Argentina vs Switzerland: स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर छठी बार वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, इंग्लैंड से होगी टक्कर
खबर सार :-
Argentina vs Switzerland FIFA World Cup 2026: अर्जेंटीना ने एक्स्ट्रा टाइम में 10 खिलाड़ियों वाली स्विट्जरलैंड की टीम को 3-1 से हराकर FIFA वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में जगह बना ली। अर्जेंटीना की टीम ने मेसी के बिना गोल के यह मैच जीता। अब उसका मुकाबला सेमाफाइल में इंग्लैंड से होगा।
खबर विस्तार : -
Argentina vs Switzerland FIFA World Cup 2026: डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना ने क्वार्टर फाइनल मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्विट्जरलैंड को 3-1 से हरा दिया। इस जीत के साथ ही अर्जेंटीना विश्व कप के इतिहास में छठी बार सेमीफाइनल में एंट्री मारी है, जबकि के ये लगातार चौथी बार है जब टीम ने अंतिम-4 में अपनी जगह बनाई। मेसी (Lionel Messi) की टीम का अब 15 जुलाई को सेमीफाइनल में इंग्लैंड से सामना होगा।
बिना मेसी के गोल के जीती अर्जेंटीना
करीब 80 हजार दर्शकों के बीच जब अर्जेंटीना (Argentina) की टीम स्विट्जरलैंड (Switzerland) के खिलाफ क्वार्टर फाइनल खेलने मैदान पर उतरी तो पूरा स्टेडियम लियोनल मेसी के नाम गूंज उठा, लेकिन अफसोस इस मैच में मेसी मेनिया देखने को नहीं मिला और न ही वह एक भी गोल कर पाए। अर्जेंटीना ने मेसी के गोल के बिना ही जीत हासिल की। भले ही फ़ैन्स मेसी का जादू नहीं देख पाए, लेकिन टीम की जीत ने उन्हें जश्न मनाने का मौका ज़रूर दिया।
90 मिनट तक स्कोर रहा बराबर, इंजरी टाइम में मिली जीत
कैनसस सिटी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में अर्जेंटीना ने शुरुआत के दबदबा बनाए रखा। मेसी की टीम ने 10वें मिनट में बढ़त बनाई। मैक एलिस्टर ने मेसी के पास पर टीम के लिए पहला गोल किया। हालांकि 67वें मिनट में डैन एनडोये ने गोल करके स्विट्जरलैंड के लिए मैच 1-1 से बराबर कर दिया। इसके बाद तय 90 मिनट तक स्कोर में कोई बदलाव नहीं हुआ और इंजरी टाइम में भी कोई गोल नहीं हुआ।
एक्स्ट्रा टाइम में चला गया, जहां जूलियन अल्वारेज (112वें मिनट) और एमी मार्टिनेज (121वें मिनट) ने गोल करके अर्जेंटीना को छठी बार वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचाया। अब उनका मुकाबला 15 जुलाई को इंग्लैंड से होगा। इंग्लैंड ने नॉर्वे को 2-1 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा है।
स्विट्ज़रलैंड ने दिखाया जबरदस्त जज्बा
यह हार स्विट्ज़रलैंड के लिए बहुत निराशाजनक थी। शुरुआत में एक गोल खाने के बाद, टीम ने शानदार वापसी की और डैन एनडोये के गोल से मैच बराबरी पर ला दिया। हालांकि, 72वें मिनट में ब्रील एम्बोलो को रेड कार्ड मिलने के कारण स्विट्ज़रलैंड को दस खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा, जिससे चुनौती और भी मुश्किल हो गई। इसके बावजूद, स्विस खिलाड़ियों ने एक्स्ट्रा टाइम तक अर्जेंटीना का डटकर मुक़ाबला किया, लेकिन आखिरकार, खिलाड़ियों की कम संख्या भारी पड़ी।
एक्स्ट्रा टाइम के पहले हाफ में अर्जेंटीना (Argentina) ने स्विट्जरलैंड (Switzerland) के गोल पोस्ट पर लगातार कई हमले किए, लेकिन गोलकीपर ने हर कोशिश नाकाम कर दी। इस दौरान कोई भी टीम गोल नहीं कर पाई। नतीजतन, रोमांचक एक्स्ट्रा टाइम सेशन के दूसरे हाफ में अर्जेंटीना के खिलाड़ियों ने अपनी पूरी जान लगा दी और अपनी ज़्यादा संख्या का पूरा फ़ायदा उठाया और दो गोल करके 3-1 से जीत हासिल की और सेमीफ़ाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।
ये भी पढ़ेंः- Spain vs Belgium: बेल्जियम को 2-1 हराकर FIFA वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में स्पेन की एंट्री, फ्रांस से होगा महामुकाबला
अन्य प्रमुख खबरें
-
भारत हॉकी वर्ल्ड कप 2026 से बाहर, अर्जेंटीना ने 5-3 से हराया
2026-08-24
-
Barcelona vs Elche: ला लीगा में बार्सिलोना ने एल्चे को 5-0 से हराया
2026-08-24
-
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, चीनी खिलाड़ी ने दी शिकस्त
2026-08-20
-
नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड्स विजेता प्लेयरों को एनआरएआई ने शुभकामनाएं दी
2026-08-20
-
Philadelphia-Inter Miami: फिलाडेल्फिया ने इंटर मियामी को ड्रॉ पर रोक
2026-08-20
-
FIH हॉकी वर्ल्ड कप 2026: भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से रौंदा, अगले दौर में बनाई जगह
2026-08-19
-
Hockey World Cup में 16 साल बाद भारत-पाकिस्तान में होगी भिड़ंत
2026-08-19
-
Hockey World Cup 2026: इंग्लैंड ने भारत को 4-2 से हराया
2026-08-17
-
Hockey World Cup 2026: भारत ने जीत के साथ किया हॉकी वर्ल्ड कप का आगाज
2026-08-16
-
Canadian Open 2026: रायबाकिना को हराकर इगा स्वियाटेक ने जीता खिताब
2026-08-14
-
'सरदार पटेल स्पोर्ट्स अवार्ड' से सम्मानित हुईं पैरा पैडलर नूरजहां
2026-08-13
-
Jorge Messi : दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी के पिता जॉर्ज मेसी का निधन
2026-08-08
-
आशीष यादव ने 10 साल बाद वर्ल्ड U20 एथलेटिक्स में भारत को दिलाया मेडल
2026-08-08
-
अमेरिकन पर्वतारोही सारा मैलोरी गीस और पाकिस्तानी सोहेल साखी अभी भी लापता
2026-08-06
-
सुशील कुमार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेल अर्जी खारिज
2026-08-06