पुष्कर मेले में देशी महिलाओं का दबदबा, मटका और म्यूजिकल चेयर रेस में जीते खिताब
खबर सार :-
पुष्कर मेले में राजस्थान कुश्ती संघ की ओर से मेला मैदान में कुश्ती प्रतियोगिता भी हुई। इसमें अलग-अलग क्षेत्रों से आए पहलवानों ने दांव-पेच आजमाए। इस प्रतियोगिता की खास बात यह रही कि इसमें विदेशी महिला प्रतिभागियों ने भी कुश्ती के दांव-पेच दिखाएं।
खबर विस्तार : -
जयपुर, जयपुर में इन पुष्कर मेला चरम पर पहुंच रहा है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर के इस मेले में जहां पशुओं की खरीद और बिक्री की जाती है, वहीं देश और विदेश से आने वाले मेधावियों के लिए प्रतियोगिताएं कराई जाती हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में तो पुष्कर हमेशा अव्वल रहा है। इस बार भी यहां घूमने और मेले का आनंद उठाने वालों की संख्या हर बार की तरह लाखों में रही है।
धार्मिक आस्था के अनुरूप यहां पर कई प्रस्तुतियां दी गईं
पुष्कर मेले की खासियत में कई नई बातें जुड़ जाती हैं। पहले तो इसमें पारंपरिक खेलकूद प्रतियोगिताओं के आयोजन के साथ राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर की मनोरंजन का लुत्फ उठाने का सुनहरा अवसर मिल रहा है। रविवार को धार्मिक आस्था के अनुरूप यहां पर कई प्रस्तुतियां दी गईं। मेला मैदान से लेकर पुष्कर सरोवर तक देश और विदेश से आए हुए पर्यटकों ने खूब आनंद उठाया। घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई। इस बार पशु मेले में सबसे ज्यादा घोड़े देखे गए।
यहां अब तक करीब 1088 पशु आ चुके है।ं इनमें 6304 घोड़े की संख्या शामिल है। 698 पशु अभी तक बेचे गए हैं। बताया जा रहा है कि 4 करोड़ 45 लाख से अधिक का लेनदेन पशु मेले के रजिस्टर में दर्ज किया गया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर के इस मेले में सुबह से ही पर्यटकों की भीड़ पहुंचने लगती है। आज के कार्यक्रमों की शुरुआत मटका रेस से शुरू की गई। देश और विदेश की कई महिलाओं ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। प्रतयोगिता के दौरान राजस्थान की महिलाओं ने विदेशी प्रतिभागियों को पीछे कर दिया।
मटका रेस में हिस्सा लेने के लिए कई देशों की महिलाएं मौजूद रहीं
इन महिलाओं में स्थानीय तीनों प्रतियोगिताओं में पुष्कर की महिलाओं का कब्जा रहा है। मटका रेस में हिस्सा लेने के लिए कई देशों की महिलाएं मौजूद रहीं। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले विजेताओं को मंच पर पुरस्कार भी दिए गए। इस दौरान महिलाओं ने सिर पर मटका रखकर लंबी दौड़ लगाई। इस दौरान दर्शक भी बड़ी संख्या में लाइन के बाहर खड़े रहे। इस प्रतियोगिता में पहली बार विदेशी महिलाओं ने हिस्सा लिय। मेला में राजस्थान कुश्ती संघ की ओर से कुश्ती प्रतियोगिता भी कराई गई।
अलग-अलग क्षेत्र से आए पहलवानों ने यहां पर अपने दांव पेच का प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में महिला प्रतिभागियों ने भी हिस्सा लिया। यह महिलाएं यहां घूमने के लिए विदेश से आई थी, लेकिन इन महिलाओं ने भी अपनी किस्मत आजमाई। जिस समय मटका रेस चल रहा था, म्यूजिकल चेयर रेस की तैयारी की जा रही थी। मटका रेस के बाद ही में म्यूजिकल रेस प्रतियोगिता हुई।
प्रचार प्रसार के लिए कुश्ती प्रतियोगिता कराई गई
इसमें गानों की धुन के बीच प्रतियोगिताओं में कुर्सी हासिल करने के लिए जयपुर और नोएडा की प्रतिभागियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। कई महिलाएं बिना तैयारी के लिए यहां आई थी। उन्होंने प्रतियोगिता में नाम लिखवा दिया। अजमेर कुश्ती संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र भाटी ने बताया कि पुष्कर केसरी, पुष्कर कुमार और पुष्कर अभिमन्यु जैसे किताब दिए जाएंगे। इन प्रतियोगिताओं में प्रथम द्वितीय और तृतीय को महत्व दिया जा रहा है। पहलवानों में 21, 11 और 51000 का पुरस्कार निर्धारित किया गया है। स्थानीय स्तर पर अभी भी कुश्ती का महत्व काफी ज्यादा है। इसलिए इसके प्रचार प्रसार के लिए कुश्ती प्रतियोगिता कराई गई।
मटका रेस में दौसा की मैना कुमारी ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि पाली की शारदा दूसरे और जोधपुर की कोमल बिश्नोई तीसरे स्थान पर रहीं। विजेताओं को मंच पर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के दौरान सिर पर मटका रखकर संतुलन के साथ दौड़ती महिलाओं को देखने के लिए बड़ी संख्या में देशी-विदेशी पर्यटक मौजूद रहे। पहली बार प्रतियोगिता में शामिल हुई विदेशी महिलाओं ने भी पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया।
अन्य प्रमुख खबरें
-
पार्क बंद करने पर ट्रंप प्रशासन को फटकार, जज ने कहा बहाने वाले हैं तर्क
2026-11-15
-
टोटल चेस टूटः आनंद गिरि ग्रुप सी में टाॅप पर पहुंचे, वैशाली को हार
2026-11-15
-
क्रोएशिया को हराकर इंग्लैंड ने नेशंस लीग के क्वार्टर फाइनल में मारी एंट्री
2026-11-13
-
MP के भोपाल में 19 नवंबर से शुरू होगा एशियन महिला हॉकी का महासंग्राम
2026-11-11
-
Cristiano Ronaldo ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को कहा अलविदा
2026-11-05
-
दिल्ली में एनसीडब्ल्यू का महिला खिलाड़ियों के लिए खेल शक्ति का आयोजन
2026-11-02
-
मेसी का धमाका, इंटर मियामी ने न्यू इंग्लैंड को 2-1 से हराया
2026-11-02
-
विश्व आर्मरेसलिंग चैंपियनशिप में भारत ने 4 स्वर्ण समेत जीते 20 पदक
2026-10-31
-
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भारत की शानदार जीत, जापान और मलेशिया भी जीते
2026-10-30
-
Liverpool vs Chelsea: चेल्सी को हराकर क्वार्टर फाइनल में लिवरपूल
2026-10-29
-
Neeraj Yadav Suicide: गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की खुदकुशी
2026-10-28
-
एशियन पैरा गेम्स में 114 पदक जीतकर भारतीय खिलाड़ियों ने रचा इतिहास
2026-10-24
-
Real Madrid vs RB Leipzig: रियल मैड्रिड ने लीपज़िग को 4-0 तरह से हराया
2026-10-22
-
Asian Para Games: दीप्ति जीवनजी ने भारत को दिलाया पांचवां गोल्ड
2026-10-20
-
Asian Para Games: निषाद कुमार ने हाई जंप में जीता गोल्ड
2026-10-19