Asian Games 2026: प्रणवी उर्स ने रचा इतिहास, पहली बार भारत को गोल्फ में दिलाया गोल्ड मेडल
खबर सार :-
Asian Games 2026 Golf: आइची-नागोया में चल रहे एशियन गेम्स 2026 में प्रणवी उर्स ने गोल्फ में ऐतिहासिक गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा है। फाइनल मुकाबले में उन्होंने चीन और सिंगापुर को पीछे छोड़ा। विमेंस टीम ने सिल्वर मेडल भी जीता।
खबर विस्तार : -
Asian Games 2026: जापान के आइची-नागोया में चल रहे एशियाई खेल 2026 भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन जारी है। शनिवार का महिला गोल्फर प्रणवी उर्स ने एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। प्रणवी ने गोल्फ के महिला व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले इवेंट में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई है। जबकि महिला टीम ने सिल्वर मेडल हासिल किया। यह एशियन गेम्स 2026 में भारत का 18वां गोल्ड मेडल है। शनिवार को भारत ने कुल चार मेडल जीते, जिससे उसकी कुल संख्या 80 हो गई और वह मेडल टेबल पर पांचवें स्थान पर आ गया।
प्रणवी ने जीता गोल्ड
प्रणवी उर्स ने कासुगाई कंट्री क्लब ईस्ट कोर्स पर चार दिनों तक शानदार प्रदर्शन किया। प्रणवी ने आखिरी दिन 70 का स्कोर किया और कुल '15-अंडर 265' के स्कोर के साथ गोल्ड मेडल हासिल किया। इसके अलावा भारत ने विमेंस टीम इवेंट में सिल्वर जीता। प्रणवी महिला टीम को चार दिनों में कुल '14-अंडर 546' के स्कोर के साथ सिल्वर मेडल जिताने में भी अहम भूमिका निभाई। प्रणवी के साथ अदिति अशोक और दीक्षा डागर टीम में थीं। भारत का स्कोर 14 अंडर 546 रहा, जबकि चीन ने 22 अंडर 538 के साथ गोल्ड जीता।
प्रणवी ने खत्म किया मेडल का सूखा
इस मेडल के साथ प्रणवी ने एक लंबा सूखा खत्म किया है। 2002 में शिव कपूर के पुरुषों के व्यक्तिगत इवेंट में गोल्ड जीतने के बाद, यह भारत का पहला गोल्फ़ गोल्ड मेडल है। यह 1982 में दिल्ली में हुए एशियाई खेलों के बाद भारत का सबसे अच्छा प्रदर्शन भी है, उस साल गोल्फ को पहली बार खेलों में शामिल किया गया था।
ये भी पढ़ेंः- एशियन गेम्स 2026: भारतीय महिला हॉकी टीम ने चीन को हराकर रचा इतिहास, जीता गोल्ड मेडल
दूसरे और तीसरे स्थान पर रहा चीन-सिंगापुर
चीन की यिन रुओनिंग और सिंगापुर की शैनन टैन ने संयुक्त रूप से सिल्वर मेडल जीता, दोनों का स्कोर '14-अंडर पार' रहा। प्रणवी आखिरी दिन दूसरे स्थान पर चल रही टैन से तीन स्ट्रोक आगे थीं। तीसरे होल पर उनका प्रदर्शन खराब रहा और उन्होंने 'ट्रिपल बोगी' की, जिससे वह खिसककर दूसरे स्थान पर आ गईं। इसके बाद प्रणवी ने शानदार वापसी की और छठे, 10वें और 13वें होल पर 'बर्डी' लगाकर बढ़त बना ली। आखिर में, 18वें होल को 'ईवन पार' पर पूरा करके उन्होंने गोल्ड मेडल जीता।
इस जीत के बाद प्रणवी बहुत खुश हैं और उन्हें इस बात का गर्व है कि वह एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनी हैं। स्वर्ण पदक जीतने के बाद उन्होंने कहा, "मुझे कोई भी काम सबसे पहले करना पसंद है। भविष्य में दूसरे लोग और भी बहुत कुछ हासिल करेंगे, लेकिन मेरा नाम हमेशा सबसे पहले आएगा।"
महिला टीम ने जीता सिल्वर
दूसरी ओर महिला टीम ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया और जश्न मनाने का मौका दिया। टीम ने चार दिनों में कुल 14-अंडर 246 का स्कोर बनाया। इस प्रदर्शन की बदौलत भारत ने एशियाई खेलों में महिला टीम इवेंट में सिल्वर मेडल जीता। एशियाई खेलों के इतिहास में महिला टीम गोल्फ इवेंट में भारत का यह पहला मेडल था। आखिरी दिन प्रणवी और भारतीय महिला टीम से दो मेडल जीतने की उम्मीदें थीं।
मेडल टैली में 5वें स्थान पर भारत
फाइनल राउंड में जाने से पहले प्रणवी बहुत अच्छी स्थिति में थीं; वह चौथे स्थान पर चल रहीं हांगकांग की सोफी हान से नौ स्ट्रोक आगे थीं। हालांकि, उन्हें अपनी बढ़त बनाए रखनी थी और कोई गलती नहीं करनी थी। भारतीय टीम के सामने अदिति अशोक का उदाहरण भी था। पिछले एशियाई खेलों में अदिति तीसरे दिन के बाद बढ़त पर थीं, लेकिन आखिरी दिन वह उसे बनाए नहीं रख पाईं और दूसरे स्थान पर खिसक गईं, जिससे उन्हें गोल्ड के बजाय सिल्वर से ही संतोष करना पड़ा। 18 गोल्ड, 26 सिल्वर, और 36 ब्रॉन्ज शामिल है। भारत ने अब तक कुल 80 पदक जीते है और मेडल टैली में 5वें स्थान पर आ गया है।
FAQ
1- एशियन गेम्स 2026 कहां हो रहे हैं?
एशियन गेम्स 2026 जापान के आइची प्रान्त और उसके मुख्य शहर नागोया में आयोजित किए जा रहे हैं।
2- प्रणवी उर्स ने कौन सा मेडल जीता?
प्रणवी उर्स ने प्रणवी ने गोल्फ के महिला व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले इवेंट में गोल्ड मेडल जीता
3- प्रणवी उर्स ने क्या रिकाॅर्ड बनाया?
प्रणवी उर्स महिला गोल्फ व्यक्तिगत स्पर्धा में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गईं।
4- एशियन गेम्स 2026 में भारत ने कुल कितने पदक जीते हैं?
एशियन गेम्स 2026 में भारत ने 80 मेडल (18 गोल्ड, 26 सिल्वर और 36 ब्रॉन्ज) जीते हैं।
ये भी पढ़ेंः- एशियाई खेलों में कुमकुम मोहोद ने रचा इतिहास, 17 साल की उम्र में रिकर्व महिला व्यक्तिगत इवेंट में जीता गोल्ड
अन्य प्रमुख खबरें
-
पार्क बंद करने पर ट्रंप प्रशासन को फटकार, जज ने कहा बहाने वाले हैं तर्क
2026-11-15
-
टोटल चेस टूटः आनंद गिरि ग्रुप सी में टाॅप पर पहुंचे, वैशाली को हार
2026-11-15
-
क्रोएशिया को हराकर इंग्लैंड ने नेशंस लीग के क्वार्टर फाइनल में मारी एंट्री
2026-11-13
-
MP के भोपाल में 19 नवंबर से शुरू होगा एशियन महिला हॉकी का महासंग्राम
2026-11-11
-
Cristiano Ronaldo ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को कहा अलविदा
2026-11-05
-
दिल्ली में एनसीडब्ल्यू का महिला खिलाड़ियों के लिए खेल शक्ति का आयोजन
2026-11-02
-
मेसी का धमाका, इंटर मियामी ने न्यू इंग्लैंड को 2-1 से हराया
2026-11-02
-
विश्व आर्मरेसलिंग चैंपियनशिप में भारत ने 4 स्वर्ण समेत जीते 20 पदक
2026-10-31
-
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भारत की शानदार जीत, जापान और मलेशिया भी जीते
2026-10-30
-
Liverpool vs Chelsea: चेल्सी को हराकर क्वार्टर फाइनल में लिवरपूल
2026-10-29
-
Neeraj Yadav Suicide: गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की खुदकुशी
2026-10-28
-
एशियन पैरा गेम्स में 114 पदक जीतकर भारतीय खिलाड़ियों ने रचा इतिहास
2026-10-24
-
Real Madrid vs RB Leipzig: रियल मैड्रिड ने लीपज़िग को 4-0 तरह से हराया
2026-10-22
-
Asian Para Games: दीप्ति जीवनजी ने भारत को दिलाया पांचवां गोल्ड
2026-10-20
-
Asian Para Games: निषाद कुमार ने हाई जंप में जीता गोल्ड
2026-10-19