FIFA World Cup 2026: सात मिनट में पलटा गेम, इंग्लैंड को 2-1 से रौंदकर लगातार दूसरी बार फाइनल में अर्जेंटीना, मेसी ने रचा इतिहास

खबर सार :-

England vs Argentina FIFA World Cup 2026: लियोनेल मेसी की कप्तानी में अर्जेंटीना ने लगातार दूसरी बार FIFA वर्ल्ड कप फ़ाइनल में जगह बनाई। इंग्लैंड के ख़िलाफ़ 2-1 की जीत में मेसी ने अहम भूमिका निभाई। इसी के साथ ही मेसी कई रिकॉर्ड बना डाले।
FIFA World Cup 2026: सात मिनट में पलटा गेम, इंग्लैंड को 2-1 से रौंदकर लगातार दूसरी बार फाइनल में अर्जेंटीना, मेसी ने रचा इतिहास

खबर विस्तार : -

England vs Argentina FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल बुधवार को डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना और इंग्लैंड के बीच अटलांटा स्टेडियम में खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में  लियोनेल मेसी (Lionel Messi) की टीम अर्जेंटीना ने इंग्लैंड को 2-1 हराकार लगातार दूसरी बार फुटबॉल वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंच गई है। कप्तान लियोनेल मेसी अर्जेंटीना की जीत के हीरो रहे और टीम के दोनों गोल में अहम भूमिका निभाई। 

इस जीत के साथ, मेसी एक ऐसे मुकाम पर पहुंच गए हैं जिसे दुनिया का कोई अन्य खिलाड़ी हासिल नहीं कर सका है। इंग्लैंड की टीम 85वें मिनट तक 1-0 से आगे चल रही थी, लेकिन आखिरी सात मिनट में अर्जेंटीना ने दो गोल करके शानदार जीत हासिल की। अब ​​फाइनल में उनका मुकाबला 19 जुलाई को स्पेन से होगा। जबकि इंग्लैंड अब तीसरे स्थान के लिए फ़्रांस से भिड़ेगा। 

शुरुआत से अर्जेंटीना पर हावी रहा इंग्लैंड 

इस सेमीफाइनल मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों का खेल आक्रामक रहा। हालांकि शुरुआत से ही अर्जेंटीना बैकफुट पर नजर आई। दोनों टीमों ने पहले हाफ में गोल करने की कई कोशिशें कीं लेकिन गोल करने में नाकाम रहीं। पहले हाफ़ में दोनों टीमों का डिफ़ेंस बहुत मज़बूत रहा और शुरुआती 45 मिनट में कोई गोल नहीं हुआ।  शुरुआती हाफ के दौरान इंग्लैंड, अर्जेंटीना की तुलना में अधिक हावी दिखी। 

अर्जेंटीना ने 7 मिनट में पलटा पासा 

दूसरा हाफ भी इंग्लैंड के पक्ष में शुरू हुआ और 55वें मिनट में एंथनी गॉर्डन के जोरदार शॉट की बदौलत टीम ने 1-0 की बढ़त बना ली। इसके बाद अर्जेंटीना ने अपनी कोशिशें जारी रखीं और आखिरी सात मिनटों में शानदार वापसी की और 85वें मिनट में, एंजो फर्नांडीज ने लियोनेल मे (Lionel Messi)सी के बेहतरीन पास को गोल में बदलकर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। 

हालांकि ऐसा लगा कि मैच एक्स्ट्रा टाइम में जाएगा। लेकिन इंजरी टाइम के दौरान अर्जेंटीना ने मैच का पासा पूरी तरह पलट दिया। लुटारो मार्टिनेज़ ने मेसी के पास को बेहतरीन ढंग से गोल में बदलकर लगातार दूसरी बार फ़ाइनल में अर्जेंटीना की जगह पक्की कर दी। आखिरी सात मिनट में किए गए दो गोल की बदौलत अर्जेंटीना सेमीफ़ाइनल मैच 2-1 से जीतने में सफल रहा। दूसरी ओर इंग्लैंड ने फिर से बराबरी करने की पूरी कोशिश की लेकिन अंतिम सीटी बजने तक ऐसा करने में नाकाम रही। अब अर्जेंटीना खिताबी मुकाबले में स्पेन का सामना करेगी। स्पेन ने फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की।

Lionel Messi ने रचा इतिहास

इस मैच अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी ने इतिहास रच दिया। मेसी सेमीफाइनल में दिए गए दो असिस्ट के साथ वर्ल्ड कप में उनके कुल असिस्ट की संख्या 12 हो गई है। खास बात यह है कि इनमें से 10 असिस्ट टूर्नामेंट के नॉकआउट मैचों के दौरान आए। आंकड़ों के मुताबिक, मेसी इस मुकाम तक पहुंचने वाले पहले खिलाड़ी हैं; वर्ल्ड कप के इतिहास में किसी अन्य खिलाड़ी ने आठ से अधिक असिस्ट नहीं किए हैं।

फीफा विश्व कप फाइनल खेलने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी

प्लेयर देश उम्र साल
लियोनेल मेसी अर्जेंटीना 39 साल 25 दिन 2026
गुन्नार ग्रेन स्वीडन 37 साल 241 दिन 1958
निल्टन सैंटोस ब्राजील 37 साल 32 दिन 1962
ओलिवियर गिरौड फ्रांस 36 साल 79 दिन 2022
मिरोस्लाव क्लोज जर्मनी 36 साल 34 दिन 2014
निल्स लीडहोम स्वीडन 35 साल 264 दिन 1958

 

इसके अलावा मेसी ने एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। 39 साल 25 दिन की उम्र में लियोनेल मेसी फीफा वर्ल्ड कप फाइनल के लिए क्वालिफाई करने वाले सबसे उम्रदराज आउटफील्ड खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने स्वीडन के गुन्नार ग्रेन का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 1958 के वर्ल्ड कप फ़ाइनल में इटली के खिलाफ 37 साल और 241 दिन की उम्र में खेला था। इस तरह, मेसी 39 साल की उम्र के बाद फाइनल खेलने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। इतना ही नहीं लियोनेल मेसी डिएगो माराडोना (1986, 1990) के बाद अपनी टीम को लगातार दो फीफा वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचाने वाले पहले कप्तान भी बन गए।

ये भी पढ़ेंः- FIFA World Cup 2026: महामुकाबले में फ्रांस को 2-0 से हराकर फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा स्पेन
 

अन्य प्रमुख खबरें