IPL 2026 नीलामी में आर्यवीर सहवाग और मोहित उल्वा की एंट्री, BCCI ने जारी की 1,220 खिलाड़ियों की लिस्ट
खबर सार :-
IPL 2027 Auction: अंडर-19 एशिया कप के 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' रहे आर्यवीर सहवाग ने IPL 2027 की नीलामी के लिए अपना नाम रजिस्टर कराया है। उन्होंने अपनी बेस प्राइस 30 लाख तय की है।
खबर विस्तार : -
IPL 2026 Auction Update: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2027 के लिए होने वाली खिलाड़ियों की नीलामी की लिस्ट जारी है। 16 दिसंबर को गोवा में होने वाले आईपीएल 2027 के इस मिनी ऑक्शन में 1220 खिलाड़ियों ने अपने नाम दिए हैं। इस लिस्ट में अंडर-19 एशिया कप 2026 के सितारे और वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग और मोहित उल्वा का नाम भी शामिल है। हालांकि राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ ने ऑक्शन के लिए अपना नाम नहीं दिया है।
नीलमी के लिए 1,220 खिलाड़ियों की लिस्ट जारी
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने जानकारी देते हुए बताया कि आईपीएल 2027 का मिनी ऑक्शन गोवा में 16 दिसंबर को होना है। जिसमें 1220 खिलाड़ियों ने अपने नाम दिए हैं। इस लिस्ट में 939 भारतीय खिलाड़ी और 17 अलग-अलग देशों के 281 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। आईपीएल 2027 ऑक्शन से पहले, 10 फ्रेंचाइजियों ने पहले ही 184 खिलाड़ियों को रिटेन कर लिया है। ऑक्शन में अब भी 66 स्लॉट खाली हैं, जिनमें से 25 स्लॉट विदेशी खिलाड़ियों के लिए उपलब्ध हैं।
ये भी पढ़ेंः- SMAT 2026: प्रियांश आर्य ने बल्ले से मचाया कोहराम, T20 में 181 रनों की पारी खेल रचा इतिहास
मोहित-आर्यवीर ने भी रजिस्टर कराया अपना नाम
आईपीएल 2027 की नीलमी सूची में पूर्व भारतीय विस्फोटक ओपनिंग बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग का नाम भी सामने आया है। 19 साल के आर्यवीर ने अंडर-19 एशिया कप में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने पांच मैचों में एक शतक और तीन अर्धशतक लगाए, जिसके चलते वे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे और उन्हें 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' का अवॉर्ड मिला था। वहीं, रोमांचक फाइनल मैच के असली हीरो मोहित उल्वा ने भी IPL नीलामी के लिए अपना नाम दर्ज कराया है। 30 नवंबर को 19 साल के होने जा रहे मोहित उल्वा, एक फास्ट-बॉलिंग ऑलराउंडर हैं। फाइनल मैच में उन्होंने 49 रनों की नाबाद पारी खेली थी।
इन दोनों होनहार युवा खिलाड़ियों ने नीलामी के लिए अपनी शुरुआती बेस प्राइस 30 लाख रुपये तय की है। हालांकि राहुल द्रविड़ के बेटे, अन्वय द्रविड़ ने इस ऑक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है। अन्वय द्रविड़ भी अंडर-19 एशिया कप में भारतीय टीम हिस्सा थे। इसके अलावा इसके साथ ही टीम के कप्तान लक्ष्य रायचंदानी का नाम भी ऑक्शन में नहीं है।
17 देशों के 281 खिलाड़ी शामिल
IPL 2026 नीलामी में विदेशी खिलाड़ियों के रजिस्ट्रेशन में ऑस्ट्रेलिया सबसे आगे है, जिसके 53 खिलाड़ी शामिल हैं। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका (40), वेस्टइंडीज (36), न्यूजीलैंड (25) और अफगानिस्तान (23) का नंबर आता है। इस सूची में एसोसिएट देशों के खिलाड़ी भी शामिल हैं, जिनमें से USA से 13 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है, जबकि UAE और नेपाल से 10-10 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है।
फिलहाल बीसीसीआई ने सभी 10 फ्रेंचाइजी के साथ रजिस्टर्ड खिलाड़ियों की सूची साझा की है। 1 दिसंबर तक, फ्रेंचाइजी को उन खिलाड़ियों की सूची BCCI को सौंपनी होगी जिन्हें वे नीलामी में शामिल करना चाहती हैं। इसके अलावा, 27 नवंबर तक फ्रेंचाइजी उन खिलाड़ियों के नाम भी सुझा सकती हैं। जो पहले से रजिस्टर्ड नहीं हैं और जिन्हें वे नीलामी में शामिल होते देखना चाहती हैं। खिलाड़ियों के सेट के साथ अंतिम नीलामी सूची 4 दिसंबर को जारी की जाएगी।
ये भी पढ़ेंः- India A vs UAE: वैभव ने 52 गेंदों में 'दोहरा शतक' ठोक लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, यूएई को पीटकर सेमीफाइनल में भारत
अन्य प्रमुख खबरें
-
खेलों से खरीद तक छाया पुष्कर मेला, आज फिर हुए देश-विदेश के खेल
2026-11-22
-
पार्क बंद करने पर ट्रंप प्रशासन को फटकार, जज ने कहा बहाने वाले हैं तर्क
2026-11-15
-
टोटल चेस टूटः आनंद गिरि ग्रुप सी में टाॅप पर पहुंचे, वैशाली को हार
2026-11-15
-
क्रोएशिया को हराकर इंग्लैंड ने नेशंस लीग के क्वार्टर फाइनल में मारी एंट्री
2026-11-13
-
MP के भोपाल में 19 नवंबर से शुरू होगा एशियन महिला हॉकी का महासंग्राम
2026-11-11
-
Cristiano Ronaldo ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को कहा अलविदा
2026-11-05
-
दिल्ली में एनसीडब्ल्यू का महिला खिलाड़ियों के लिए खेल शक्ति का आयोजन
2026-11-02
-
मेसी का धमाका, इंटर मियामी ने न्यू इंग्लैंड को 2-1 से हराया
2026-11-02
-
विश्व आर्मरेसलिंग चैंपियनशिप में भारत ने 4 स्वर्ण समेत जीते 20 पदक
2026-10-31
-
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भारत की शानदार जीत, जापान और मलेशिया भी जीते
2026-10-30
-
Liverpool vs Chelsea: चेल्सी को हराकर क्वार्टर फाइनल में लिवरपूल
2026-10-29
-
Neeraj Yadav Suicide: गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की खुदकुशी
2026-10-28
-
एशियन पैरा गेम्स में 114 पदक जीतकर भारतीय खिलाड़ियों ने रचा इतिहास
2026-10-24
-
Real Madrid vs RB Leipzig: रियल मैड्रिड ने लीपज़िग को 4-0 तरह से हराया
2026-10-22
-
Asian Para Games: दीप्ति जीवनजी ने भारत को दिलाया पांचवां गोल्ड
2026-10-20