Bangladesh A vs Pakistan A: हुसैन का शतक गया बेकार, बांग्लादेश को हराकर फाइनल में पाकिस्तान

खबर सार :-

Bangladesh A vs Pakistan A: शहादत हुसैन दीपू के नाबाद 103 रनों के बावजूद, बांग्लादेश-ए अपनी 50 ओवर की पारी में 8 विकेट खोकर केवल 232 रन ही बना सका, जिसमें सुफियान मुकीम ने 3 विकेट लिए। जवाब में, पाकिस्तान-ए ने 233 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
Bangladesh A vs Pakistan A: बांग्लादेश को हराकर फाइनल में पाकिस्तान

खबर विस्तार : -

Bangladesh A vs Pakistan A: एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान ए ने बांग्लादेश ए को 5 विकेट से हरा दिया। शुक्रवार को वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए इस मैच में बांग्लादेश द्वारा बनाए गए 232 रनों के जवाब में पाकिस्तानी ने 45.2 ओवरों 233 रन बनाकर मैच आसानी जीत लिया। इस जीत के साथ ही पाकिस्तान फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। रविवार को फाइनल में उसका मुकाबला श्रीलंका ए से होगा।

 232 रन ही बना पाई थी बांग्लादेश

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम ने अपने 50 ओवरों में 8 विकेट खोकर 232 रन बनाए। टीम ने केवल 15 रन के स्कोर पर ही 2 विकेट गंवा दिए थे, जिसके बाद शहादत हुसैन ने मोर्चा संभाला। हुसैन ने माहिदुल इस्लाम अंकोन के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 95 रनों की साझेदारी की और टीम के स्कोर को 110 तक पहुंचाया। अंकोन 78 गेंदों में 42 रन (जिसमें 4 बाउंड्री शामिल थीं) बनाकर आउट हो गए। इसके बाद टीम के विकेट जल्दी-जल्दी गिरे जब स्कोर 118 तक पहुंचा, तब तक 5 बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे।

शहादत हुसैन का शतक गया बेकार

इसके बाद, शहादत हुसैन ने छठे विकेट के लिए SM मेहेरोब (28) के साथ 52 रनों की साझेदारी की और सातवें विकेट के लिए रकीबुल हसन (10) के साथ 22 रन जोड़े। फिर, हुसैन ने रिपन मोंडोल (19*) के साथ मिलकर आठवें विकेट के लिए सिर्फ 25 गेंदों में 40 रन जोड़े, जिससे टीम एक चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंच सकी। शहादत हुसैन 118 गेंदों का सामना करते हुए 103 रन बनाकर नाबाद रहे; उन्होंने अपनी पारी में 3 छक्के और 7 चौके लगाए। विपक्षी टीम की ओर से सुफियान मुकीम सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 3 विकेट लिए, जबकि अली रजा और हसन नवाज ने 2-2 विकेट चटकाए। इसके अलावा, अहमद दानियाल को 1 विकेट मिला।

ये भी पढ़ेंः- Ind vs NZ 2nd Test Day 2: न्यूजीलैंड ने दूसरे दिन मैच में कसा शिकंजा, भारत ने 116 रनों पर गंवाए 6 विकेट

पाकिस्तान ए ने 45.2 ओवरों में जीता मैच 

जवाब में, पाकिस्तान A ने 45.2 ओवरों में जीत हासिल कर ली। पाकिस्तान के दोनों ओपनिंग बल्लेबाज 21 रन के स्कोर तक आउट हो चुके थे। इसके बाद, शहजैब खान और हसन नवाज ने तीसरे विकेट के लिए 64 गेंदों पर 110 रनों की साझेदारी की, जिससे टीम का कुल स्कोर 131 तक पहुंच गया। हसन नवाज 62 रन बनाकर आउट हुए; उनकी इस पारी में 3 छक्के और 3 चौके शामिल थे। इसके कुछ ही देर बाद शहजैब खान भी अपना विकेट गंवा बैठे, जिन्होंने 85 गेंदों पर 50 रन बनाए, जिसमें 4 बाउंड्री शामिल थीं।

पांचवीं बार फाइनल में पहुंचा पाकिस्तान 

150 रन के स्कोर पर पाकिस्तानी टीम को चौथा झटका लगा। इसके बाद, कप्तान अब्दुल समद ने फरहान यूसुफ के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 56 गेंदों पर 74 रन जोड़े और टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया। अब्दुल समद 33 गेंदों पर 44 रन बनाकर आउट हुए जिसमें 4 छक्के और 2 चौके शामिल थे जबकि फरहान 39 गेंदों पर 6 बाउंड्री की मदद से 46 रन बनाकर नाबाद रहे। 

बांग्लादेश की ओर से रिपन मोंडोल और रकीबुल हसन ने 2-2 विकेट लिए, जबकि रुबेल को 1 विकेट मिला। इस जीत के साथ ही पाकिस्तान फाइनल में पहुंच गई है। इसी के साथ ही पाकिस्तान-ए ने खिताबी मुकाबले में पांचवीं बार पहुंचने का कीर्तिमान अपने नाम कर लिया। पाक‍िस्‍तान अब 29 नवंबर को फाइनल में श्रीलंका से भिड़ेगा।

FAQ...

1- पाकिस्तान-ए और बांग्लादेश-ए के बीच हुए मुकाबले में कौन सी टीम ने जीत दर्ज कर फाइल में पहुंची ?

इस रोमांचक मुकाबले में, पाकिस्तान A ने बांग्लादेश A को हराकर पांचवीं बार टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया।

2- पाकिस्तान-श्रीलंका ए के बीच होने वाला फाइनल मुकाबला कब खेला जाएगा?

पाकिस्तान बनाम श्रीलंका ए के बीच होने वाला खिताबी मुकाबला 29 नवंबर को खेला जाएगा।

3- पाकिस्तान-बांग्लादेश-ए खेले गए मैच में किस खिलाड़ी ने शतकीय पारी खेली?

पाकिस्तान-बांग्लादेश-ए के बीच खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश के शहादत हुसैन दीपु ने 118 गेंदों पर 7 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 103 रनों की शानदार नाबाद शतकीय पारी खेली।

ये भी पढ़ेंः- IND vs NZ 2nd Tes: ब्लंडेल-फिलिप्स की जोड़ी नहीं तोड़ पाया भारत, न्यूजीलैंड ने पहले दिन 5 विकेट पर बनाए 246

अन्य प्रमुख खबरें