रांची समेत 11 जिलों में चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ का खौफ, कहीं पेड़ गिरे तो कहीं बिजली के पोल टूटे
खबर सार :-
बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ का असर रांची समेत राज्य के कई जिलों में शुक्रवार सुबह से देखा जा है। इसके चलते राज्य के 11 जिलों में भारी बारिश, गरज-चमक और वज्रपात की चेतावनी ने दहशत का माहौल बना दिया है।
खबर विस्तार : -
रांची, चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ का असर राज्य के कई जिलों में देखा जा रहा है। बारिश, तेज हवा के कारण पेड़ टूटने, पानी जमा होने और बिजली व्यवस्था बाधित होने की खबरों के साथ कई कच्चे मकान भी गिरने की जानकारी मिल रही है। राज्य सरकार की ओर से मंत्रियों को स्थिति पर नजर बनाए रखने के लिए कहा गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, शुक्रवार को दक्षिणी और मध्य झारखंड के जिलों में मौसम का प्रभाव अधिक रह सकता है।
इनमें रांची, खूंटी, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, रामगढ़, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, बोकारो और धनबाद पर व्यापक असर पड़ सकता है। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवर्ती तूफान अब राज्य के कई जिलों को अपने आगोश में लेना शुरू कर दिया है। इसकी चपेट में रांची समेत राज्य के 11 जिले आ चुके हैं। शुक्रवार को यहां सुबह से ही मौसम में बदलाव देखने को मिला हैै। मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने कहा था कि शुक्रवार को बारिश का पूर्वानुमान 11 जिलों में गरज चमक के साथ तेज हवाओं की आशंका जताई थी। यहां पर सुबह से ही मौसम ने अपना रुख दिखाना शुरू कर दिया है।
75 फीसदी धान की फसल खेतों में खड़ी
21 और 23 नवंबर तक राज्य के अलग-अलग जिलों में यही स्थिति बनी रह सकती है। मौसम में सुधार होने की आशा अभी एक-दो दिन बाद ही की जा सकती है। राज्य में करीब 75 फीसदी फसल खेतों में ही खड़ी है। धान की 25 प्रतिशत की कटाई ही हो पाई है। किसानों से कहा गया है कि वह मौसम को साफ देखते हुए फसल को सुरक्षित कर लें। खराब मौसम में बाहर निकालने से बचें। राज्य सरकार ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह इलाकों में नुकसान की भरपाई का प्रयास करें। प्रशासन ने लोगों से खुले मैदान में पेड़ों और बिजली के खंभो के नीचे नहीं रहने की अपील की है।
अभी तक हालात सामान्य नहीं हुए
यहां कई स्थानों पर अभी भी गरज चमक और बज्रपात की स्थिति बनी हुई है। वहीं मौसम विभाग बराबर परामर्श का अनुपालन करने के लिए कह रहा है। बिजली विभाग को तेज हवा और पेड़ गिरने से काफी नुकसान हुआ है। यद्यपि सरकार ने इसे तत्काल बहाल करने के निर्देश दिए हैं। कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने किसानों से पकी फसल को सुरक्षित करने की अपील की है। इधर, स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट रहने के लिए निर्देश देते हुए कहा है की दवाइयां, डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ और एंबुलेंस की उपलब्धता बनाए रखें। जिन किसानों का खराब मौसम की वजह से नुकसान हुआ है, वहां पर प्रभावित इलाकों में सरकारी नियमों के तहत मुआवजा की भरपाई करने का आश्वासन भी सरकार की ओर से दिया गया है।
मौसम से हुए नुकसान की भरपाई करेगी सरकार
कृषि विभाग ने जिला प्रशासन को कहा है कि बारिश से फसल नुकसान होने पर पंचायत प्रखंड स्तर पर सर्वे कराकर मुआवजा दिए जाने का भरोसा किसानों को दें। इसके साथ ही आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने भी उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक करने के लिए कहा है। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि जिला उपयुक्त और जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी अंचल अधिकारियों के संपर्क में रहें। 21 नवंबर को उत्तर-पूर्वी झारखंड के देवघर, दुमका, जामताड़ा, गिरिडीह, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज सहित आसपास के जिलों में भी बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।
बेमोसम बारिश ने किसानों की आने वाली फसलों के प्रति भी चिंता बढाई है। धान यहां का मुख्य फसल है। यदि इसका पर नुकसान हुआ तो किसान बर्बाद हो जाएगा। अभी आने वालो दिनों में खेत खाली होने पर कई सब्जियां भी लगाई जानी हैं।
यह भी पढ़ें : भोपाल के ICAR-NIHSAD ने विकसित की वैक्सीन, बर्ड फ्लू के संक्रमण से रहें निडर
अन्य प्रमुख खबरें
-
Shivraj Singh आज देश की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन vaccine राष्ट्र को करेंगे समर्पित
2026-11-20
-
धान रोपाई में आई मजदूरों की कठिनाई, आज तमिलनाडु में कल होगी पूरे देश में
2026-11-19
-
गुजरात सरकार खेती पर मेहरबान , 48,000 आदिवासी किसान भी लेंगे लाभ
2026-11-18
-
नौकरी छोड़ गांव में बिना मिट्टी के केसर उगा रहे गोपेश्वर के नीरज
2026-11-16
-
47 हजार हेक्टेयर जमीन तक पहुंचेगा पानी, 1.26 लाख किसान परिवारों को मिलेगा लाभ
2026-11-16
-
भारत-अफ्रीका और एशिया कृषि को बनाएंगे दमदार, सहयोग के लिए हैं प्रतिबद्ध
2026-11-14
-
Chambal में नर्मदा का पानी लाने की मांग, किसानों के साथ दो पूर्व विधायक धरने पर बैठे
2026-11-12
-
छत्तीसगढ के किसानों को कम धान बेचने पर पूरे सत्यापित रकबे की मिलेगी आदान सहायता
2026-11-12
-
73 उपार्जन केंद्रों में तैयारी पूरी, कोरबा में पहुंचाए नए-पुराने बारदाने
2026-11-07
-
खूंटी में गेंदा फूल की खेती से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिल रही नई दिशा
2026-11-07
-
lucknow : खेती में तलाश रहे अपार संभावनाएं, खेतों में प्रयोग करेंगे वैज्ञानिक
2026-11-03
-
ग्वालियर में बनेगा आलू टिश्यू कल्चर एवं एरोपोनिक लैब, स्थापना की अड़चनें कर लीं दूर
2026-11-03
-
बंजर भूमि में कर रहीं फूलों की खेती, कश्मीरी महिलाएं कृषि में हुईं दक्ष
2026-11-01
-
दियारा के किसानों को मिली उम्मीद, भागलपुर में शुरू की परवल की तैयारी
2026-11-01
-
गुना में लोकप्रिय हो रही गुलाब की खेती, 8 लाख फूल उत्पादन की तैयारी
2026-10-30