FIFA World Cup 2026: महामुकाबले में फ्रांस को 2-0 से हराकर फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा स्पेन
खबर सार :-
Spain vs France FIFA World Cup 2026: स्पेन ने FIFA वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमी-फ़ाइनल में फ्रांस को हराया है। स्पेनिश टीम दूसरी बार टूर्नामेंट के फ़ाइनल में पहुँचने में सफल रही है।
खबर विस्तार : -
France vs Spain FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइल में दो सबसे मजबूत टीमों के बीच मंगलवार को खेला गया है। इस हाई प्रोफाइल मैच में मौजूदा यूरोपीय चैंपियन स्पेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फ्रांस को 2-0 से हराकर फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में पहुंच गई है। जबकि हार के साथ ही फ्रांस की टीम टूर्नामेंट से से बाहर हो गई।
डलास स्टेडियम में इस बहुप्रतीक्षित सेमीफाइनल में स्पेन ने शुरू से अंत तक दबदबा बनाए रखा, जबकि फ्रांसीसी टीम उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी। स्पेन अब रविवार को होने वाले फाइनल में इंग्लैंड और अर्जेंटीना के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से भिड़ेगा। वहीं, फ्रांस तीसरे स्थान के लिए होने वाले प्ले-ऑफ मैच में खेलेगा, जो हेड कोच डिडिएर डेसचैम्प्स के 14 साल के कार्यकाल का आखिरी मैच भी होगा। यह तीसरी बार है जब स्पेन ने किसी बड़े टूर्नामेंटों में फ्रांस को हराया हो।
स्पेन ने पहले और दूसरे हाफ में किए गए गोल
स्पेन (Spain) ने पहले हाफ में बढ़त बनाई जब मिकेल ओयारजाबल ने पेनल्टी को गोल में बदला। फ्रांस (France) के लुकास डिग्ने द्वारा गेंद को क्लियर करने की कोशिश के दौरान लामिन यमल (lamine yamal) के खिलाफ फाउल करने के बाद यह पेनल्टी दी गई थी। दूसरे हाफ में, दानी ओल्मो के बेहतरीन मूव के बाद पेड्रो पोरो ने शानदार फिनिश के साथ दूसरा गोल किया, जिससे स्पेन की जीत लगभग पक्की हो गई।
पूरी तरह बेअसर रहा फ्रांस का अटैक
इस पूरे मैच के दौरान फ्रांसीसी टीम स्पेनिश डिफेंस को भेदने में नाकाम रही। कप्तान किलियन एम्बाप्पे को स्पेनिश खिलाड़ियों ने मजबूती से रोके रखा, जबकि बैलन डी'ओर विजेता उस्मान डेम्बेले भी कोई प्रभाव नहीं डाल सके। दूसरा गोल खाने तक, फ्रांस केवल दो शॉट ही ले पाया था, जिनमें से कोई भी टारगेट पर नहीं था। टीम के सबसे प्रभावशाली क्रिएटिव खिलाड़ी, माइकल ओलिसे को 72वें मिनट में मैदान छोड़ना पड़ा जो फ्रांसीसी अटैक की पूरी विफलता को दर्शाता है। स्पेन अब FIFA World Cup 2026 के दूसरे सेमीफाइन की विजेता टीम से फाइनल में भिड़ेगा।
स्पेन ने लगातार तीसरी बार फ्रांस को हराया
बता दें कि स्पेन ने लगातार तीन बड़े टूर्नामेंटों में फ्रांस को हराया है। इससे पहले, उन्होंने यूरो 2024 सेमीफाइनल और 2025 नेशंस लीग सेमीफाइनल में भी फ्रांस को हराया था। इसके साथ ही, सभी तरह की प्रतियोगिताओं में स्पेन का बिना हारे खेलने का सिलसिला 37 मैचों तक पहुंच गया है, जो किसी भी यूरोपीय देश के लिए सबसे लंबे समय तक बिना हारे खेलने का संयुक्त रिकॉर्ड है। स्पेन अब यूरोपीय चैंपियनशिप और वर्ल्ड कप, दोनों खिताब जीतने के करीब है, ठीक वैसे ही जैसे उन्होंने 2010 में किया था।
अन्य प्रमुख खबरें
-
विश्व के नंबर एक खिलाड़ी बनने के करीब जर्मन प्लेयर अलेक्जेंडर ज्वेरेव
2026-10-08
-
'फुटबॉल के जादूगर' लियोनेल Messi ने नम आंखों के साथ खेला विदाई मैच
2026-10-07
-
नॉर्वे को 2-1 से रौंदकर नेशंस लीग के क्वार्टर फाइनल में पुर्तगाल
2026-10-05
-
रांची एयरपोर्ट पर बजे ढोल-नगाड़े, जापान से स्वर्ण पदक लेकर झारखंड लौटीं बेटियां
2026-10-04
-
India vs Brazil: ब्राजील ने ऐतिहासिक मुकाबले में भारत को 4-0 से हराया
2026-10-04
-
Asian Games 2026: प्रणवी ने गोल्फ में गोल्ड मेडल जीतकर रचा इतिहास
2026-10-03
-
एशियाई खेलों में कुमकुम मोहोद ने जीता गोल्ड, ओलंपिक कोटा हासिल किया
2026-10-03
-
एशियन गेम्स 2026: भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता गोल्ड मेडल
2026-10-02
-
भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता गोल्ड, खत्म हुआ 44 साल का सूखा
2026-10-02
-
Asian Games 2026: बॉक्सिंग में अंकुश तो रेसलिंग में सुजीत ने जीता गोल्ड
2026-10-02
-
'बर्थडे गर्ल' लवलीना का गोल्डन पंच, एशियन गेम्स में भारत को मिला 12वां गोल्ड
2026-10-02
-
भारतीय स्क्वैश टीम ने जीता ब्रॉन्ज मेडल, हांगकांग से मिली 1-2 से हार
2026-10-01
-
साउथ कोरिया को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंची भारतीय महिला हॉकी टीम
2026-09-30
-
Asian Games 2026: तीरंदाजी में 'गोल्डन' हैट्रिक, शूटिंग में भी स्वर्ण
2026-09-30
-
पैरा निशानेबाजी में भारत के लिए करिश्माई प्लेयर हैं मनीष नरवाल
2026-09-30