वाशिंगटन के गोल्फ कोर्स-पार्क मामले पर ट्रंप प्रशासन को झटका, जज ने फैसले पर अस्थायी रोक

खबर सार :-

वाशिंगटन में गोल्फ कोर्स और पार्क को बंद करने पर बहस छिड़ चली है। एक ओर से ट्रंप प्रशासन इसे बंद करने का ऐलान कर चुका है, वहीं कोर्ट ने उनके फैसले पर रोक लगा दिया है।
पार्क बंद करने पर ट्रंप प्रशासन को फटकार, जज ने कहा बहाने वाले हैं तर्क

खबर विस्तार : -

वाशिंगटन, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक फैसले का विरोध करते हुए लोग कोर्ट पहुंच गए। जहां पर कोर्ट ने उनकी बात सुनी और कहा कि प्रशासन ने जो तर्क दिए वह केवल बहाने थे। यह मामला गोल्फ कोर्स और पार्क से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। 

 वाशिंगटन डीसी में ट्रंप प्रशासन के ऐतिहासिक गोल्फ कोर्स और पार्क को बंद करने के फैसले पर एक संघीय जज ने अस्थायी रोक लगाई। इसका कारण है कि राष्ट्रपति ट्रंप इसे एक नए “विश्व स्तरीय चैंपियनशिप” कोर्स में का रूप देना चाहते हैं। इस मामले को लोगों ने विरोध करते हुए कोर्ट ले गए। वहां पर अमेरिकी डिस्ट्रिक्ट जज एना रेयेस ने लोगों की बात सुनी और ट्रंप प्रशासन के खिलाफ फैसला सुनाया। 

प्रशासन के खिलाफ जज ने जताई नाराजगी

कहा कि ईस्ट पोटोमैक पार्क और उसके गोल्फ कोर्स को बंद नहीं किया जा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन के लिए इनका सक्रिय रूप से प्रबंधन करना अनिवार्य नहीं है। कोर्ट में दोनों पक्षों को सुना, क्योंकि प्रशासन की ओर से कई दलीलें वकील की ओर से दी गईं। जज रेयेस ने कहा कि प्रस्तावित कोर्स को बंद करने के लिए ट्रंप प्रशासन द्वारा दिए गए तर्क केवल बहाने थे। उन्होंने पार्क को बंद करने के लिए दिए गए प्रशासन के तर्काें को कहानी बताया।

कोर्ट ने कहा कि बुनियादी ढांचा बंद करने के लिए नए-नए तर्क गढ़े जा रहे हैं। प्रशासन का कोर्ट को जवाब था कि वह राष्ट्रपति के निर्देश का पालन कर रहा है। उन्होंने  पार्क को बंद करने के आदेश दिए हैं। स्थानीय न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट में कहा गया है कि संघीय जज ने वाशिंगटन डीसी के एक संरक्षण समूह और दो स्थानीय गोल्फरों का पक्ष लिया। इन लोगों ने कोर्ट में अपना पक्ष रखते हुए कहा था कि 15 नवंबर को ईस्ट पोटोमैक पार्क को बंद करने का फैसला लिया गया। 

नया लुक देने के लिए किया जाना था तोड़फोड़

यह ट्रंप प्रशासन की एक योजना का हिस्सा है। इस योजना में इस कोर्स को फिर से डिजाइन किया जाना कहा जा रहा है। प्रशासन का कहना है कि गोल्फ कोर्स आर्किटेक्ट टॉम फैजियो द्वारा तैयार किए गए चैंपियनशिप-स्टाइल वेन्यू में बदलने की इच्छा है। कोर्ट में मामला ले जाने वालों ने कहा है कि वह नुकसान बचाया जा सका है जो कभी पूरा नहीं हो पाता। उन लोगों ने कोर्ट को धन्यवाद कहा है। डेमोक्रेसी फॉरवर्ड की वरिष्ठ कानूनी सलाहकार कैथरीन कैरोल ने कहा, “हम आभारी हैं कि एक बार फिर अदालत ने हस्तक्षेप किया है।

पार्क में बदलाव की इच्छा को एक जिद कहा गया है। वर्तमान का पार्क खूबसूरत कहा गया है। ईस्ट पोटोमैक पार्क को नष्ट करने का विरोध किया गया। कहा गया कि एक ऐसा अनमोल पार्क छिन जाता, जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती थी। कानूनी सलाहकार ने कहा कि भले ही अस्थायी राहत है। इसको हासिल करने के लिए इस गठबंधन के साथ काम करने पर गर्व है।”

अब ट्रंप प्रशासन नहीं कटवा पाएगा पेड़

दूसरी ओर न्याय विभाग के एक प्रवक्ता ने कहा कि अदालत ने यह माना है कि नेशनल पार्क सर्विस अपनी सुविधाओं तक लोगों की पहुंच को सीमित कर सकती है। यद्यपि उन्होंने अदालत में हमेशा ट्रम्प प्रशासन के एजेंडे का पुरजोर बचाव करने का दावा किया है। पार्क के पेड़ काटने पर रोक लगा दी गई। न्याय विभाग को निर्देश दिया कि नेशनल पार्क सर्विस भविष्य में गोल्फ कोर्स पर बदलाव आसानी से नहीं किए जाएंगे। कुछ भी करने से पहले उसकी जानकारी उन्हें पहले दी जाए।

बता दें कि यह पार्क 1920 के दशक में खुला था। इसको लेकर पिछले महीने टकराव बढ़ा था। रेयेस कई महीनों से ईस्ट पोटोमैक गोल्फ लिंक्स के लिए राष्ट्रपति की योजनाओं से जुड़ी कानूनी चुनौती की देखरेख कर रही हैं। यह वाशिंगटन में स्थित एक पब्लिक गोल्फ कोर्स है। नेशनल पार्क सर्विस ने जज को सूचित किया कि वे गोल्फ कोर्स से पेड़ हटाएंगे। एक ही सप्ता के दौरान 500 से अधिक पेड़ काट दिए। इसके बाद कोर्ट में चुनौती दी गई। एक आदेश जारी कर ट्रंप प्रशासन को और अधिक पेड़ काटने से रोक दिया गया।

यह भी पढ़ें : दीपावली पर सुरक्षा को लेकर अलर्ट हुआ प्रशासन, जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश

अन्य प्रमुख खबरें