मेसी के 21 साल बेमिसाल ! ऐतिहासिक रहा 'फुटबॉल के जादूगर' का करियर, आंखों में आंसू लिए खेला विदाई मैच

खबर सार :-

Lionel Messi Farewell Match: महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने 6 अक्टूबर 2026 को अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला। इस मैच के दौरान उनके फेयरवेल में जो कुछ भी हुआ वो दिल छू लेने वाला रहा। इस मैच में अर्जंटीना बेनिन को हराकर मेसी को शानदार विदाई दी।
'फुटबॉल के जादूगर' लियोनेल Messi ने नम आंखों के साथ खेला विदाई मैच

खबर विस्तार : -

Lionel Messi Farewell Match  Argentina vs Benin: दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने अर्जेंटीना के साथ अपने 21 साल के इंटरनेशनल करियर का शानदार अंदाज में अंत किया। अर्जेंटीना ने मंगलवार रात (6 अक्टूबर) ब्यूनस आयर्स में खेले गए मैच में बेनिन को 3-0 से हराकर मेसी को ऐतिहासिक विदाई दी। इस मैच में मेसी ने भी एक गोल और एक असिस्ट करके अपने विदाई मुकाबले को यादगार बना दिया। इस मैच के साथ, 'फुटबॉल के जादूगर' मेसी ने अर्जेंटीना की जर्सी पहने हुए भावुक विदाई ली। अर्जेंटीना की जर्सी में मेसी का  21 साल सफर बेमिसाल रहा। मेसी ने अपने ऐतिहासिक करियर के दौरान कई उपलब्धियां हासिल कीं और एक ऐसी विरासत छोड़ी जिसकी बराबरी शायद ही कभी हो पाए।

Messi ने 2005 में अर्जेंटीना के लिए किया था डेब्यू

मेसी ने 2005 में अर्जेंटीना के लिए इंटरनेशनल फुटबॉल में डेब्यू किया। 2008 में, वह उस अर्जेंटीना टीम का हिस्सा थे जिसने बीजिंग ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीता था। इसके बाद, 2014 में अर्जेंटीना को फीफा वर्ल्ड कप फाइनल में जर्मनी से हार का सामना करना पड़ा जबकि कोपा अमेरिका फाइनल में भी टीम को हार झेलनी पड़ी। साल 2016 में, अपने खेल पर उठ रहे सवालों के बीच, मेसी ने अचानक संन्यास की घोषणा कर दी। हालांकि, फैन्स और अर्जेंटीना फुटबॉल एसोसिएशन के अधिकारियों के मनाने पर उन्होंने जल्द ही अपना फैसला बदल लिया।

मेसी का सुनहरा दौर

इसके बाद ही मेसी का सुनहरा दौर असल में शुरू हुआ। 2021 में, अर्जेंटीना ने ब्राजील को हराकर कोपा अमेरिका का खिताब जीता जो मेसी के करियर की पहली बड़ी इंटरनेशनल ट्रॉफी थी। साल 2022 मेसी के लिए ऐतिहासिक साबित हुआ; उनकी कप्तानी में अर्जेंटीना ने एक रोमांचक फाइनल में फ्रांस को हराकर फीफा वर्ल्ड कप का खिताब जीता। मेसी ने गोल्डन बॉल अवॉर्ड भी जीता। 2024 में, उन्होंने अर्जेंटीना को लगातार दूसरी बार कोपा अमेरिका में जीत दिलाई। उनकी कप्तानी में, मेसी ने अर्जेंटीना के लिए चार बड़े खिताब जीते।

ऐतिहासिक रहा 'फुटबॉल के जादूगर' का करियर

39 साल की उम्र में 2026 फीफा वर्ल्ड कप में हिस्सा लेकर,Lionel Messi सबसे ज्यादा बार वर्ल्ड कप में खेलने का संयुक्त रिकॉर्ड बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। यह उनके करियर का छठा वर्ल्ड कप था। मेसी ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया और वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने का रिकॉर्ड बनाया। वह वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले खिलाड़ी भी बने। हालांकि, वह अपनी कप्तानी में अर्जेंटीना को लगातार दूसरा फीफा वर्ल्ड कप ख़िताब नहीं दिला सके।

ये भी पढ़ेंः- एशियाई खेलों में कुमकुम मोहोद ने रचा इतिहास, 17 साल की उम्र में रिकर्व महिला व्यक्तिगत इवेंट में जीता गोल्ड

126 गोल और कई बड़ी उपलब्धियां

मेसी ने अपने करियर में कुल 208 मैच खेले, जिनमें उन्होंने 126 गोल किए और 68 असिस्ट दिए। रोनाल्डो के बाद, वह पांच अलग-अलग वर्ल्ड कप में गोल करने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं। मेसी इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने दो बार वर्ल्ड कप गोल्डन बॉल जीती है; उन्होंने 2014 और 2022 में शानदार प्रदर्शन करते हुए टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का यह अवॉर्ड जीता। उन्होंने आठ बार बैलन डी'ओर जीता है और 2026 में भी इस अवॉर्ड की दौड़ में शामिल हैं। इसके अलावा, मेसी ने छह बार यूरोपियन गोल्डन शू भी जीता है।

यादगार बना मेसी का विदाई मैच

मेसी के अंतिम मैच के बीत करें तो अर्जेंटीना ने ब्यूनस आयर्स में यह फ्रेंडली मैच 3-0 से जीता जो उनके करियर का आखिरी मैच था। खास बात यह है कि मैच का आखिरी गोल खुद मेसी ने किया। उन्होंने 71वें मिनट में अपना पहला और अर्जेंटीना का तीसरा गोल दागा। हालांकि, मैच या नतीजे से कहीं ज़्यादा अहम उनकी विदाई थी। मेसी को मिली विदाई को देखकर, फ्रांस के स्टार फुटबॉलर रहे जिदान को भी ये कहना पड़ा कि मेसी दुनिया के फुटबॉल में ऐसे खिलाड़ी हैं जो ऐसी विदाई के हकदार हैं।

आंखों में आंसू लिए खेला अंतिम मैच

मेसी के आखिरी मैच को शानदार और यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी गई। इस खास मौके पर उनकी पत्नी और परिवार स्टेडियम में मौजूद थे। अपने विदाई मैच में मेसी जब स्टेडियम के लिए जा रहे थे तो उनकी आंखों में आंसू थे। जब उन्हें और उनके अर्जेंटीना टीम के साथियों को ले जा रही बस स्टेडियम के रास्ते में शुभचिंतकों की भीड़ के बीच से गुजरी तो मेसी थोड़े इमोशनल भी नजर आए। मैच शुरू होने से पहले, बेनिन की टीम ने मेसी को एक यादगार तोहफा देकर सम्मानित किया। लेकिन, जिस चीज ने दर्शकों का दिल जीत लिया, वह थी खुली हवा में लहराती उनकी जर्सी का नजारा।

FAQ ...

1- मेसी की सबसे बड़ी उपलब्धियों में एक क्या है ?

अर्जेंटीना को 2022 में फीफा विश्व कप जिताना।

2- मेसी को फुटबॉल इतिहास के महानतम खिलाड़ियों में क्यों कहा जाता है?

लियोनेल मेसी के असाधारण गोल, ड्रिब्लिंग, पासिंग, खेल की समझ और अनेक व्यक्तिगत व टीम खिताबों के कारण।

3- लियोनेल मेसी का पूरा नाम क्या है ?

लियोनेल आंद्रेस मेसी कूचिटिनी।

4-  मेसी को प्यार से किस उपनाम से जाना जाता है?

मेसी को प्यार 'ला पुल्गा' (La Pulga) के नाम से जाना जाता है। जिसका अर्थ 'पिस्सू है।

5- लियोनेल मेसी किस देश की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के लिए खेलते हैं?

अर्जेंटीना

ये भी पढ़ेंः- Portugal vs Norway: नॉर्वे को 2-1 से रौंदकर पुर्तगाल ने नेशंस लीग के क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह
 

अन्य प्रमुख खबरें