Neeraj Yadav Suicide: खेल जगत में छाया मातम, गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की खुदकुशी

खबर सार :-

Neeraj Yadav Suicide: भारत के दिग्गज पैरा एथलीट नीरज यादव ने आत्महत्या कर ली है. उन्होंने 42 साल की उम्र में अपना जीवन समाप्त कर लिया। उन्होंने 3 बार एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता। उन उपलब्धियों के लिए पीएम मोदी ने भी उन्हें बधाई दी थी।
Neeraj Yadav Suicide: गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की खुदकुशी

खबर विस्तार : -

Neeraj Yadav Suicide: भारतीय खेल जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। एशियन पैरा गेम्स में तीन बार के गोल्ड मेडलिस्ट भारत के दिग्गज खिलाड़ी नीरज यादव ने खुदकुशी कर सभी को चौंका दिया है। उन्होंने मंगलवार रात अपने एक फ्लैट में आत्महत्या कर ली। उसने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया था। हालांकि अभी इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई।  फिलहाल उनका पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।  भारत के मुख्य पैरा एथलेटिक्स कोच एस सत्यनारायण ने नीरज यादव के आत्महत्या की पुष्टी की। उधर 42 साल के नीरज के निधन की खबर से खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई।

नीरज यादव ने अपने फ्लैट पर की खुदकशी 

पैरा एथलेटिक्स कोच सत्यनारायण ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया, "नीरज यादव ने अपने फ्लैट पर खुदकशी कर ली है। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद है। इस कदम के पीछे का कारण अभी तक पता नहीं चला है।" बताया जा रहा है कि डोपिंग बैन के कारण वह इस महीने हुए एशियन पैरा गेम्स में हिस्सा नहीं ले सके। हालांकि, उनकी मृत्यु के सटीक कारणों और परिस्थितियों की अभी तक पुष्टि नहीं की गई है। दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में उनका पोस्टमार्टम हो रहा है।

रिपोर्ट के मुताबिक, नीरज की मौत से जुड़ी परिस्थितियों की जांच और अन्य जानकारी का इंतजार है। फिलहाल डोपिंग प्रतिबंध और एशियन पैरा गेम्स में भाग न ले पाने को उनकी मानसिक स्थिति से जोड़ा जा रहा है, लेकिन इन परिस्थितियों और उनकी मौत के बीच कोई सीधा संबंध होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे नीरज यादव 

उत्तर प्रदेश के रहने वाले नीरज भारत के प्रसिद्ध पैरा-एथलीटों में से एक थे। लगभग सात साल तक व्हीलचेयर टेनिस खेलने के बाद उन्होंने 2015 में अपने एथलेटिक्स करियर की शुरुआत की। उन्होंने 2016 में फजा ग्रांड प्रिक्स में पुरुषों की शॉट पुट और डिस्कस F55 स्पर्धा में रजत पदक जीता। इसके बाद 2018 एशियाई पैरा खेलों में उन्होंने 29.84 मीटर के एशियाई रिकॉर्ड के साथ गोल्ड मेडल जीता था। 

ये भी पढ़ेंः- Asian Para Games: एशियन पैरा गेम्स निषाद कुमार ने लहराया तिरंगा, हाई जंप में जीता गोल्ड

एशियन पैरा गेम्स में जीते थे 3 गोल्ड मेडल

इसके अलावा चीन के हांगझोऊ में 2023 में हुए एशियन पैरा गेम्स में दो गोल्ड मेडल अपने नाम किए थे। उन्होंने भाला फेंक और चक्का फेंक, दोनों स्पर्धाओं में गोल्ड मेडल अपने नाम किए। इस तरह उनके नाम एशियन पैरा गेम्स के तीन गोल्ड मेडल दर्ज थे। नीरज F55 कैटेगरी में प्रतिस्पर्धा करते थे। इस श्रेणी में बैठकर खेले जाने वाले फील्ड इवेंट शामिल हैं, जिनमें शॉट पुट, डिस्कस थ्रो और जैवलिन थ्रो प्रमुख हैं। 2022 में, उन्होंने मोरक्को में मराकेश पैरा एथलेटिक्स ग्रैंड प्रिक्स में एक नए भारतीय राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता।

सात साल की उम्र में हो गया था पोलियो

बता दें कि नीरज को 7 साल की उम्र में पोलियो हो गया था। लेकिन उन्होंने इसे अपनी कमजोरी नहीं बनने थी और तब से उन्होंने व्हीलचेयर के सहारे खेल के क्षेत्र में ऊंचाइयां हासिल कीं। लगभग सात साल तक व्हीलचेयर टेनिस खेलने के बाद उन्होंने 2015 में अपने एथलेटिक्स करियर की शुरुआत की। जल्द ही वह भारतीय टीम में शामिल हो गये। इंडोनेशिया 2018 एशियाई पैरा खेलों में जेवलिन F55 वर्ग में स्वर्ण पदक ने उन्हें बड़ी पहचान दी। 2015 में दिल्ली स्टेट एथलेटिक्स मीट में नीरज सफल रहे। उन्होंने गोला फेंक, भाला फेंक और डिस्कस स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीते।

पीएम मोदी ने नीरज को दी थी बधाई 

नीरज यादव ने जब 2018 एशियन पैरा गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था। वहीं  भारत लौटने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इसकी तस्वीर खुद पीएम मोदी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। 2023 में भी पीएम मोदी ने उन्हें बधाई दी थी, क्योंकि उस समय वह दो अलग-अलग खेलों में गोल्ड मेडल जीतने में सफल रहे थे।

FAQ...

1- कौन थे नीरज यादव?

नीरज यादव भारत के एक प्रसिद्ध पैरा एथलीट थे जिन्होंने F55 श्रेणी (सीट पर बैठकर होने वाले थ्रो इवेंट्स जैसे जैवलिन और डिस्कस थ्रो) में प्रतिस्पर्धा करते थे। 7 साल की उम्र में पोलियो के कारण उन्हें पैरालिसिस का सामना किया था। 

2- नीरज यादव की आत्महत्या का संभावित कारण क्या माना जा रहा है?

भारतीय पैरा-एथलेटिक्स टीम के मुख्य कोच एस. सत्यनारायण के अनुसार, नीरज यादव डोपिंग प्रतिबंध के कारण हाल ही में आयोजित एशियाई पैरा खेलों में भाग नहीं ले सके, जिसके कारण वह मानसिक तनाव और अवसाद में थे।

3- नीरज यादव की मृत्यु कब और कैसे हुई?

मीडिया रिपोर्ट्स और कोच के मुताबिक, नीरज यादव ने  27-28 अक्टूबर 2026 की रात को दिल्ली में अपने फ्लैट पर जहर खाकर कथित तौर पर खुदकुशी कर ली। उनका पोस्टमार्टम दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में किया गया।

ये भी पढ़ेंः- एशियन पैरा गेम्स में भारतीय ख‍िलाड़‍ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, 30 गोल्ड समेत जीते रिकॉर्ड 114 पदक

अन्य प्रमुख खबरें