भारत ने दोहराई प्रतिबद्धता, अफ्रीका और एशिया के साथ कृषि क्षेत्र में करेंगे काम
खबर सार :-
कृषि क्षेत्र में दुनिया के कई देशों को उम्मीद है। इसलिए वह कोशिश करते जा रहे है। भारत भी कई देशों के सहयोग से खेती को बदलवान करने के लिए प्रयास कर रहा है। यही कारण है कि आईसीएआर और एएआरडीओ की नवीनीकृत साझेदारी के जरिए भारत आगे बढ़ रहा है।
खबर विस्तार : -
नई दिल्ली, जाम्बिया की राजधानी लुसाका में 12-14 नवंबर तक अफ्रो-एशियन रूरल डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (एएआरडीओ) की तकनीकी कार्यक्रम समिति (टीपीसी) की सातवीं बैठक हुई। इसमें भारत की ओर से कृषि क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सहयोग को व्यापक बनाने पर विशेष जोर दिया गया।
भारत ने अफ्रीका और एशिया के देशों के साथ कृषि अनुसंधान, आधुनिक कृषि प्रौद्योगिकी के आदान-प्रदान तथा क्षमता निर्माण के क्षेत्र में सहयोग के लिए पुनः भरोसा दिया है। कृषि क्षेत्र में ज्ञान, कौशल और आधुनिक तकनीकों के आदान-प्रदान को बढ़ावा देने में यह आयोजन बेहद आवश्यक माने जा रहे हैं। इसलिए भारत का सदैव सहयोग रहेगा।
यह भी पढ़ें:30 नवंबर तक ANPR कैमरे लगाने के आदेश, प्रदूषण के खिलाफ DELHI में हुई बैठक
परिषद के 11 संस्थानों के माध्यम से कार्यक्रम भी हुए
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हुई बैठक में बताया गया कि भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) और एएआरडीओ के बीच लंबे समय से पारस्परिक सहयोग के आधार पर काम किया जा रहा है। इसमें सफलता भी काफी हद तक मिल सकी है। इनके सहयोग की उपलब्धियों को भी बैठक में रेखांकित किया गया। आईसीएआर के सहायक महानिदेशक (अंतरराष्ट्रीय संबंध) डॉ. नवीन पी. सिंह ने बताया कि एएआरडीओ के साथ आईसीएआर की 17 वर्षों की साझेदारी चल रही है। इस दौरान का अनुभव बेहद सुखद और सफल रहा है।
इन सालों में परिषद के 11 संस्थानों के माध्यम से कार्यक्रम भी हुए। करीब 51 प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी भी साझा की गई। एएआरडीओ के सदस्य देशों के 900 से अधिक प्रतिभागी इन कार्यक्रमों में लाभान्वित हुए हैं। आईसीएआर-एएआरडीओ के बीच प्रस्तावित समझौता ज्ञापन (एमओयू) बैठक का काफी महत्वपूर्ण हिस्सा बन सका। इसके जरिए अब केवल प्रशिक्षण या उनकी गतिविधियों तक ही सीमित नहीं रहा जाएगा। इनसे आगे बढ़ने पर विचार शुरूकर दिया गया है।
संयुक्त कृषि अनुसंधान, विशेषज्ञों का आदान-प्रदान, पादप आनुवंशिक संसाधनों का साझा उपयोग, कृषि प्रौद्योगिकी का हस्तांतरण तथा शैक्षणिक सहयोग जैसी गतिविधियों को भी समझौते में शामिल किया गया है। इससे सभी का उत्साह बढ़ाया जा सकता है। इस हस्ताक्षर प्रकिया के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि दोनों क्षेत्रों के देशों को कृषि अनुसंधान एवं नवाचार के साथ ही विचारों और अनुभवों का आदान-प्रदान किया जा सकता है।
कार्ययोजना की सफलता के लिए समूहों का गठन होगा
आईसीएआर की एक कार्ययोजना है। इसको साझेदारी व्यवस्था के तहत व्यवस्थित और परिणामोन्मुख बनाना होगा। कार्ययोजना के लिए एक विस्तृत प्लान है। इसमें राष्ट्रीय समन्वय केंद्रों की पहचान की जानी है। इनके स्थापना और संयुक्त कार्ययोजनाओं का निर्माण की दिशा में प्रयास किया जा रहा है। इसे कार्ययोजना से जोड़कर सफल बनाना है।
वर्ष 2027 के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रमों का कैलेंडर तैयार कर सहयोग की प्रगति की समीक्षा करनी है। इसके लिए समय-समय पर समूह का गठन किया जाएगा। इस साझेदारी को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसमें भारत और अफ्रीका-एशिया के देशों के बीच कृषि अनुसंधान, तकनीकी नवाचार, मानव संसाधन विकास और ज्ञान के आदान-प्रदान के लिए सहयोग का एक व्यापक मंच तैयार किया जा सकता है। इसे महत्वपूर्ण पहल कहा जा रहा है।
साझेदारी के जरिए व्यापक उद्देश्य सार्थक किए जाएंगे
आईसीएआर और एएआरडीओ की नवीनीकृत साझेदारी के जरिए अब व्यापक उद्देश्य सार्थक किए जाएंगे। इसमें भारत के कृषि नवाचारों, वैज्ञानिक उपलब्धियों और संस्थागत विशेषज्ञता को अफ्रीका एवं एशिया के देशों के साथ साझा करना है। जलवायु परिवर्तन सहित विभिन्न चुनौतियों का सामना करने में इससे हम सक्षम बनेंगे। सुदृढ़ कृषि प्रणालियों के विकास, ग्रामीण आजीविका को मजबूत बनाने तथा कृषि व्यवस्था देंगे। आईसीएआर का पूरा नाम भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद है। यह भारत में कृषि, बागवानी, मत्स्य पालन और पशु विज्ञान के क्षेत्र में अनुसंधान, शिक्षा और उसके समन्वय के लिए कार्य करने वाला शीर्ष स्वायत्त निकाय है।
बदले जा रहे हैं खेती के पारंपरिक तरीके
कृषि क्षेत्र का मतलब केवल खेतों में उतरना ही नहीं है। भारत में मछली पालन को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। बकरी पालन के लिए भी सरकार मदद करती है। खेती के क्षेत्र में यदि लोगों का रुझान बढ़ रहा है तो सरकार भी उनकी आय बढ़ाने के लिए तमाम तरह की कोशिश कर रही है। अक्सर प्रयोग पर जोर दिया जा रहा है, जबकि वैज्ञानिकों को अनुसंधान करने के अलावा उनको जमीनी हकीकत बनाने के लिए कहा जा रहा है। वहीं खेती के पारंपरिक तरीकों में भी बदलाव किया गया है। यह आय बढ़ाने और कृषि क्षेत्र को मजबूत करने की प्रयासों में ही शामिल है।
यह भी पढ़ें: 15 नवंबर से पर्यटकों के लिए खुलेगा राजाजी नेशनल पार्क, 5 महीने बाद फिर से शुरू होगा जंगल सफारी का रोमांच
अन्य प्रमुख खबरें
-
Chambal में नर्मदा का पानी लाने की मांग, किसानों के साथ दो पूर्व विधायक धरने पर बैठे
2026-11-12
-
छत्तीसगढ के किसानों को कम धान बेचने पर पूरे सत्यापित रकबे की मिलेगी आदान सहायता
2026-11-12
-
73 उपार्जन केंद्रों में तैयारी पूरी, कोरबा में पहुंचाए नए-पुराने बारदाने
2026-11-07
-
खूंटी में गेंदा फूल की खेती से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिल रही नई दिशा
2026-11-07
-
lucknow : खेती में तलाश रहे अपार संभावनाएं, खेतों में प्रयोग करेंगे वैज्ञानिक
2026-11-03
-
ग्वालियर में बनेगा आलू टिश्यू कल्चर एवं एरोपोनिक लैब, स्थापना की अड़चनें कर लीं दूर
2026-11-03
-
बंजर भूमि में कर रहीं फूलों की खेती, कश्मीरी महिलाएं कृषि में हुईं दक्ष
2026-11-01
-
दियारा के किसानों को मिली उम्मीद, भागलपुर में शुरू की परवल की तैयारी
2026-11-01
-
गुना में लोकप्रिय हो रही गुलाब की खेती, 8 लाख फूल उत्पादन की तैयारी
2026-10-30
-
UP के कई जिलों में बारिश के आसार, दिल्ली-एनसीआर में yellow-alert
2026-10-30
-
दो गुना आमदनी के लिए जूझ रहा किसान, सरकार ने दिया हर मदद का भरोसा
2026-10-29
-
Helicopter से पकड़े जा रहे काले हिरन, मध्य प्रदेश सरकार ने बुलाई अफ्रीका से टीम
2026-10-28
-
वैज्ञानिक उन्नतशील किस्मों के बीजों पर करें शोध: सूर्य प्रताप शाही
2026-10-27
-
खेत बचाओ अभियान बन रहा जन-आंदोलन, पटना में सफलता के लिए भरी हुंकार
2026-10-26
-
चक्रवात का असरः छत्तीसगढ़ में 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश के आसार
2026-10-26