ट्रक ड्राइवर की रातोंरात चमकी किस्मत ! 500 के लॉटरी टिकट से जीते 12 करोड़ रुपये
खबर सार :-
Punjab Lottery Winner: पंजाब के मोहाली में, एक ट्रक ड्राइवर की किस्मत रातों-रात बदल गई। बलजिंदर सिंह पिछले 15 सालों से लॉटरी के टिकट खरीद रहे थे और उन्होंने अपने परिवार से भी यह बात छिपाकर रखी थी। अब, 500 रुपये के एक टिकट ने उन्हें 12 करोड़ रुपये का विजेता बना दिया है।
खबर विस्तार : -
Punjab Lottery Winner: कहते हैं किस्मत कभी भी चमक सकती है। ऊपर वाला जब किसी को देता है तो छप्पड़ फाड़ कर देता है। ऐसा ही कुछ हुआ पंजाब में रहने वाले एक ट्रक ड्राइवर के साथ। जिसकी किस्मत रातों-रात बदल गई। उसने मात्र 500 रुपये के लॉटरी टिकट से 12 करोड़ रुपये का भारी-भरकम इनाम जीता है। खास बात ये है कि वो पिछले 15 साल से चुपचाप लॉटरी पर दांव लगा रहा था, हालांकि उनकी इस आदत के बारे में उनके परिवार तक को भी नहीं पता था।
15 सालों से लॉटरी पर लगा रहा था दांव
मिली जानकारी के मुताबिक विजेता बलजिंदर सिंह हैं। 45 वर्षीय बलजिंदर सिंह पंजाब के मोहाली जिले के डेरा बस्सी इलाके के हमियुनपुरा गांव के रहने वाले हैं। वह पेशे से किसान और ट्रक ड्राइवर है। बलजिंदर सिंह ने कई बार लॉटरी टिकट अपनी किस्मत अजमाई, लेकिन हर बार उन्हें नुकसान ही उठाना पड़ा। फिर भी, उन्होंने हार नहीं मानी और 15 सालों तक कोशिश करते रहे। इस बार उनकी किस्मत चमक गई और उन्हें 12 करोड़ रुपये का जैकपॉट लग गया। अब वह एक ट्रक ड्राइवर से करोड़पति बन गए हैं।
परिवार में जश्न का माहौल
बलजिंदर सिंह के 12 करोड़ रुपये की लॉटरी जीतने की खबर जैसे ही उनके परिवार को जश्न का माहौल छा गया है। ग्रामीण उन्हें और उनके परिवार को बधाई देने के लिए उनके घर पहुंचने लगे। इस खुशी के मौके पर गांव में मिठाइयां भी बांटीं जा रहीं हैं। गौरतलब है कि 'पंजाब स्टेट डियर दिवाली बम्पर लॉटरी 2026' के लिए कुल 36 लाख टिकट छापे गए थे, जिनमें से 25 लाख से ज्यादा टिकट बिके। उन्होंने 10 नवंबर को 500 रुपये का लॉटरी टिकट खरीदा था। उन्हें अपनी लॉटरी निकलने के बारे में एक दिन पहले मिली। बलजिंदर सिंह ने इसी लॉटरी में पहला इनाम जीता है। बलजिंदर सिंह और उनके साथी जीरकपुर स्थित लॉटरी कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने इनाम की रकम पाने के लिए जरूरी कागजी कार्रवाई पूरी की गई।
ये भी पढ़ेंः- पंजाब में नशा तस्करों को संरक्षण देना बंद करे AAP सरकार: सुनील जाखड़, लवप्रीत सिंह की मौत के मामले में 7 दिन का अल्टीमेटम
बलजिंदर सिंह को मिलेगी सिर्फ 8.40 करोड़
बलजिंदर सिंह को 30 प्रतिशत टैक्स कटने के बाद, विजेता को 8.40 करोड़ रुपये मिलेंगे। जो उनके परिवार की जिंदगी बदलने के लिए काफी है। इनाम की राशि मिलने की प्रक्रिया में डेढ़ से तीन महीने लग सकते हैं। इसके लिए, विजेता को अपना ओरिजिनल टिकट, पहचान के दो प्रमाण और अन्य जरूरी दस्तावेज पंजाब स्टेट लॉटरी के डायरेक्टर के ऑफिस में जमा करने होंगे। इसके बाद विभाग एक फाइल तैयार करके उसे सरकार के पास भेजेगा। सभी औपचारिकताएं पूरी होने पर, विजेता को इनाम की राशि दे दी जाएगी।
#WATCH | Chandigarh: Baljinder Singh, a 45-year-old tipper driver from Hamayunpur village in Dera Bassi, wins the Rs 12 crore first prize in the Punjab State Dear Diwali Bumper 2026 lottery after buying a Rs 500 ticket from Handesra. He says, "I bought the ticket on November 10. I found out yesterday. I have been playing the lottery for 15 years. I had faith in God that I would win, and God has heard my prayers. I drive a tipper truck for a living, and we also do farming. I have two children, a younger brother, my father, and my wife. I want to do something for my children's future."
— ANI (@ANI) November 17, 2026
लॉटरी के पैसों का क्या करेंगे बलजिंदर
बलजिंदर सिंह से जब पूछा गया कि वह 12 करोड़ रुपये की इतनी बड़ी रकम का क्या करेंगे, तो उन्होंने साफ तौर पर कहा कि वह इसका एक बड़ा हिस्सा अपने दो बच्चों की उच्च शिक्षा और अच्छी स्कूली शिक्षा पर खर्च करेंगे, ताकि उनका भविष्य सुरक्षित हो सके। उन्होंने बताया कि उनके परिवार में उनकी पत्नी, दो बच्चे, एक छोटा भाई और उनके पिता शामिल हैं। अपने परिवार का भरण-पोषण करने के लिए, वे एक टिपर ट्रक चलाते हैं और खेती भी करते हैं। अब उन्हें उम्मीद है कि इतनी बड़ी रकम से उनके परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में मदद मिलेगी।
पंजाब के इतिहास की सबसे बड़ी लॉटरी
गौरतलबहै कि यह पंचाब के इतिहास की सबसे बड़ी लॉटरी है। पिछले कुछ वर्षों में पंजाब सरकार की लॉटरी योजनाओं में मिलने वाले पहले इनाम की राशि लगातार बढ़ रही है। 2026 के 'दीवाली बंपर' के लिए पहला इनाम 12 करोड़ रुपये है। जो अब तक पंजाब लॉटरी के इतिहास में दिया जाने वाला सबसे बड़ा इनाम है। यह पुरस्कार 500 रुपये के टिकट पर दिया गया है। इससे पहले, 2025 के 'दीवाली बंपर' में पहला इनाम 11 करोड़ रुपये था, जबकि जनवरी 2025 के 'लोहड़ी-मकर संक्रांति बंपर' के लिए पहला इनाम 10 करोड़ रुपये तय किया गया था।
ये भी पढ़ेंः- Milk Price Hike: अमूल-मदर डेयरी के बाद वेरका ने भी बढ़ाए दाम, 8 रुपये तक महंगा हुआ दूध
अन्य प्रमुख खबरें
-
बिहार में नीतीश सेतु नामकरण पर सियासत तेज, PM मोदी करेंगे उद्घाटन
2026-11-18
-
देव दीपावली की भव्य तैयारी, 11 लाख दीयों से जगमग होगी काशी
2026-11-17
-
बिहार CM ने गन्ना विकास रथ को किया रवाना, दी जाएगी खेती की जानकारी
2026-11-17
-
UP में नई ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, 11 लाख महिला वोटर्स बढ़ीं
2026-11-17
-
उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल और रुद्रप्रयाग में हादसों में 12 की मौत
2026-11-17
-
UP Elections 2027 : मथुरा में भाजपा का दो दिवसीय महामंथन शुरू
2026-11-16
-
तमिलनाडु के कुड्डालोर जिले में बर्ड फ्लू का खतरा, बढ़ाई गई निगरानी
2026-11-16
-
MP में बाल विवाह रोकने के लिए 27 नवंबर को होंगे जागरूकता कार्यक्रम
2026-11-16
-
झांसी में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा शुरू, DM-SSP ने बाइक रैली रवाना की
2026-11-16
-
कर्नाटक में नए साल से ओला-उबर और ऑटो में डिजिटल मीटर अनिवार्य
2026-11-16
-
UP IAS Transfer: यूपी में 16 IAS अफसरों का ट्रांसफर, 6 जिलों के DM भी बदले
2026-11-16
-
UP में बेकरी-कन्फेक्शनरी के उत्पादों पर मनमानी रोकने को निर्देश जारी
2026-11-16
-
साबरमती रिवरफ्रंट का फेज 2 और 3 के बाद 40 किमी तक होगा विस्तार
2026-11-16
-
तमिलनाडु के चोलेश्वर मंदिर का 6.8 करोड़ रुपये से होगा जीर्णोद्धार
2026-11-16
-
कुलगाम हमले के बाद हाई अलर्ट, आतंकियों के मिले अहम सुराग
2026-11-16