों पहर देकर पानी की समस्या दूर करना है। समय-समय पर इसकी जांच कराई जाती है। उनका कहना है कि सरकार का आदेश है कि योजना के तहत कहीं भी सड़क खोदकर न छोड़ा जाए। 

बढाया जा रहा है सप्लाई का दायरा

353 गांवों को हर घर जल प्रमाणित किया जा चुका है। यह इस जिले का बदलाव है। करीब 2,06,385 ग्रामीण परिवारों को नियमित जलापूर्ति का लाभ मिल रहा है। इसके अलावा जलापूर्ति व्यवस्था के सुचारु संचालन के लिए जिले में सोलर आधारित 331 पेयजल योजनाएं संचालित हैं। जल जीवन मिशन के तहत कुल 2,17,903 ग्रामीण परिवारों को घरेलू नल कनेक्शन उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित है। यहां पर कुल ग्रामीण आबादी 11,45,323 है। इस योजन के तहत अब तक केवल जल जीवन मिशन के तहत कुल 3534 किलोमीटर पाइपलाइन बिछाई गई है। 

पानी की गुणवत्ता को भी परखा जाएगा

मिशन के तहत दिया जाने वाला पानी कैसा भी हो, ऐसा नहीं चलने वाला है। पेयजल की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए भी चालू वर्ष में 1190 केमिकल और 1168 बैक्टीरियल पानी के नमूनों की जांच कराई गई है। अब तक कुल 1483 शिकायतों में से 1473 का निस्तारण किया जा चुका है। मिशन की सफलता का अंदाजा लगा पाना बेहद सरल है। यहां पर पाइन डालने या खामी सुधारने के दौरान 2343 किलोमीटर सड़क प्रभावित हुई थी, जिसमें से 2342 किलोमीटर सड़क सही कर लिया गया है। जहां पर पानी की खराबी की शिकायत हैं, उनको जल्द दूर कर लिया जाएगा।

यह भी पढें : बालासाहब ठाकरे की 14वीं पुण्यतिथि पर शिवसेना (यूबीटी) ने केंद्रीय नेतृत्व और चुनाव आयोग पर साधा निशाना

अन्य प्रमुख खबरें