एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक लेकर लौटीं झारखंड की बेटियां, जयकारों से गूंजा रांची एयरपोर्ट
खबर सार :-
एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक लेकर झारखंड की बेटियां लौट आई हैं। उनके स्वागत में आज जयकारों से रांची एयरपोर्ट गूंज उठा। यहां पर एयरपोर्ट में ही ढोल-नगाड़े में लोग नाचने लगे। जापान से स्वर्ण पदक लेकर लौटीं बेटियों का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।
खबर विस्तार : -
रांची: जापान के आइची-नागोया से एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक लेकर झारखंड की बेटियां लौट आई हैं। एशियन गेम्स 2026 में इतिहास रचने के बाद झारखंड की चार हॉकी चैंपियन बेटियां रविवार को जब रांची पहुंचीं। यहां पर बिरसा मुंडा एयरपोर्ट का माहौल किसी खेल मैदान की जीत का जश्न बन गया।
हाथों में फूल-मालाएं लिए हुए सैकड़ों की संख्या में लोग एयरपोर्ट पर इंतजार कर रहे थे। इनमें से कुछ आह्लादित मुद्रा में ढोल-नगाड़ों की आवाज के साथ थिरकने की कोषिष रहे थे। हर तरफ जयकारों की गूंज सुनाई पड़ रही थी। आखिर इसी उत्साह के बीच भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सलीमा टेटे, ओलंपियन निक्की प्रधान, ब्यूटी डुंगडुंग और दीपिका सोरेंग का एयरपोर्ट पर प्रवेश हो गया। इसी पलों का तो इंतजार किया जा रहा था।
यह भी पढ़ें : प्रदेश की धरोहरों को सजाएंगे कलाकार, वाराणसी, लखनऊ और अयोध्या में होंगे आयोजन
एयरपोर्ट के बाहर लगी बधाई देने वालों की भीड़
जापान से बेंगलुरु होते हुए रांची पहुंचीं चारों खिलाड़ियों के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर भव्य तैयारियां की गई थी। इन खिलाड़ियों ने देश का जो मान बढ़ाया है। उनके आने से पहले ही एयरपोर्ट पर हॉकी झारखंड के पदाधिकारी, प्रशिक्षक, खिलाड़ी, खेल प्रेमी और उनके परिजन पहले से मौजूद थे। जैसे ही खिलाड़ी एयरपोर्ट से बाहर आईं, वहां मौजूद लोगों ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका अभिनंदन शुरू कर दिया। एक के बाद दूसरा और यही क्रम चलता रहा। फूल-मालाओं और बुके से खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। कई खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों ने हॉकी स्टिक उठाकर चैंपियन का अभिनंदन किया।
44 साल बाद एशियन गेम्स में स्वर्ण मिला
देश के लिए यह ऐतिहासिक उपलब्धि है। इसका जश्न तो मनाना ही है। भारतीय महिला हॉकी को 44 साल बाद एशियन गेम्स का स्वर्ण दिलाने वाली प्रतिभाओं ने देश के हजारों खिलाड़ियों को गौरवान्वित कर दिया। इस प्रतिस्पर्धा में भारतीय टीम ने फाइनल में चीन को 1-0 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। महत्वपूर्ण प्रदर्षन करने में झारखंड की चार खिलाड़ियों की भूमिका रही। सलीमा टेटे ने टीम की कप्तानी की, जबकि निक्की प्रधान, ब्यूटी डुंगडुंग और दीपिका सोरेंग ने भी स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम का हिस्सा बनकर राज्य का गौरव बढ़ाया। सबसे ज्यादा खुशी उन परिजनों को हो रही थी, जो अपने बच्चों का स्वागत देख रहे थेे।
यह देश की ओर से मिलने वाला सम्मान है। लेकिन काफी देर बाद जब एयरपोर्ट पर मौजूद लोगों से मुलाकात पूरी हो गई तब भावुक परिजनों ने अपनी खिलाड़ी बेटियों से मुलाकात की। बेटियों को सामने देखते ही परिवार के सदस्यों की खुशी चेहरे पर साफ दिखाई दे रही थी। इस मौके को कैमरे में कैद करने के लिए लोग मोबाइल ऑन कर खड़े थे। स्वागत के बाद हॉकी झारखंड के पदाधिकारियों, प्रशिक्षकों और खिलाड़ियों ने चारों चैंपियन बेटियों को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी।
गूंजते रहे भारत माता के जयकारे
यह खुशनुमा पल हल किसी की जिंदगी में नहीं आ पाते हैं। देश का मान बढ़ाकर लौटी युवतियों के स्वागत में जयकारे लग रहे थे। वह भी भारत माता की जय के साथ। पूरा एयरपोर्ट परिसर लगातार नारों से गूंजता रहा। कभी भारत माता की जय तो कभी झारखंड की बेटियां जिंदाबाद बोला जा रहा था। इन जयघोष के बीच खिलाड़ी भी मुस्कुराते हुए अपने प्रशंसकों का अभिवादन करती रहीं। स्वर्ण पदक जीतने की चमक उनके चेहरों पर थी। अपने लोगों के बीच लौटने की खुशी भी साफ नजर आ रही थी।
इस दौरान एयरपोर्ट पर स्वागत समारोह में हॉकी झारखंड के महासचिव मनोज कोनबेगी, कोषाध्यक्ष अस्रिता लकड़ा, महानिदेशक विजय शंकर सिंह, एसोसिएट उपाध्यक्ष माइकल लाल, संयुक्त सचिव दुलारी टोपनो पदाधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर झारखंड राज्य कुश्ती संघ के महासचिव रजनीश कुमार ने भी खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा यूंही देश का मान बढ़ाओ।
झारखंड की पहली अंतरराष्ट्रीय महिला हॉकी खिलाड़ी सावित्री पूर्ति, सुमराय टेटे, हॉकी सिमडेगा के कमलेश्वर मांझी, हॉकी खूंटी के दशरथ महतो, साई के पूर्व कोच विश्वनाथ सिंह और हॉकी कोच करुणा पूर्ति समेत बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचे हुए थे। हर किसी के हाथ पर फूल मालाएं थी। कई बार तो साथ युवक थिरकने की कोशिश कर रहे थे।
यह भी पढ़ें : वीकेंड पर हिमाचल में बढ़े पर्यटक, 70 फीसदी तक होटल फुल; दो दिनों में मनाली पहुंचे 4 हजार से ज्यादा वाहन
अन्य प्रमुख खबरें
-
India vs Brazil: ब्राजील ने ऐतिहासिक मुकाबले में भारत को 4-0 से हराया
2026-10-04
-
Asian Games 2026: प्रणवी ने गोल्फ में गोल्ड मेडल जीतकर रचा इतिहास
2026-10-03
-
एशियाई खेलों में कुमकुम मोहोद ने जीता गोल्ड, ओलंपिक कोटा हासिल किया
2026-10-03
-
एशियन गेम्स 2026: भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता गोल्ड मेडल
2026-10-02
-
भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता गोल्ड, खत्म हुआ 44 साल का सूखा
2026-10-02
-
Asian Games 2026: बॉक्सिंग में अंकुश तो रेसलिंग में सुजीत ने जीता गोल्ड
2026-10-02
-
'बर्थडे गर्ल' लवलीना का गोल्डन पंच, एशियन गेम्स में भारत को मिला 12वां गोल्ड
2026-10-02
-
भारतीय स्क्वैश टीम ने जीता ब्रॉन्ज मेडल, हांगकांग से मिली 1-2 से हार
2026-10-01
-
साउथ कोरिया को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंची भारतीय महिला हॉकी टीम
2026-09-30
-
Asian Games 2026: तीरंदाजी में 'गोल्डन' हैट्रिक, शूटिंग में भी स्वर्ण
2026-09-30
-
पैरा निशानेबाजी में भारत के लिए करिश्माई प्लेयर हैं मनीष नरवाल
2026-09-30
-
Asian Games: भारत की बेटियों ने तीरंदाजी में वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड
2026-09-30
-
Asian Games 2026 में भारत की बेटियों ने 4x400 मीटर रिले में जीता 'गोल्ड
2026-09-29
-
एशियन गेम्स में MP के देव ने लहराया परचम, पोल वाॅल्ट में बना रिकाॅर्ड
2026-09-29
-
हाई जंप में 24 साल बाद भारत के लिए पूजा ने जीता ब्रॉन्ज मेडल
2026-09-29