MLS 2026: मेसी का धमाका, इंटर मियामी ने रोमांचक मुकाबले में न्यू इंग्लैंड रेवोल्यूशन को 2-1 से रौंदा
खबर सार :-
लियोनेल मेसी ने निर्णायक गोल करके इंटर मियामी को न्यू इंग्लैंड रेवोल्यूशन के खिलाफ 2-1 से जीत दिलाने में मदद की। इस अहम जीत की बदौलत फ्लोरिडा की यह टीम MLS ईस्टर्न कॉन्फ्रेंस स्टैंडिंग में वापस दूसरे स्थान पर आ गई है।
खबर विस्तार : -
New England vs Inter Miami: मेजर लीग सॉकर (MLS) के एक रोमांचक मुकाबले में इंटर मियामी CF ने न्यू इंग्लैंड रेवोल्यूशन (New England Revolution) को 2-1 से हरा दिया है। इंटर मियामी की जीत हीरो अर्जेंटीना स्टार और दुनिया के शीर्ष दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी रहे। जिन्होंने इस मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक असिस्ट और विजय गोल किया। इस जीत के साथ, इंटर मियामी ने अगले साल होने वाले CONCACAF चैंपियंस कप में अपनी जगह पक्की कर ली है।
पहले हॉफ में न्यू इंग्लैंड का रहा दबदबा
दरअसल ईस्टर्न कॉन्फ्रेंस में शीर्ष स्थान की दौड़ के लिहाज से यह मैच काफी अहम था, क्योंकि दोनों टीमें लीग स्टैंडिंग में बढ़त बनाने के लिए कड़ी टक्कर दे रही थीं। पहले हाफ में लियोनेल मेसी की टीम को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। अपने घरेलू मैदान का फायदा उठाते हुए, न्यू इंग्लैंड रेवोल्यूशन ने खेल पर अपना दबदबा बनाए रखा, जबकि इंटर मियामी उनकी डिफेंसिव लाइन को भेदने का कोई रास्ता नहीं ढूंढ पाई। पहले 45 मिनट बिना किसी गोल के खत्म हुए। हालांकि 28वें मिनट में इंटर मियामी को एक अच्छा मौका मिला था लेकिन उसे गोल में नहीं बदल पाए।
दूसरे हाफ में मियामी ने अपनाया आक्रामक रुख
मैच में अहम मोड़ हाफ-टाइम के बाद आया; 53वें मिनट में डैनियल गाजडैग ने मिले मौके का फायदा उठाते हुए न्यू इंग्लैंड रेवोल्यूशन को बढ़त दिला दी। हालांकि एक गोल खाने के बाद, इंटर मियामी को बराबरी करने के लिए आक्रामक रुख अपनाना पड़ा। इस मुश्किल स्थिति में, मेसी एक बार फिर मेहमान टीम के लिए सबसे अहम खिलाड़ी साबित हुए। 69वें मिनट में, अर्जेंटीना के इस सुपरस्टार ने टेलास्को सेगोविया के साथ मिलकर शानदार खेल दिखाया और जर्मन बर्टेरामे के लिए मौका बनाया, जिन्होंने हेडर से गोल करके मैच को 1-1 से बराबरी पर ला दिया। यह इस रेगुलर सीजन में बर्टेरामे का 10वां गोल था, जबकि लीग कैंपेन में यह मेसी का 16वां असिस्ट रहा।
ये भी पढ़ेंः- Real Madrid vs RB Leipzig: चैंपियंस लीग में रियल मैड्रिड ने लीपज़िग को बुरी तरह से रौंदा
मेसी ने किया विजयी गोल
इसके बाद इंटर मियामी का आत्मविश्वास वापस लौट आया, जबकि न्यू इंग्लैंड पर दबाव बढ़ गया, जिससे उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा। जैसे-जैसे मैच खत्म होने के करीब पहुंचा, मेसी का शानदार व्यक्तिगत प्रदर्शन निर्णायक साबित हुआ। 83वें मिनट में, पेनल्टी एरिया के अंदर गेंद मिलने पर मेसी ने बड़ी कुशलता से विरोधी डिफेंडरों को छकाया और एक जोरदार शॉट लगाकार विजय गोल किया। इस अर्जेंटीना के स्टार खिलाड़ी ने बड़ी कुशलता से तीन डिफेंडरों को छकाया। इस गोल की बदौलत इंटर मियामी ने 2-1 से शानदार जीत दर्ज की और तीन अंक हासिल किया।
गोल्डन बूट की रेस में सबसे आगे मेसी
इस गोल के साथ, MLS में मेसी के कुल गोलों की संख्या 26 हो गई है। जबकि उनके नाम 16 असिस्ट भी हो गए हैं। 39 वर्षीय फॉरवर्ड अब MLS 2026 गोल्डन बूट की रेस में सबसे आगे हो गए हैं। न्यू इंग्लैंड के खिलाफ मिली इस जीत का लीग स्टैंडिंग पर भी बड़ा असर पड़ा है; इंटर मियामी के अब 59 अंक हो गए हैं, जिससे वे ईस्टर्न कॉन्फ्रेंस में दूसरे स्थान पर आ गए हैं और अपने प्रतिद्वंद्वियों से आगे निकल गए हैं।
ये भी पढ़ेंः- Liverpool vs Chelsea: लिवरपूल ने चेल्सी को शूटआउट में हराकर क्वार्टर फाइनल में मारी एंट्री
अन्य प्रमुख खबरें
-
विश्व आर्मरेसलिंग चैंपियनशिप में भारत ने 4 स्वर्ण समेत जीते 20 पदक
2026-10-31
-
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भारत की शानदार जीत, जापान और मलेशिया भी जीते
2026-10-30
-
Liverpool vs Chelsea: चेल्सी को हराकर क्वार्टर फाइनल में लिवरपूल
2026-10-29
-
Neeraj Yadav Suicide: गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की खुदकुशी
2026-10-28
-
एशियन पैरा गेम्स में 114 पदक जीतकर भारतीय खिलाड़ियों ने रचा इतिहास
2026-10-24
-
Real Madrid vs RB Leipzig: रियल मैड्रिड ने लीपज़िग को 4-0 तरह से हराया
2026-10-22
-
Asian Para Games: दीप्ति जीवनजी ने भारत को दिलाया पांचवां गोल्ड
2026-10-20
-
Asian Para Games: निषाद कुमार ने हाई जंप में जीता गोल्ड
2026-10-19
-
एशियन पैरा गेम्स में मोना ने गोल्ड तो अवनि लेखरा ने जीता सिल्वर
2026-10-19
-
वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन बनाएगा रिेकॉर्ड, धावकों पर रहेगा पूरा ध्यान
2026-10-14
-
विश्व के नंबर एक खिलाड़ी बनने के करीब जर्मन प्लेयर अलेक्जेंडर ज्वेरेव
2026-10-08
-
'फुटबॉल के जादूगर' लियोनेल Messi ने नम आंखों के साथ खेला विदाई मैच
2026-10-07
-
नॉर्वे को 2-1 से रौंदकर नेशंस लीग के क्वार्टर फाइनल में पुर्तगाल
2026-10-05
-
रांची एयरपोर्ट पर बजे ढोल-नगाड़े, जापान से स्वर्ण पदक लेकर झारखंड लौटीं बेटियां
2026-10-04
-
India vs Brazil: ब्राजील ने ऐतिहासिक मुकाबले में भारत को 4-0 से हराया
2026-10-04