चीन के दुर्लभ खनिजों पर अमेरिका की नजर, यूक्रेन और ईरान पर हो सकती है बात
खबर सार :-
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चीन में हैं। वह शी जिनपिंग के साथ मधुर व्यवहार तो दिखा रहे हैं, लेकिन हाल में ही चीन की चिप पर की गई कार्रवाई का सामना कर पाएंगे? क्योंकि बदले की आग चीन में भी सुलग रही है। चीन ने ऐसी चेतावनी दे भी दी है।
खबर विस्तार : -
शेनझेन, चीन के दक्षिणी-पूर्वी शहर शेनझेन में 33वें एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग शिखर सम्मेलन का आयोजन चल रहा है। इसमें दुनिया के शीर्ष नेताओं की मौजूदगी है। चीन में हो रही इस शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन समेत 21 देशों के राष्ट्राध्यक्ष विभिन्न प्रकार के ज्वलंत मुद्दों पर द्विपक्षीय, त्रिपक्षीय या फिर मंच से अपनी बात रखेंगे।
सम्मेलन के दौरान ट्रंप की चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से तो मुलाकात हो गई है। अभी तक पुतिन की चीन के राष्ट्रपति के साथ द्विपक्षीय बातचीत हुई है। इनके बीच हुई बातचीत को फिलहाल सामूहिक नहीं किया गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि यूक्रेन विवाद पर कुछ बात हुई हो।
यह भी पढ़ें : गुजरात ने रबी सीजन के लिए कृषि सहायता योजना का किया विस्तार, 48,000 आदिवासी किसानों को मिलेगा लाभ
सम्मेलन का रिजल्ट निराशाजनक है हो सकता
इन मुलाकातों को लेकर कई देशों की नजरें शिखर सम्मेलन पर टिकी हुई है। ग्लोबल टाइम्स, शिन्हुआ, सीबीएस न्यूज, सीएनएन और अल जजीरा की रिपोर्ट कह रही है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पहली बार औपचारिक त्रिपक्षीय बैठक करेंगे। शिखर सम्मेलन में पहुंचने से पहले ही कहा जा रहा था कि इस बार बातचीत के लिए कहीं कोई विषय है ही नहीं। विवादों और युद्ध के बीच हल निकाल लिया जाए वही काफी है। यूक्रेन युद्ध, ईरान संघर्ष, परमाणु हथियारों और व्यापारिक टकराव से कई देश आजिज आ चुके हैं। यद्यपि इनपर सीधा असर नहीं पड़ रहा है। बुधवार को शी जिनपिंग और व्लादिमीर पुतिन ने द्विपक्षीय बातचीत की। ज्यादा नजर ट्रंप की शी जिनपिंग की बातचीत पर टिक सकती है। शी ने अमेरिकी प्रमुख का स्वागत भी किया। एपीईसी सम्मेलन की पारिवारिक फोटो से पहले तीनों नेता एक साथ नजर आए।
अमेरिका की नजर चीन के खनिजों पर
वैसे तो किसी भी सम्मेलन में फोटो शेसन, हाथ मिलाना आदि परिणाम का रास्ता नहीं तय करते हैं। यदि कोई विषय बनता है तो बैठक में यूक्रेन युद्ध अहम मुद्दा है। पिछले महीने से ट्रंप ने जिनपिंग के पीछे पड़े हैं। वह पुतिन के साथ समझौता कराने के लिए शी को आगे करना चाह रहे हैं। इसका कारण माना जा रहा है कि जेलेंस्की की ट्रंप से दूरियां बढ़ी हैं। इस पर चर्चा की बात उनसे नहीं हो सकती है। दरअसल, अमरीका की नजर चीन के दुर्लभ खनिजों पर है। वह इनकी आपूर्ति बढ़ाने की अपेक्षा कर रहा है। तकनीक और व्यापार का यह तनाव भी अहम है। तीनों नेताओं की इस बैठक में अमरीका-ईरान संघर्ष और परमाणु नियंत्रण पर भी चर्चा हो सकती है।
पुतिन और ट्रंप की बातचीत पर नजरें टिकीं
पिछले कई सप्ताहों में अमेरिका की ओर से चीन के खिलाफ बयानबाजी हो रही थी। अब अचानक शी को खास बना पाना कठिन है। उधर, ट्रंप और पुतिन भी अचानक ही करीब हुए हैं। दोनों ने सम्मेलन में पहुंच कर हाथ भी मिलाया। लेकिन यहां पर जेलेंस्की तो हैं नहीं। ऐसे में यूक्रेन और यूरोपीय देशों की गैरमौजूदगी में कोई फैसला कैसे किया जा सकता है? दरअसल, 1945 के याल्टा सम्मेलन की तुलना वर्तमान से की जा रही है। पुतिन को आज की बैठक और सम्मेलन से उम्मीद ज्यादा है।
लेकिन बैठक में अमेरिका-चीन के बीच चिप विवाद के कारण कोई महत्वपूर्ण निर्णय नहीं लिया जा सकता है। अमेरिका ने पहले भी रक्षा सौदा में चीन को साथ लाना चाहता था, लेकिन उसकी प्रतिक्रिया काम से पहले चलती है। दुनिया को ट्रंप के अंदर की जिज्ञासा का पता चल गया था। इनके शब्द थे कि चीन को वह आगे नहीं देखना चाहता है। अब फिर वाशिंगटन ने चीन की उन्नत एआई चिप तक पहुंच पर पाबंदियां लगाई हैं। चीन ने इसका विरोध करते हुए जवाबी कार्रवाई के लिए कहा है।
दूसरों को कमजोर करने की आदत
कई देश इस शिखर सम्मेलन में पहुंचे हुए हैं। इनकी चाहत खुद को सक्षम बनाने की, जबकि दूसरों पर दबाव थोपना चाहते हैं। फरवरी 2026 में अमरीका-रूस की प्रमुख परमाणु संधि न्यू स्टार्ट समाप्त हो गई। वाशिंगटन चाहता है कि चीन भी नियंत्रण वार्ता में शामिल हो। यह संभव हो पाएगा? जबकि बीजिंग का कहना है कि पहले अमेरिका और रूस अपने बड़े परमाणु भंडार घटाएं।
यह भी पढ़ें : तमिलनाडु: मजदूरों की कमी के कारण कन्याकुमारी के किसान मशीन से रोपाई पर निर्भर
अन्य प्रमुख खबरें
-
जापान के साथ भारत का बढ़ा रक्षा सहयोग, मिसाइल और सुरंग पर करेंगे काम
2026-11-19
-
Trump को मारना चाहता था पाकिस्तानी आतंकवादी, अमेरिका ने सुनाई 27 साल 6 महीने की सजा
2026-11-18
-
बांग्लादेश में फिर हिंसा, लॉकअप में बंद लोगों को छुड़ाया, एक नेता की हत्या
2026-11-18
-
क्वाड पर मोदी का बड़ा संदेश, भारत के लिए भरोसेमंद साझेदारी
2026-11-17
-
पीएम मोदी का आसियान को संदेश, सहयोग से बनेगा एशिया का भविष्य
2026-11-17
-
ढाका में बंदूक की नोक पर रंगदारी, बांग्लादेश में दहशत में व्यापारी
2026-11-17
-
डीआरसी में बढ़ रहा इबोला का खतरा, 6 महीनों में 5,500 लोगों की मौत
2026-11-16
-
हिंदू लड़की को धर्मपरिर्तन-शादी के लिए जबरन उठाया, बलूचिस्तान विधानसभा में हंगामा
2026-11-15
-
INDIA टू न्यूयॉर्क नानस्टॉप उड़ान, नए लुक में हैं विमानों के CABIN
2026-11-15
-
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा और बलोचिस्तान में मेजर समेत चार की मौत
2026-11-15
-
US Flight Shutdown: अमेरिका में शनिवार को 2,000 से ज्यादा उड़ानें रद्द
2026-11-14
-
नेपाल खाद उत्पादन में बनेगा आत्मनिर्भर, नई तकनीकी में करा रहा निवेश
2026-11-14
-
शेख हसीना ने चीन के साथ बांग्लादेश के लड़ाकू विमान सौदे पर उठाए सवाल
2026-11-13
-
बांग्लादेश में महिला सांसद के घर पर जानलेवा हमला, ncp की हैं पदाधिकारी
2026-11-12
-
होर्मुज स्ट्रेट पर तेल टैंकर में लगी आग, ईरान अमेरिका पर बना रहा दबाव
2026-11-11