भोपाल में शुरू हुई देश की तीसरी ल्यूमिनेसेंस डेटिंग लैब, 10 लाख साल तक पुराने मिट्टी-पत्थर का जान सकेंगे अतीत

खबर सार :-

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद परिसर में डॉ. विष्णु श्रीधर वाकणकर ल्यूमिनेसेंस डेटिंग प्रयोगशाला और गैलरी के लोकार्पण किया। यह प्रदेश की पहली इस तरह की लैब है।
इतिहास और भूगोल आधारित एमपी में पहली लैब, लाखों साल पुरानी वस्तु की  मिलेगी जानकारी

खबर विस्तार : -

भोपाल, लाखों साल पहले धरती पर इंसान, पर्यावरण और जलवायु के संबंध में नमूने के आधार पर जानकारी वैज्ञानिकों की जांच से मिल सकेगी। मध्य प्रदेश के भोपाल में देश की तीसरी ल्यूमिनेसेंस डेटिंग प्रयोगशाला शुरू हो गई है। यह प्रदेश की राजधानी में प्रदेश की इस तरह की पहली प्रयोगशाला है। 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (मैपकास्ट) परिसर में डॉ. विष्णु श्रीधर वाकणकर ल्यूमिनेसेंस डेटिंग प्रयोगशाला और गैलरी के लोकार्पण किया। यह अत्याधुनिक प्रयोगशाला मानी जा रही है। इसमें तकनीकी के आधार पर करीब 10 लाख साल तक पुराने नमूनों के संबंध में जानकारियों हासिल की जा सकती हैं। मुख्यमंत्री ने मैपकास्ट में प्रसिद्ध पुरातत्वविद् डॉ. वाकणकर के जीवन, शोध और उपलब्धियों पर आधारित विशेष गैलरी भी शुरू की गई है।

यह भी पढें : रूसी हमले में कीव क्षेत्र की इमारत का हिस्सा ढहा, 14 लोग लापता

उपलब्धियों पर आधारित विशेष गैलरी भी शुरू की गई

कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व सह-सरकार्यवाह सुरेश सोनी भी मौजूद थे। 10 लाख साल पहले कौन सी वस्तु का निर्धारण किस कार्य के लिए किया जाता था? इसकी जानकारी भी अब आसानी से मिल जाएगी। इसके लिए मध्य प्रदेश की लैब तक जाना होगा। देश के अन्य अलग-अलग हिस्सों से नमूने लाकर यहां जांच करने की सुविधा दी जाएगी।

पद्मश्री पुरातत्ववेत्ता डॉ. नारायण व्यास ने बताया कि आदिमानव के बनाए पत्थर के छोटे-बड़े औजार, हैंड एक्स, क्लीवर और पत्थर की कुल्हाड़ी भी शामिल हैं। यह वस्तु गैलरी में हैं। डॉ. नारायण व्यास के मुताबिक, देश में इस तरह की प्रयोगशालाएं पहले से मौजूद हैं, लेकिन मध्य प्रदेश में इसकी शुरुआत शोध के लिए महत्वपूर्ण कदम है। भविष्य में यहां कार्बन डेटिंग प्रयोगशाला स्थापित करने की भी योजना है।

गैलरी में पुरातात्विक योगदान की झलक दिखाई

पद्मश्री पुरातत्ववेत्ता डॉ. नारायण व्यास ने बताया कि डॉ. वाकणकर के साथ भीमबेटका और भोपाल के आसपास पुरातात्विक सर्वेक्षण एवं शोध कार्य किया था। गैलरी में इन वस्तुओं को रखा गया है। युवा और भावी पीढी इसका अवलोकन कर अध्ययन करेगी। गैलरी में पुरातात्विक योगदान की झलक दिखाई है। यहां पर मध्य प्रदेश के विद्वानों द्वारा किए गए संघर्ष और शोध के बारे में जानकारियां उपलब्ध हैं।

यह जानकारियां चित्रों के माध्यम से पुस्तकों के माध्यम से साहित्य के माध्यम से और कला के अनेक प्रतिबिंब के माध्यम से पाई जा सकती हैं। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा की प्राचीन सभ्यताओं के कालखंड मानव विकास की परंपराओं में वर्तमान से काफी भिन्नता मिलती है और यहां तक की हम दिनभर में जितनी दूरी की यात्रा करते हैं, उन स्थान में जलवायु में भिन्नता पाई जाती है। इनमें कुछ ना कुछ अंतर जरूर देखने को मिलता है।

प्रयोगशाला में खास बातें ही सम्मिलित की गई

जमीन में दबे अवशेष, सूर्य की रोशनी कब ग्रहण की थी, इसका अध्ययन संभव है। उन्होंने कहा की पद्मश्री डॉ. विष्णु श्रीधर वाकणकर नेे संघर्ष पूर्ण तरीके से सफलतम स्तंभ छुए हैं। उनके पास संसाधनों का अभाव था। इसके बाद भी पुरातत्व के क्षेत्र में उन्होंने सफलता हासिल की। भीमबेटका जैसी ऐतिहासिक धरोहर के सामने लाने में उनका योगदान सराहनी है। प्रयोगशाला में खास बातें ही सम्मिलित की गई हैं। जांच के लिए पूरी तरह अंधेरा रखा जाता है।

वैज्ञानिक लाल रोशनी मंे नमूनों का परीक्षण करते हैं।  रिसर्च एसोसिएट हलधर कुमार के अनुसार, इस प्रयोगशाला में प्राप्त होने वाले आंकड़ों को पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन के अध्ययन से भी जोड़ा जाएगा। इससे प्राचीन भूगर्भीय घटनाओं और मानव इतिहास को समझने में मदद मिलेगी। यह मिट्टी की परतों और उनसे मौजूद खनिजों की उम्र का आकलन करता है। इसमें जलवायु भूमि से संबंधित भूगर्भीय घटनाओं को मानव इतिहास में समझने में आसानी होगी। 

पुरातात्विक स्थल की उम्र निर्धारित करने में मदद मिलेगी

पद्मश्री डॉ. विष्णु श्रीधर वाकणकर के बारे में सीमित संसाधनों के बावजूद पुरातत्व के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई। भीमबेटका जैसी ऐतिहासिक धरोहर को सामने लाने में उनका योगदान महत्वपूर्ण रहा है। उनके नाम पर प्रयोगशाला स्थापित करना उनके काम और शोध परंपरा को आगे बढ़ाने का प्रयास है। मैपकास्ट में रिसर्च एसोसिएट हलधर कुमार के अनुसार, यहां सेडिमेंट यानी मिट्टी की परतों और उनमें मौजूद खनिजों की उम्र का आकलन किया जाता है। इसके लिए प्रयोगशाला में अंधेरा रखा जाता है। इससे किसी पुरातात्विक स्थल की उम्र निर्धारित करने और वहां मिले साक्ष्यों को ऐतिहासिक समयक्रम से जोड़ने में मदद मिलेगी।

यह भी पढें : 50 फुट ऊंची है ballroom की छत, उतारे जा सकते हैं American हेलीकॉप्टर

अन्य प्रमुख खबरें