बदलते परिदृश्य में भारत भी बढ़ाएगा युद्ध कौशल, मलेशिया के साथ चल रहा युद्ध अभ्यास
खबर सार :-
नई दिल्ली, भारत और मलेशिया की सेना अब नए युद्ध कौशल की रणनीति पर काम कर रही हैं। युद्ध क्षेत्र में कई देश अपनी सामरिक शक्ति को बढ़ाने में लगी हुई हैं, जबकि वह नहीं चाहती हैं कि और देश सक्षम बन सकें। इसके लिए वह अपने शत्रु सामान राष्ट्र को भी मित्र बना रहे हैं। इन हालातो में भारत के लिए अब चुनौती पूर्ण तकनीकी का सामना करना जरूरी हो गया है।
खबर विस्तार : -
नई दिल्ली, उत्तरी कोरिया, चीन, रूस, अमेरिका, इजरायल, यूक्रेन, ईरान, के अलावा भी कई ऐसे देश हैं जो अपनी सामरिक शक्ति को बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं। यहां तक की तुर्किए और पाकिस्तान के साथ बांग्लादेश भी युद्ध कौशल पर ध्यान दें रहे हैं। कई राष्ट्रों से तकनीकी का आदान-प्रदान करने के अलावा खरीदारी करना उनकी समझदारी बन गई है। इन तमाम हालातों के बीच भारत और मलेशिया ने भी रणनीति के तहत काम शुरू कर दिया है। आधुनिक युद्ध के मैदान में सैनिकों के बिना भी हवाई तंत्र मुकाबला कर रहे हैं। केवल हथियारों के बल पर युद्ध जीत लेना बहुत मुश्किल हो गया है।
इसी बदलते स्वरूप के बीच बिना पायलट वाले हवाई जहाज और सैनिक कौशल के साथ तकनीकी क्षमताओं को मजबूत करने की दिशा में दोनों देशों के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास हरिमाऊ शक्ति 2026 शुरू हो गया है। यह सातवां संस्करण है और 19 से 30 नवंबर तक निरंतर चलता रहेगा। इस बार अभ्यास में ड्रोन व एंटी ड्रोन बिना चालक वाले हवाई पायलटों के इस्तेमाल पर जोर दिया जा रहा है। ऐसे तकनीकी हथियारों और संसाधनों से भारत का मुकाबला हो तो युद्ध की क्षमता में अपनी मजबूती का प्रदर्शन करना सरल होगा।
यह भी पढ़ें: वाशिंगटन के गोल्फ कोर्स-पार्क मामले पर ट्रंप प्रशासन को झटका, जज ने फैसले पर अस्थायी रोक
मिसाइल दागने के लिए मैप की जरूरत नहीं
भारत और मलेशिया सेना के जवानों ने मानव युक्त मानव रहित हवाई यंत्रों के बीच तालमेल, खुफिया सूचनाओं के एकीकरण, भौगोलिक सूचनाओं के उपयोग और उभरती सैन्य तकनीकी पर विचार किया जा रहा है। वहीं विशेषज्ञों ने कहा कि इन्हें व्यवहारिक प्रदर्शन में शामिल करने के लिए सही निर्णय और क्षमता का उपयोग करना होगा। युद्ध के मैदान में आसपास की परिस्थितियों की बेहतर जानकारी जुटा लेना भी युद्ध कौशल कहा जाता है।
अब मैपिंग के आधार पर युद्ध नहीं लड़े जाते हैं। कई देशों के राष्ट्र अध्यक्षों के टेबल पर ऐसी मिसाइल के सूचनात्मक बटन रखे हुए हैं, जिनसे ऐलान किया जाता है कि वह जहां चाहेंगे मिसाइल वहां जाकर गिरेगी। ऐसे सबूत भी मिल चुके हैं। ईरान प्रमुख पर अमेरिका ने मिसाइल के जरिए अटैक कर उन्हें मार दिया था। सैन्य अभियानों की योजना बनाना और तेजी से सही निर्णय लेकर क्षमता का विकास करने के लिए दोनों देशों ने सहमति बनाई है।
जंगल और शहर दोनों जगह चलेगा अभ्यास
युद्ध चुनौतियों के अनुरूप अपनी तैयारी को बेहतर बनाने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम माने जा रहे हैं। इन दुनिया के कई देश युद्ध में उलझे हुए हैं। वहीं अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बराबर अपने युद्ध कौशल क्षमता को बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं। ऐसे जंगलों और अर्ध शहरी इलाकों में संयुक्त सैन्य कार्रवाई का अभ्यास किया जाना है, इसमें संयुक्त योजना के तहत सामरिक शक्ति का इस्तेमाल किया जाएगा। शुरुआती चरण में दोनों देशों के सैनिक एक दूसरे की कार्य प्रणाली और अभियान से जुड़ी प्रक्रियाओं को समझ रहे हैं।
भविष्य में कई आविष्कारक क्षमताओं का उपयोग भी साझेदारी में शामिल है। संयुक्त अभ्यास में चौकी निगरानी केंद्र स्थापित करने और आतंकवाद विरोधी अभियान चलाने के लिए भी दोनों मिलकर अभ्यास करेंगे। घेराबंदी एवं तलाशी अभियान के साथ युद्ध इंजीनियरों के जुड़ी गतिविधियों के लिए ऐसे युद्ध अभ्यास और सैन्य अभ्यास बेहद जरूरी माने जाते हैं।
दुश्मन ड्रोन का प्रयोग भी नहीं कर पाएगा
इन हालातो में सामरिक शक्तियों का आदान-प्रदान और विकसित हथियारों की समझदारी बढ़ती है। इस अभ्यास से मानव रहित हवाई प्रणालियों यानी कि ड्रोन के इस्तेमाल पर खास जोर दिया जा रहा है। ड्रोन भी अब ऐसे जो शक्तिशाली होने के साथ कंक्रीट की कई लेयरों को तहस-नहस कर देते हैं। लगातार इनका उपयोग कर युद्ध में विजय हासिल करने की कोशिश की जाती है। साथ ही ड्रोन के इस्तेमाल से दुश्मन की गतिविधियों का पता लगाने और निगरानी करने में मदद मिलती है।
इसलिए दुश्मन के ड्रोन का पता लगाने और उन्हें निष्क्रिय करने की तकनीकी का अभ्यास किया जा रहा है। अब यह अभ्यास अंतिम दिनों की ओर बढ़ रहा है। इन दोनों देशों ने मिलकर जमीनी कार्रवाई का अभ्यास करने का निर्णय किया है। भारत और मलेशिया की सेना के करीब 100 से ज्यादा जवान एक तरफ से हिस्सा ले रहे हैं।
यह भी पढ़ें: पुष्कर मेले में देशी महिलाओं का दबदबा, मटका और म्यूजिकल चेयर रेस में जीते खिताब
अन्य प्रमुख खबरें
-
रूस का यूक्रेन पर हमला तेज, मलबे में दबे कई लोग
2026-11-22
-
बांग्लादेश-भारत के बीच गंगा जल संधि पर ढाका में अहम बैठक आज
2026-11-22
-
यूक्रेन पर रूस की सैन्य कार्रवाई चिंताजनक, तीन देशों ने की मास्को से युद्ध रोकने की अपील
2026-11-21
-
जापान के साथ भारत का बढ़ा रक्षा सहयोग, मिसाइल और सुरंग पर करेंगे काम
2026-11-19
-
चीन के शेनझेन में शी, ट्रंप और पुतिन मौजूद, बाहर कुछ तो अंदर है कुछ
2026-11-19
-
Trump को मारना चाहता था पाकिस्तानी आतंकवादी, अमेरिका ने सुनाई 27 साल 6 महीने की सजा
2026-11-18
-
बांग्लादेश में फिर हिंसा, लॉकअप में बंद लोगों को छुड़ाया, एक नेता की हत्या
2026-11-18
-
क्वाड पर मोदी का बड़ा संदेश, भारत के लिए भरोसेमंद साझेदारी
2026-11-17
-
पीएम मोदी का आसियान को संदेश, सहयोग से बनेगा एशिया का भविष्य
2026-11-17
-
ढाका में बंदूक की नोक पर रंगदारी, बांग्लादेश में दहशत में व्यापारी
2026-11-17
-
डीआरसी में बढ़ रहा इबोला का खतरा, 6 महीनों में 5,500 लोगों की मौत
2026-11-16
-
हिंदू लड़की को धर्मपरिर्तन-शादी के लिए जबरन उठाया, बलूचिस्तान विधानसभा में हंगामा
2026-11-15
-
INDIA टू न्यूयॉर्क नानस्टॉप उड़ान, नए लुक में हैं विमानों के CABIN
2026-11-15
-
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा और बलोचिस्तान में मेजर समेत चार की मौत
2026-11-15
-
US Flight Shutdown: अमेरिका में शनिवार को 2,000 से ज्यादा उड़ानें रद्द
2026-11-14