रूसी हमले में कीव क्षेत्र की इमारत का हिस्सा ढहा, 14 लोग लापता
खबर सार :-
यूक्रेन में रूस के हमले रूक नहीं रहे हैं। यह युद्ध किसी निर्णायक मोड़ पर भी नहीं है। रविवार को भी यूक्रेन में रूस ने ड्रोन हमले किए, इस हमले में कई लोग लापता हुए हैं। जबकि इमारत के ढहने और आग लगने की घटना पर नियंत्रण एवं बचाव कार्य चल रहे हैं।
खबर विस्तार : -
कीव, पिछले दिनों चीन में एक तीन देशों की बैठकों पर आधारित रिपोर्ट प्रस्तुत कर यह मांग की गई थी कि रूस, यूक्रेन पर हमला बंद करे। उसके हमले की निंदा करते हुए मास्को से मांग की गई थी कि सभ्य समाज में युद्ध बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। इसके कुछ घंटे बाद ही यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने हमले की जानकारी दुनिया के सामने रखी है। उन्होंने बताया कि रूस के ड्रोन हमले के बाद एक पांच मंजिला इमारत का हिस्सा गिर गया। इसमें कई लोगों के दबे होने की आशंका है।
हमले के बाद आग ने बरपाया कहर
यह ड्रोन हमला रविवार की सुबह किया गया था। हमला के बाद बचाव के प्रयास निरंतर जारी हैं। ड्रोन हमले के बाद जनहानि की आशंका भी जताई गई है। यूक्रेन के राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर रूस के हमले की जानकारी दी है। उन्होंने बताया की राहत और बचाव दल पूरी तरह से लगा हुआ है। इसमें नौ लोगों को मलबे से निकाल गया है। ड्रोन हमले के दौरान भीषण आग कहर बरपा रही थी।
अभी एक और ताजा जानकारी इस हमले से जोड़कर बताई गई है। इसमें कहा गया है कि हमले के बाद 14 लोग लापता हैं। उनकी तलाश के लिए टीमें लगाई गई हैं। जेलेंस्की ने सोशल मीडिया के जरिए आपातकालीन सेवाओं को प्रभावित होने की जानकारी भी दी। यह ड्रोन हमला चीन में शिखर बैठक के दौरान के बाद का है। एक ओर आशा की जा रही थी कि चीन में कोई नतीजा निकाला जा सकता है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी आश्वस्त थे कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग इस मामले में हस्तक्षेप करेंगे। रूस के राष्ट्रपति समझौते की ओर अग्रसर होंगे, लेकिन रूसी राष्ट्रपति पुतिन पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ा है।
रूसी बम की चपेट में आया बच्चा घायल
इसी बीच कीव के डायमर में भी रूस की ओर से रिहायशी इमारत पर बम फेंका गया। इस बम की चपेट में आने से एक बच्चा बुरी तरह से घायल हुआ है। यूक्रेनी राष्ट्रपति का कहना है कि इस सप्ताह देश के 20 क्षेत्रों पर रूसी हमले हुए हैं। इन हमलों में रूस ने करीब 2,700 ड्रोन, लगभग 1,460 हवाई बम और 165 अलग-अलग प्रकार की मिसाइलें दागीं। दरअसल, अब यूक्रेन की ओर से अमेरिकी राष्ट्रपति ने भी अपने हाथ खींच लिए हैं।
कीव को दिया जाने वाला सहयोग भी उन्होंने बहुत ही काम कर दिया है। कहा जा रहा है की बैलिस्टिक मिसाइल उत्तरी कोरिया की हैं। आरोप है कि उत्तरी कोरिया को इन मिसाइलों की तकनीक बेहतर बनाने में रूस लगातार मदद करता रहा है। युद्ध क्षेत्र में पारस्परिक सहयोग के जरिए ही मारक क्षमता को बढ़ाया जा सकता है और इसका इस्तेमाल करने का आरोप जेलेंस्की ने रूस और उत्तरी कोरिया पर लगाया है।
उत्तरी कोरिया में बनाई गई मिसाइल
यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा है कि ऐसे हालात में देश को एंटी बैलिस्टिक मिसाइल इंटरसेप्टर मिलने में हो रही देरी को समझाना मुश्किल है। दरअसल, अमेरिका से अपील की गई थी कि वह इसमें सहयोग करे। उन मिसाइल के हस्तांतरण की अनुमति दे, जिनका भुगतान उनके सहयोगी देश पहले से ही कर चुके हैं। अमेरिका से जेलेंस्की की अनबन होने के कारण इस दिशा में बात नहीं बढ़ पा रही है।
डोनाल्ड ट्रंप पहले ही कह चुके हैं कि की जिद के कारण इस युद्ध को रोका नहीं जा सका है। इससे उनमें निराशा हो रही है। एंटी बैलिस्टिक मिसाइल इंटरसेप्टर प्राप्ति करने की दिशा में यूक्रेनी अधिकारियों ने सभी देशों और साझेदारों से कहा है कि जिन्होंने उनकी सुरक्षा और रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने में सहायता की है, उनका वह सदैव आभार प्रकट करते रहेंगे। यूक्रेन युद्ध को लेकर कई देश तटस्थ भूमिका में हैं। वह चाह तो नहीं रहे हैं कि युद्ध लंबा खिंचे, लेकिन दोनों देशों की जिद के बीच अपनी बात खराब करने के लिए नहीं आना चाहते हैं। यही कारण है कि इस युद्ध के बीच में कोई हस्तक्षेप नहीं कर रहा है। अमेरिका को उम्मीद थी कि वह दोनों देशों को समझाएंगे लेकिन बात नहीं बनी।
यह भी पढ़ें: मध्यप्रदेश में पशुओं को समर्पित मेला, सीहोर जिला में है लगता बारह खंभा मेला
अन्य प्रमुख खबरें
-
बांग्लादेश-भारत के बीच गंगा जल संधि पर ढाका में अहम बैठक आज
2026-11-22
-
यूक्रेन पर रूस की सैन्य कार्रवाई चिंताजनक, तीन देशों ने की मास्को से युद्ध रोकने की अपील
2026-11-21
-
जापान के साथ भारत का बढ़ा रक्षा सहयोग, मिसाइल और सुरंग पर करेंगे काम
2026-11-19
-
चीन के शेनझेन में शी, ट्रंप और पुतिन मौजूद, बाहर कुछ तो अंदर है कुछ
2026-11-19
-
Trump को मारना चाहता था पाकिस्तानी आतंकवादी, अमेरिका ने सुनाई 27 साल 6 महीने की सजा
2026-11-18
-
बांग्लादेश में फिर हिंसा, लॉकअप में बंद लोगों को छुड़ाया, एक नेता की हत्या
2026-11-18
-
क्वाड पर मोदी का बड़ा संदेश, भारत के लिए भरोसेमंद साझेदारी
2026-11-17
-
पीएम मोदी का आसियान को संदेश, सहयोग से बनेगा एशिया का भविष्य
2026-11-17
-
ढाका में बंदूक की नोक पर रंगदारी, बांग्लादेश में दहशत में व्यापारी
2026-11-17
-
डीआरसी में बढ़ रहा इबोला का खतरा, 6 महीनों में 5,500 लोगों की मौत
2026-11-16
-
हिंदू लड़की को धर्मपरिर्तन-शादी के लिए जबरन उठाया, बलूचिस्तान विधानसभा में हंगामा
2026-11-15
-
INDIA टू न्यूयॉर्क नानस्टॉप उड़ान, नए लुक में हैं विमानों के CABIN
2026-11-15
-
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा और बलोचिस्तान में मेजर समेत चार की मौत
2026-11-15
-
US Flight Shutdown: अमेरिका में शनिवार को 2,000 से ज्यादा उड़ानें रद्द
2026-11-14
-
नेपाल खाद उत्पादन में बनेगा आत्मनिर्भर, नई तकनीकी में करा रहा निवेश
2026-11-14