डांस सेंसेशन-2026 में प्रतिभाओं ने बिखेरा हुनर, शास्त्रीय और बॉलीवुड नृत्य से सजी रंगारंग शाम
खबर सार :-
प्रतियोगिता का मूल्यांकन निर्णायक मंडल में शामिल सलोनी झा, डी.के. सिंह और रिमो ने किया। निर्णायकों ने प्रतिभागियों के मंच प्रदर्शन, तालमेल, भाव-भंगिमा, तकनीक और प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया।
खबर विस्तार : -
झांसी: एस.वी.एन. एंटरटेनमेंट एवं संघर्ष सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय संग्रहालय सभागार में आयोजित "डांस सेंसेशन-2026" का आयोजन उत्साह और रंगारंग प्रस्तुतियों के बीच संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में बुंदेलखंड के विभिन्न जनपदों से आए करीब 80 प्रतिभागियों ने शास्त्रीय और बॉलीवुड नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान सभागार तालियों की गूंज से सराबोर रहा और दर्शकों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद एक से बढ़कर एक नृत्य प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। प्रतियोगिता में बच्चों और युवाओं ने भारतीय शास्त्रीय नृत्य की गरिमा के साथ-साथ बॉलीवुड शैली की ऊर्जावान प्रस्तुतियों से अपनी कला और अभिव्यक्ति का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।
मुख्य अतिथि डॉ. संदीप सरावगी ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन बच्चों और युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का बेहतर मंच उपलब्ध कराते हैं। उन्होंने कहा कि कला के माध्यम से न केवल आत्मविश्वास बढ़ता है, बल्कि अनुशासन, रचनात्मक सोच और व्यक्तित्व विकास भी होता है। उन्होंने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही डॉ. प्रिया दीक्षित ने कहा कि प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि यदि युवाओं को सही मंच और मार्गदर्शन मिले तो वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं। उन्होंने प्रतिभागियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का संचालन संयोजक डॉ. पुनीत श्रीवास्तव ने प्रभावी ढंग से किया, जबकि अंत में मेघा सोनी ने अतिथियों, निर्णायकों, प्रतिभागियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
प्रतियोगिता के परिणाम
शास्त्रीय नृत्य (जूनियर वर्ग) में लावण्या साहू और पार्थवी अग्रवाल संयुक्त रूप से प्रथम रहीं। वेदिका तिवारी और अक्षिता तिवारी ने संयुक्त रूप से द्वितीय तथा शांभवी नामदेव और प्राणिका ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।
शास्त्रीय नृत्य (सीनियर वर्ग) में अमित राजपूत ने प्रथम स्थान हासिल किया। भूमि राय और आयुषी जैन संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान पर रहीं, जबकि झलक अग्रवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
बॉलीवुड नृत्य (जूनियर वर्ग) में अवनी ने प्रथम, नव्या ने द्वितीय तथा उन्नति कुशवाहा ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं बॉलीवुड नृत्य (सीनियर वर्ग) में श्रुति श्रीवास्तव प्रथम, समीक्षा द्वितीय और मिशिका जैन तृतीय स्थान पर रहीं।
कार्यक्रम के समापन पर सभी विजेता प्रतिभागियों को ट्रॉफी, प्रमाण-पत्र और स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। आयोजकों ने कहा कि "डांस सेंसेशन-2026" का उद्देश्य नई प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और क्षेत्र की कला एवं संस्कृति को बढ़ावा देना है। उन्होंने विश्वास जताया कि भविष्य में भी इस तरह के आयोजन नियमित रूप से किए जाएंगे, ताकि युवा कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने और आगे बढ़ने के अधिक अवसर मिल सकें।
आयोजन को सफल बनाने में मेघा सोनी, सौरभ सिंह, सरस्वती, अंकित खरे, दीक्षा, संदीपिका, सेजल, अनु, कविता, अमन, पियूष और विक्की सहित अनेक सहयोगियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम का समापन विजेताओं के सम्मान और समूह फोटो के साथ उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ।
यह भी पढ़ेंः-झारखंडः ईको टूरिज्म और स्पोर्ट्स को मिलेगा बढ़ावा, सीएम ने दिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश
अन्य प्रमुख खबरें
-
शाहपुरा पंचायत समिति चुनाव में कांग्रेस की तैयारी, गांवों पर नजर
2026-10-04
-
स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी स्क्रीनिंग परीक्षा-2025 संपन्न, 2572 परीक्षार्थी हुए शामिल
2026-10-04
-
हेमंत सोरेन ने झारखंड की महिला हॉकी खिलाड़ियों को किया सम्मानित
2026-10-04
-
उत्तराखंड कैबिनेटः कर्मचारियों को देना होगा संपत्ति ब्योरा
2026-10-04
-
इंडिया कारपेट एक्सपो: बोले योगी- कारीगरों को मिल रहा मंच
2026-10-04
-
अमृतसर में अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, हैंड ग्रेनेड बरामद
2026-10-04
-
CM योगी भदोही में 'इंडिया कारपेट एक्सपो' के स्वर्ण जयंती संस्करण का करेंगे शुभारंभ
2026-10-04
-
मध्य प्रदेश से 10 दिन पहले मानसून की विदाई, सर्द होने लगीं रातें
2026-10-04
-
MP को नशा मुक्त बनाने के लिए ध्वस्त किया जाएगा पूरा नेटवर्क: CM यादव
2026-10-04
-
पौधों से बदली झांसी मंडल की सूरत, तैयार हो रहा हरित गलियारा
2026-10-03
-
इतिहास भारतीय ज्ञान परंपरा में 'पंचम वेद' है: डॉ.बालमुकुंद पांडे
2026-10-03
-
यूपी में 15 IAS और 23 PCS अफसरों का हुआ तबदला, देखें पूरी लिस्ट
2026-10-03
-
हिमाचल से मानसून की विदाई, राज्य में सामान्य से 11 फीसदी कम हुई बारिश
2026-10-03
-
पश्चिम बंगाल में सेवा सेतु अभियान शुरू, 10 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन
2026-10-03
-
अभिजीत दीपके समेत 500 प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मामला दर्ज
2026-10-03