10 प्रतिशत आबादी के प्लॉट और हाई पावर कमेटी की रिपोर्ट को लेकर किसानों का प्रदर्शन, प्राधिकरण तक निकाला पैदल मार्च
खबर सार :-
नोएडा, अपनी कई मांगों के समर्थन में किसानों ने जोरदार प्रदर्शन किया। नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्य गेट के बाहर एकत्रित होकर बैठ गए। इस दौरान हंगामे का माहौल बना रहा। बाद में अधिकारियों के कहने पर पुलिस तैनात कर दी गई।
खबर विस्तार : -
नोएडा, सोमवार को नोएडा कि किसानों का गुस्सा प्राधिकरण के खिलाफ भड़क गया। इन्होंने प्राधिकरण नोएडा को किसानों की एकजुटता दिखाते हुए प्रदर्शन किया। भारतीय किसान परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखबीर खलीफा के नेतृत्व में 150 से अधिक किसानों ने पैदल मार्च का निर्णय कर अपनी मांगें गिनाईं। किसानों ने सुबह के पहर ही मार्च निकाला और सेक्टर-96 स्थित नोएडा प्राधिकरण के कार्यालय पहुंच गए। नारेबाजी करते हुए मुख्य गेट के सामने धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया।
यह भी पढ़ें : कर्नाटकः विरोध के बीच भद्रा वन से हाथियों के स्थानांतरण अभियान पर फिलहाल रोक
वर्षों पुरानी मांगों का समाधान नहीं किया जा रहा
अपनी नाराजगी जाहिर कर सभी मांगें गिनाई। किसानों की कई मांगें लंबित हैं। उन्होंने अधिकारियों से इसका समाधान पूछा। किसानों ने कहा कि उनकी मांगों का समाधान नहीं होने और मुख्यमंत्री की ओर से गठित हाई पावर कमेटी की सिफारिशें लागू नहीं की जा रही हैं। इनके पीछे का कारण बताया जाए। किसानों ने प्राधिकरण अधिकारियों से कई सवाल किए। उन्होंने कहा कि आखिर कब तक किसानों को आश्वासन देकर टरकाया जाता रहेगा। उनकी वर्षों पुरानी मांगों का समाधान नहीं किया जा रहा है। किसानों का हंगामा बढ़ रहा था।
नारेबाजी के बीच प्रदर्शन को देखते हुए प्राधिकरण कार्यालय के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। इस बीच किसानों का नेतृत्व कर रहे भारतीय किसान परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखबीर खलीफा ने कहा कि नोएडा के किसान लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर प्राधिकरण के चक्कर लगा रहे हैं। प्राधिकरण इनकी मांगों को उचित नहीं समझ रहा है, तो बता दिया जाए। उनका सवाल था कि अब तक उनकी समस्याओं का कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ है। मुख्यमंत्री की ओर से किसानों की समस्याओं के निस्तारण के लिए गठित हाई पावर कमेटी की सिफारिशें भी करीब दो साल बीतने के बावजूद लागू नहीं की गई हैं।
जयवीर सिंह की अध्यक्षता में कमेटी गठित की थी
किसानों ने याद दिलाया कि ठाकुर जयवीर सिंह की अध्यक्षता में कमेटी गठित की गई थी। इसमें किसानों को 10 प्रतिशत आबादी के प्लॉट देने के संबंध में सिफारिश की गई थी, लेकिन इसके बावजूद किसानों को अब तक इसका लाभ नहीं मिल पाया है। आरोप है कि कमेटी की रिपोर्ट को अभी तक सार्वजनिक नहीं किया गया है। खलीफा ने कहा कि किसानों की सबसे प्रमुख मांग 10 प्रतिशत आबादी के प्लॉट का आवंटन है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कहा कि 10 प्रतिशत आबादी के प्लॉट और 10 प्रतिशत के लंबित मामलों को वह उठाते रहेंगे।
यह उनका हक है। इसकी मांग बराबर की जाएगी। मूल आबादी और कमर्शियल गतिविधियों से जुड़ी मांगों पर ठोस निर्णय की मांग करते हुए किसानों ने कहा कि पांच और 10 प्रतिशत आबादी के प्लॉट से जुड़े कई मामले लंबे समय से लंबित हैं। उन्होंने अपनेे हिस्से के प्लॉट और आबादी से संबंधित समस्याओं का उचित तरीके से निस्तारण की मांग की है। आरोप है कि किसानों की मूल आबादी को ही तोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं को लेकर प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ कई बार बैठकें हो चुकी हैं, इन बैठकों का नतीजा भी तो निकलना चाहिए।
हर बार अधिकारियों ने समाधान का भरोसा दिया
हर बार अधिकारियों की ओर से जल्द समाधान कराने का भरोसा दिया जाता है। इसके अलावा और कोई बात नहीं की जाती है। दरअसल, किसानों की कमर्शियल गतिविधियों से संबंधित मांगों पर निर्णय शासनादेश पर होना है। खलीफा ने कहा कि किसान अपनी जमीन देकर नोएडा के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे चुके हैं। प्रदर्शन को उग्र होता देख अधिकारियों ने पुलिस बुला ली और अंदर के किसानों को बाहर किया। इसके बाद बाहर हंगामा होता रहा।
किसानों ने नारेबाजी करते हुए गेट के बाहर बैठने की कोशिश की। कहा कि हाई पावर कमेटी की सिफारिशें लागू नहीं होना और आबादी से जुड़े मामलों का लंबित रहना किसानों के साथ अन्याय है। किसान चाहते हैं कि प्राधिकरण उनकी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए सभी लंबित मामलों का समयबद्ध तरीके से निस्तारण करे।
यह भी पढ़ें : भोपाल में शुरू हुई देश की तीसरी ल्यूमिनेसेंस डेटिंग लैब, 10 लाख साल तक पुराने मिट्टी-पत्थर का जान सकेंगे अतीत
अन्य प्रमुख खबरें
-
सीमित जमीन का बेहतर उपयोग, सुडवार के किसान चल रहे दो कदम आगे
2026-11-22
-
अनूपपुर में बेमौसम बारिश की भेंट चढ़ी धान की फसल, किसानों की चिंता बढ़ी
2026-11-22
-
चक्रवात अकवान का छत्तीसगढ़ में असर, बारिश से पानी में डूबी धान की फसल
2026-11-21
-
हिमाचल में सेब की फसल पर मौसम की मार, निचले स्तर पर पहुंचा उत्पादन
2026-11-21
-
भागलपुर में कभी तेज तो कभी धीमी हो रही बारिश, मौसम विभाग की चेतावनी किसानों ने नहीं मानी
2026-11-21
-
सोयाबीन की मध्यम अवधि वाली किस्मों से अतिरिक्त उत्पादन संभव
2026-11-20
-
चक्रवात ‘अकवान’ से बिगड़ा झारखंड का मौसम, रांची समेत कई जिलों में बारिश शुरू
2026-11-20
-
Shivraj Singh आज देश की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन vaccine राष्ट्र को करेंगे समर्पित
2026-11-20
-
धान रोपाई में आई मजदूरों की कठिनाई, आज तमिलनाडु में कल होगी पूरे देश में
2026-11-19
-
गुजरात सरकार खेती पर मेहरबान , 48,000 आदिवासी किसान भी लेंगे लाभ
2026-11-18
-
नौकरी छोड़ गांव में बिना मिट्टी के केसर उगा रहे गोपेश्वर के नीरज
2026-11-16
-
47 हजार हेक्टेयर जमीन तक पहुंचेगा पानी, 1.26 लाख किसान परिवारों को मिलेगा लाभ
2026-11-16
-
भारत-अफ्रीका और एशिया कृषि को बनाएंगे दमदार, सहयोग के लिए हैं प्रतिबद्ध
2026-11-14
-
Chambal में नर्मदा का पानी लाने की मांग, किसानों के साथ दो पूर्व विधायक धरने पर बैठे
2026-11-12
-
छत्तीसगढ के किसानों को कम धान बेचने पर पूरे सत्यापित रकबे की मिलेगी आदान सहायता
2026-11-12