Asian Para Games: एशियन पैरा गेम्स में भारत ने खोला खाता, मोना अग्रवाल ने गोल्ड तो अवनि लेखरा ने जीता सिल्वर
खबर सार :-
Asian Para Games 2026: सोमवार को एशियन पैरा गेम्स में भारत ने 'दोहरी खुशी' के साथ अपने पदकों का खाता खोला। मोना अग्रवाल ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि अवनि लेखरा ने रजत पदक हासिल किया।
खबर विस्तार : -
Asian Para Games 2026: जापान के आइची-नागोया में चल रहे एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारत ने सोमवार को दोहरी खुशी के साथ अपने पदकों का खाता खोल लिया है। भारत की बेटियों ने शूटिंग में इतिहास रचते हुए देश को एक साथ दो मेडल दिलाया। महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग SH1 स्पर्धा में भारतीय पैरा-निशानेबाजों मोना अग्रवाल (Mona Agarwal) ने जहां गोल्ड मेडल जीता तो वहीं टोक्यो और पेरिस पैरालंपिक की स्टार निशानेबाज अवनि लेखरा (Avani Lekhara ) ने देश के लिए सिल्वर मेडल हासिल किया।
बता दें कि फाइनल मुकाबले में भारतीय शूटरों का दबदबा रहा। दोनों भारतीय निशानेबाजों के बीच गोल्ड मेडल के लिए कांटे की टक्कर देखने को मिली। हालांकि मोना अग्रवाल ने इतिहास रचते हुए 250 का स्कोर किया और गोल्ड मेडल अपने नाम किया। जो कि एशियन पैरा गेम्स का एक नया रिकॉर्ड है। जबकि अवनि ने 249.6 के स्कोर के साथ सिल्वर मेडल हासिल किया। वहीं दक्षिण कोरिया की यूनरी ली ने 227.9 के स्कोर के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता। इसी साथ ही, एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारत ने अपना मेडल खाता खोल लिया है।
मोना अग्रवाल ने बनाया नया रिकॉर्ड
मोना ने एशियन पैरा गेम्स के पिछले रिकॉर्ड (249.6) को पीछे छोड़ दिया, जो उनकी साथी अवनि के नाम था। हालांकि वह स्लोवाकिया की इरीना श्चेटनिक के नाम दर्ज 252 के विश्व रिकॉर्ड को तोड़ने के बहुत करीब पहुंच गई थीं। इस प्रदर्शन के साथ, अवनि ने 2028 पैरालंपिक गेम्स के लिए भी अपना कोटा पक्का कर लिया है। मोना ने पिछले महीने हुई वर्ल्ड चैंपियनशिप के दौरान ही अपना स्थान सुरक्षित कर लिया था।
ये भी पढ़ेंः- IND W vs ZIM W 2nd T20I: शैफाली की तूफानी फिफ्टी, भारत ने 67 गेंद शेष रहते दर्ज की ऐतिहासिक जीत
मोना ने क्वालिफिकेशन राउंड में भी बनाया रिकॉर्ड
गोल्ड मेडल जीतने से पहले, मोना अग्रवाल ने क्वालिफिकेशन राउंड में भी शानदार प्रदर्शन किया। छह सीरीज के बाद, मोना 629.1 अंकों के साथ शीर्ष पर रहीं और एशियन पैरा गेम्स के लिए एक नया क्वालिफिकेशन रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने चीन की झांग कुइपिंग के पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। इसके साथ ही, वह 629.4 अंकों के विश्व रिकॉर्ड के भी बहुत करीब पहुंच गईं, जो संयुक्त रूप से अवनि लेखरा और स्लोवाकिया की वेरोनिका वाडोविचोवा के नाम दर्ज है। क्वालिफिकेशन राउंड में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अवनि ने भी फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।
मोना अग्रवाल की उपलब्धियां
राजस्थान के जयपुर की रहने वाली मोना अग्रवाल और अवनि लेखरा ने अपनी सटीक निशानेबाजी के दम पर वैश्विक मंच पर भारत का मान बढ़ाया है। SH1 राइफल कैटेगरी में देश का प्रतिनिधित्व करते हुए, मोना अग्रवाल ने पेरिस 2024 पैरालंपिक में कांस्य पदक जीता। टोक्यो गेम्स के दौरान, उन्होंने 50m राइफल 3 पोजीशन SH1 इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता था, और उसी इवेंट में 10m एयर राइफल SH1 इवेंट में गोल्ड मेडल हासिल किया था। उन्होंने पेरिस पैरालंपिक में भी 10m एयर राइफल SH1 इवेंट में गोल्ड मेडल जीता। इसके अलावा, चांगवोन WSPS वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026 में एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीतकर उन्होंने लॉस एंजिल्स 2028 खेलों के लिए कोटा भी हासिल कर लिया है।
अवनि लेखरा की उपलब्धियां
अवनि लेखरा की बात करें तो 2012 में एक कार दुर्घटना के बाद शूटिंग शुरू की थी भारत की सबसे सफल पैरा-एथलीट हैं। टोक्यो 2020 में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीतने के बाद, उन्होंने पेरिस 2024 में एक और स्वर्ण पदक हासिल किया। ऐसा करके, वह लगातार पैरालंपिक स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गईं। महिलाओं की दोनों स्पर्धाओं में विश्व की नंबर एक रैंकिंग तक पहुंचने के अलावा, अवनि ने 2026 विश्व चैंपियनशिप में एक टीम स्वर्ण और एक व्यक्तिगत कांस्य पदक भी जीता है। इसके साथ ही, उन्होंने 2024 में राजस्थान विश्वविद्यालय से कानून (लॉ) की डिग्री भी पूरी की है। अवनि के लिए यह रजत पदक उनके शानदार करियर में एक और बड़ी उपलब्धि है।
ये भी पढ़ेंः- 41 हजार से अधिक धावक दौड़ेंगे दिल्ली हाफ मैराथन में, सुरक्षा, परिवहन और चिकित्सा के इंतजाम पूरे

अन्य प्रमुख खबरें
-
वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन बनाएगा रिेकॉर्ड, धावकों पर रहेगा पूरा ध्यान
2026-10-14
-
विश्व के नंबर एक खिलाड़ी बनने के करीब जर्मन प्लेयर अलेक्जेंडर ज्वेरेव
2026-10-08
-
'फुटबॉल के जादूगर' लियोनेल Messi ने नम आंखों के साथ खेला विदाई मैच
2026-10-07
-
नॉर्वे को 2-1 से रौंदकर नेशंस लीग के क्वार्टर फाइनल में पुर्तगाल
2026-10-05
-
रांची एयरपोर्ट पर बजे ढोल-नगाड़े, जापान से स्वर्ण पदक लेकर झारखंड लौटीं बेटियां
2026-10-04
-
India vs Brazil: ब्राजील ने ऐतिहासिक मुकाबले में भारत को 4-0 से हराया
2026-10-04
-
Asian Games 2026: प्रणवी ने गोल्फ में गोल्ड मेडल जीतकर रचा इतिहास
2026-10-03
-
एशियाई खेलों में कुमकुम मोहोद ने जीता गोल्ड, ओलंपिक कोटा हासिल किया
2026-10-03
-
एशियन गेम्स 2026: भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता गोल्ड मेडल
2026-10-02
-
भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता गोल्ड, खत्म हुआ 44 साल का सूखा
2026-10-02
-
Asian Games 2026: बॉक्सिंग में अंकुश तो रेसलिंग में सुजीत ने जीता गोल्ड
2026-10-02
-
'बर्थडे गर्ल' लवलीना का गोल्डन पंच, एशियन गेम्स में भारत को मिला 12वां गोल्ड
2026-10-02
-
भारतीय स्क्वैश टीम ने जीता ब्रॉन्ज मेडल, हांगकांग से मिली 1-2 से हार
2026-10-01
-
साउथ कोरिया को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंची भारतीय महिला हॉकी टीम
2026-09-30
-
Asian Games 2026: तीरंदाजी में 'गोल्डन' हैट्रिक, शूटिंग में भी स्वर्ण
2026-09-30