कर्नाटकः विरोध के बीच भद्रा वन से हाथियों के स्थानांतरण अभियान पर फिलहाल रोक
खबर सार :-
हासन जिले से 56 जंगली हाथियों को चिक्कमगलुरु के भद्रा आरक्षित वन में स्थानांतरित करने के अभियान को फिलहाल रोक दिया गया है। यह अभियान कई कारणों से रोका गया है। एक हाथी खो गया तो कुछ में हिंसक बेचैनी देखी जा रही है। जबकि स्थानांतरण क्षेत्र पर भी विवाद शुरू हो गया था।
खबर विस्तार : -
हासन, कर्नाटक के हासन जिले में हाथी जनता और सरकार, दोनों की मुश्किल बन चुके हैं। यह दो गुटों में बंटने के कारण एक हाथी जंगल में खो गया है। लोगों की सुरक्षा और हाथी की खबर पाने के लिए ड्रोन कैमरे का प्रयोग किया जा रहा है। वन विभाग ने लगभग सात गांवों के लोगों को अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है। एहतियात के तौर पर आसपास के स्कूलों और कॉलेजों को भी बंद रखने को कहा गया है। विभाग ने जन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तालुका प्रशासन के साथ समन्वय किया है।
हाथियों के झुंडों के आसपास लगभग 60 से 70 वन कर्मियों को तैनात किया गया है और उनकी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए ड्रोन निगरानी का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। सोमवार जब हाथियों को ले जाया जा रहा था, तभी निवासियों के कड़े विरोध और कांग्रेस विधायकों के विरोध का सामना करना पडा। हासन जिले से 56 जंगली हाथियों दो गुट में बंट चुके हैं। इसका समाधान निकालने के लिए चिक्कमगलुरु के भद्रा आरक्षित वन में स्थानांतरित करने का अभियान चलाया गया था।
यह भी पढ़ें : रूसी हमले में कीव क्षेत्र की इमारत का हिस्सा ढहा, 14 लोग लापता
बरदाहल्ली पहुंचने के बाद निर्णय पर बदलाव किया गया
वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने कह है कि हाथियों के झुंड के मुदिगेरे तालुक के बरदाहल्ली पहुंचने के बाद निर्णय पर बदलाव किया गया है। दरअसल, चिक्कमगलुरु जिले के निवासियों में असंतोष बढ़ रहा था। हासन से हाथियों को अपने क्षेत्र में लाने का विरोध कर रहे हैं। असल कारण यही है कि लोगों को यह डर है कि हाथी उनके एरिया में रह जाएंगे। लगभग 38 हाथी मुदिगेरे क्षेत्र में पहुंच चुके हैं। सभी दो अलग-अलग झुंडों में हैं। एक हाथी भटक गया। इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। एक झुंड बरदाहल्ली में है, जबकि दूसरा लगभग दो से तीन किलोमीटर की दूरी पर मकोनाहल्ली के पास है।
हाथियों को गोनिबीडू होबली की सीमा के भीतर तक इनके पहुंचने की खबर है। गौथल्ली गांव के आसपास भटके हाथ का वन विभाग के कर्मचारी पता लगा रहे हैं। चिक्कमगलुरु जोन के उप वन संरक्षक (डीसीएफ) केटी बोरैया ने मीडिया को बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों ने भी विभाग को सभी अभियानों को रोकने का आदेश दिया है। उनके आदेशों का पालन किया जा रहा है। जो हाथी मुदिगेरे तालुक क्षेत्र में पहुंचे हैं, उनमें 38 हाथी हैं। सोमवार की सुबह उन्हें झुंडों में देखा गया। यह घूूमते हुए स्थान भूल गए और दूसरे वन क्षेत्र में चले गए।
भगाने और बिछड़ने के कारण हाथी कई दिनों से बेचैन थे
इनकी निगरानी में अब और दिक्कत आने लगी है। भटकने, भगाने और बिछड़ने के कारण हाथी कई दिनों से बेचैन थे। इनको स्थिर रखने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल यह आराम कर रहे हैं। विभाग आगे कोई भी कदम उठाने से पहले उनके व्यवहार को समझने के लिए उनकी गतिविधियों पर कड़ी नजर रख रहा है। बोरैया ने निवासियों, बागान मालिकों और श्रमिकों से अपील की कि वे पटाखे न फोड़ें और हाथियों को परेशान न करें। उन्होंने लोगों से यह भी आग्रह किया कि वे उत्सुकतावश हाथियों के झुंड के पास न इकट्ठा हों और न ही सोशल मीडिया पर वीडियो बनाने की कोशिश करें।
इस बीच बिछड़े हुए हाथियों के व्यवहार में कुछ बदलाव देखा जा रहा है। इसीलिए स्थानीय लोगों से अपील की जा रही है कि वह हाथी पर किसी प्रकार का दबाव डालने की कोशिश ना करें। अधिकारियों की ओर से कहा गया है कि लोगों को सुबह और शाम के समय बाहर नहीं निकलें। हाथियों की निकालने की संभावना सुबह शाम ही ज्यादा रहती है। ग्रामीणों से भी अपील की गई है कि हाथियों के स्थानांतरण करने पर फिलहाल रोक है। इस बीच राजनीतिक टकराव के कारण ग्रामीण और कांग्रेस विधायक ने अलग-अलग विचार रखे हैं।
कांग्रेस विधायक ने आबकारी मंत्री का खुलकर विरोध किया
कांग्रेस विधायक ने आबकारी मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री का खुलकर विरोध किया है। अधिकारियों की ओर से कहा गया है कि सात गांवों में हाथियों का प्रभाव ज्यादा है। उनके आने जाने में किसी प्रकार का व्यवधान न हो। उन्होंने स्कूल और कॉलेज बंद करने की निर्देश दिए गए हैं। हाथियों के व्यवहार परखने के लिए ड्रोन कैमरे का इस्तेमाल किया जा रहा है। जब तक यह स्पष्ट नहीं हो जाता है कि हाथी किधर जाना चाहते हैं और उनमें किसी प्रकार की आक्रामकता नहीं है, तब तक लापरवाही नहीं की जा सकती है। हाथियों बनकर्मियों और आम जनता का जीवन अनमोल कहते हुए चेतावनी दी गई है कि उनके स्थानांतरण में किसी प्रकार के टकराव को जन्म ना दें। वैकल्पिक व्यवस्था का समाधान किया जाएगा।
यह भी पढ़ें : बदलते परिदृश्य में भारत भी बढ़ाएगा युद्ध कौशल, मलेशिया के साथ चल रहा युद्ध अभ्यास
अन्य प्रमुख खबरें
-
इतिहास और भूगोल आधारित एमपी में पहली लैब, लाखों साल पुरानी वस्तु की मिलेगी जानकारी
2026-11-23
-
तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी के दीपस्तंभ पर दीपम जलाने को लेकर हलचल तेज
2026-11-23
-
वैकुंठ चतुर्दशी पर नेताओं ने देशवासियों को दी बधाई
2026-11-23
-
एफएसएसएआई का बड़ा एक्शन: 5 हेल्थ कंपनियों के लाइसेंस सस्पेंड!
2026-11-23
-
रायपुर में खारुन नदी के तट पर कार्तिक पुन्नी मेले का आगाज, महादेवघाट में 24 नवंबर को होगा आयोजन
2026-11-23
-
नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह को दिया गार्ड ऑफ ऑनर, मिला खास तोहफा
2026-11-23
-
सैकडों फुट ऊंचाई पर पहुंचने लगे हैं श्रद्धालु, कल होगा भव्य धार्मिक अनुष्ठान
2026-11-23
-
PM मोदी और बालेंद्र शाह आज सरयू-कमला एक्सप्रेस को दिखाएंगे हरी झंडी
2026-11-23
-
बड़ी संख्या में पहुंच सकते हैं श्रद्धालु, आधे पास जिले के लिए-आधे में पूरा राज्य
2026-11-22
-
दो दिवसीय भारत दौरे पर पहुंचे नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह
2026-11-22
-
Kutch road Accident : गुजरात के कच्छ में ट्रक-कार की टक्कर में 7 की मौत
2026-11-22
-
NCC स्थापना दिवस आज, कई नेताओं ने कैडेटों को दी शुभकामनाएं
2026-11-22
-
कोटा में सड़क हादसा, महाराष्ट्र के एक ही परिवार के नौ सदस्यों की मौत
2026-11-22
-
किसानों की मजबूती के बिना विकसित भारत 2047 का संकल्प अधूराः भागीरथ चौधरी
2026-11-21
-
Bharat-Mandapam में छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला, संस्कृति और शिल्प परंपराओं की बिखरी छटा
2026-11-21