Liverpool vs Chelsea:  लिवरपूल ने चेल्सी को शूटआउट में हराकर क्वार्टर फाइनल में मारी एंट्री

खबर सार :-

liverpool vs chelsea: एनफील्ड में खेले गए पेनल्टी शूटआउट में लिवरपूल ने चेल्सी को 6-5 से हराकर उन्हें काराबाओ कप से बाहर कर दिया। हालांकि मैच में बढ़त बनाने के बावजूद वे इसका फायदा नहीं उठा पाए।
Liverpool vs Chelsea: चेल्सी को हराकर क्वार्टर फाइनल में लिवरपूल

खबर विस्तार : -

Liverpool vs Chelsea Carabao Cup:  काराबाओ कप (EFL कप) में गुरुवार को एक रोमांचक मुकाबले में लिवरपूल ने पेनल्टी शूटआउट में चेल्सी को 6-5 से हराकर क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। एनफील्ड में खेला गया यह मुकाबला निर्धारित समय पर 1-1 की बराबरी पर खत्म हुआ, जिसके बाद विजेता का फैसला करने के लिए पेनल्टी शूटआउट का सहारा लिया गया। जिसमें लिवरपूल ने बारी मार ली। इस हार के साथ ही चेल्सी टूर्नामेंट से बाहर हो गई।

लिवरपूल बनाम चेल्सी में कांटे की टक्कर

एनफील्ड में खेले गए इस मुकाबले में लिवरपूल और चेल्सी के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली को मिली। निर्धारित समय के दौरान दोनों टीमों ने एक-एक गोल कर पाई। चेल्सी ने पहला गोल 40वें मिनट किया। चेल्सी ने यह बढ़त तब हासिल की जब रयान ग्रेवेनबर्च ने बॉक्स के अंदर मोइसेस कैसिडो पर फाउल किया और मॉर्गन रोजर्स ने पेनल्टी को गोल में तब्दील कर दिया। हालांकि इसके ठीक तीन मिनट बाद लिवरपूल ने जवाब दिया वर्जील वैन डाइक को कॉर्नर तक पहुंचने से रोकने की कोशिश में फोफाना का हाथ गेंद से लग गया, जिससे लिवरपूल को पेनल्टी मिली और कोडी गैकपो ने इसे गोल में बदल दिया। दूसरे हाफ में कोई भी टीम जीत दिलाने वाला गोल नहीं कर सकी, क्योंकि दोनों टीमों के गोलकीपरों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मैच को बराबरी पर रखा। 

पेनल्टी शूटआउट में लिवरपूल ने मारी बाजी

मुकाबला निर्धारित समय पर 1-1 की बराबरी पर खत्म होने के बाद पेनल्टी शूटआउट में पहुंच गया। लिवरपूल के जॉर्जी मामादाशविली ने इमैनुएल एमेघा की किक को रोक दिया, जबकि चेल्सी के गोलकीपर माइक पेंडर्स ने रयान ग्रेवेनबर्ग की पेनल्टी को बचा लिया।  लिवरपूल के लिए जो गोमेज ने गोल किया, जिसके बाद चेल्सी के लिए निर्णायक किक लेने आए फोफाना की गेंद क्रॉसबार के ऊपर से निकल गई। इस जीत के साथ, लिवरपूल ने चेल्सी के खिलाफ अपने सभी पांच पेनल्टी शूटआउट जीतने का शानदार रिकॉर्ड बरकरार रखा और क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली, जहां उनका मुकाबला बोर्नमाउथ से होगा।

ये भी पढ़ेंः- Neeraj Yadav Suicide: खेल जगत में छाया मातम, गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की खुदकुशी

क्वार्टर-फाइनल में लिवरपूल-बोर्नमाउथ में होगी टक्कर

बता दें कि लिवरपूल ने चेल्सी के खिलाफ अपने पिछले तीनों काराबाओ कप मुकाबलों में जीत हासिल की है। इस जीत के साथ, लिवरपूल की लगातार जीत का सिलसिला सभी प्रतियोगिताओं को मिलाकर पांच मैचों तक पहुंच गया है। अब क्वार्टर-फाइनल में एनफील्ड के मैदान पर लिवरपूल का सामना एंडोनी इराओला की बोर्नमाउथ टीम से होगा, जहां सेमीफाइनल में जगह बनाने का दांव लगा होगा। वहीं, चेल्सी टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। हालांकि मैच में बढ़त बनाने के बावजूद वे इसका फायदा नहीं उठा पाए।

 बोर्नमाउथ ने एस्टन विला को हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंची

बोर्नमाउथ की बात करें तो वह पांच बार की विजेता एस्टन विला को 3-0 से करारी शिकस्त देकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। टीम के स्टार खिलाड़ी अमीन अदली ने सातवें मिनट में ही शानदार गोल करके बोर्नमाउथ को बढ़त दिलाई। पहले हाफ में बोर्नमाउथ का दबदबा कायम रहा, हालांकि वे अपनी बढ़त को और नहीं बढ़ा सके। दूसरे हाफ के छठे मिनट में लुईस कुक ने गोल करके टीम की बढ़त को दोगुना कर दिया। यह दो साल और दो महीने में उनका पहला गोल था। वहीं 69वें मिनट में अल्वारो रोड्रिगेज ने तीसरा गोल किया।

बोर्नमाउथ ने चौथी बार क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

इस जीत के साथ, मार्को रोज के प्रबंधन वाली बोर्नमाउथ की टीम अपने इतिहास में चौथी बार क्वार्टर फाइनल में पहुंची है। एस्टन विला को हराकर उन्होंने एक तरह की यादगार 'ट्रिपल' जीत पूरी की है, क्योंकि इससे पहले वे AC मिलान और मैनचेस्टर यूनाइटेड जैसी पूर्व यूरोपीय चैंपियन टीमों के खिलाफ भी जीत हासिल कर चुके हैं।

ये भी पढ़ेंः- Real Madrid vs RB Leipzig: चैंपियंस लीग में रियल मैड्रिड ने लीपज़िग को बुरी तरह से रौंदा

अन्य प्रमुख खबरें