Spain vs Belgium: बेल्जियम को 2-1 हराकर FIFA वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में स्पेन की एंट्री, फ्रांस से होगा महामुकाबला
खबर सार :-
Spain vs Belgium FIFA World Cup 2026: स्पेन ने क्वार्टर फ़ाइनल में बेल्जियम को 2-1 से हराकर FIFA वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफ़ाइनल में जगह बना ली है। 'सुपर सब' मिकेल मेरिनो ने 88वें मिनट में विनिंग गोल करके स्पेन की जीत पक्की कर दी। अब सेमीफ़ाइनल में उनका मुक़ाबला किलियन एम्बाप्पे की कप्तानी वाली फ़्रांस टीम से होगा।
खबर विस्तार : -
Spain vs Belgium FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है। लॉस एंजिल्स स्टेडियम में खेले गए दूसरे क्वार्टर-फाइनल मुकाबले में स्पेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए, बेल्जियम को 2-1 से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। स्पेन 2010 के बाद पहली बार FIFA वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचा गई। जहां अब उनका मुकाबला 15 जुलाई को दो बार की चैंपियन फ्रांस से होगा। फ्रांस ने पिछली बार वर्ल्ड कप के फाइनल तक का सफर तय किया था।
मैच के शुरुआत से ही स्पेन ने आक्रामक खेल दिखाया और लगातार बेल्जियम के डिफेंस पर दबाव बनाए रखा। आखिरी मिनटों तक चले इस बेहद रोमांचक मुकाबले में मिकेल मेरिनो ने निर्णायक गोल कर स्पेन को जीत दिला दी। हालांकि स्पेन को 30वें मिनट में पहली सफलता मिली। हालांकि, बेल्जियम ने स्पेन की बढ़त को ज़्यादा देर तक कायम नहीं रहने दिया और 41वें मिनट में अपना पहला गोल कर दिया। चार्ल्स डी केटेलेरे ने टिमोथी कास्टाग्ने के शानदार क्रॉस पर बेहतरीन हेडर लगाकर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया।
स्पेन का टूटा बड़ा रिकॉर्ड
इस गोल ने FIFA वर्ल्ड कप में स्पेन के लगातार छह मैचों में कोई गोल न खाने के सिलसिले को खत्म कर दिया। स्पेन ने इस टूर्नामेंट के शुरुआती पांच मैचों में कोई गोल नहीं खाया था और गोलकीपर उनाई सिमोन ने कतर वर्ल्ड कप के बाद से 650 मिनट तक कोई गोल नहीं खाया था, जो एक रिकॉर्ड है।
मिकेल मेरिनो ने किया विजयी गोल
बेल्जियम को 71वें मिनट में बड़ा झटका लगा जब उनके स्टार गोलकीपर थिबॉट कोर्टुआ चोट के कारण मैदान से बाहर चले गए। यह FIFA वर्ल्ड कप में उनका 21वां मैच था, जिससे वह सबसे ज़्यादा वर्ल्ड कप मैच खेलने वाले गोलकीपरों की सूची में दूसरे स्थान पर आ गए; उनसे आगे केवल जर्मनी के मैनुअल नूएर (23 मैच) हैं। उनकी जगह सब्स्टीट्यूट गोलकीपर सेने लैमेंस ने ली। एक एक समय ऐसा लग रहा था कि मैच एक्स्ट्रा टाइम में जाएगा, लेकिन स्पेन के मिकेल मेरिनो जो 86वें मिनट में मैदान पर और सिर्फ़ दो मिनट बाद ही विजयी गोल कर स्पेन को 2-1 की बढ़त दिला दी।
2010 के बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचा स्पेन
दरअसल बेल्जियम के सब्स्टिट्यूट गोलकीपर सेने लैमेन्स, पाउ कुबारसी के दूर से मारे गए शॉट को रोक नहीं पाए, जिससे स्पेनिश मिडफील्डर को पास से लूज बॉल पर गोल करने का मौका मिल गया। इसके साथ ही, स्पेन ने 2-1 से जीत हासिल की और 2010 में दक्षिण अफ्रीका में ट्रॉफी जीतने के बाद पहली बार वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बनाई। यह लगातार दूसरा मैच था जिसमें सब्स्टीट्यूट के तौर पर आए मेरिनो ने स्पेन के लिए आखिरी समय में निर्णायक गोल किया; इससे पहले उन्होंने प्री-क्वार्टर फाइनल में पुर्तगाल के खिलाफ विजयी गोल किया था।
स्पेन-फ्रांस के बीच होगा महामुकाबला
इस जीत के साथ, स्पेन मार्च 2023 से रेगुलर टाइम (90 मिनट) में लगातार 37 मैचों से अजेय बना हुआ है, जबकि बेल्जियम का 18 मैचों का अजेय रहने का सिलसिला खत्म हो गया है। टूर्नामेंट का तीसरा क्वार्टर-फ़ाइनल इंग्लैंड और नॉर्वे के बीच खेला जाएगा, जो 12 जुलाई को भारतीय समयानुसार सुबह 2:30 बजे शुरू होगा। स्पेन अब सेमीफाइनल में फ्रांस से भिड़ेगा। ये महामुकाबला 15 जुलाई को खेला जाएगा।
ये भी पढ़ेंः- FIFA World Cup 2026: मोरक्को को 2-0 से रौंदकर सेमीफाइनल में पहुंचा फ्रांस, एम्बाप्पे ने रचा इतिहास
अन्य प्रमुख खबरें
-
विश्व के नंबर एक खिलाड़ी बनने के करीब जर्मन प्लेयर अलेक्जेंडर ज्वेरेव
2026-10-08
-
'फुटबॉल के जादूगर' लियोनेल Messi ने नम आंखों के साथ खेला विदाई मैच
2026-10-07
-
नॉर्वे को 2-1 से रौंदकर नेशंस लीग के क्वार्टर फाइनल में पुर्तगाल
2026-10-05
-
रांची एयरपोर्ट पर बजे ढोल-नगाड़े, जापान से स्वर्ण पदक लेकर झारखंड लौटीं बेटियां
2026-10-04
-
India vs Brazil: ब्राजील ने ऐतिहासिक मुकाबले में भारत को 4-0 से हराया
2026-10-04
-
Asian Games 2026: प्रणवी ने गोल्फ में गोल्ड मेडल जीतकर रचा इतिहास
2026-10-03
-
एशियाई खेलों में कुमकुम मोहोद ने जीता गोल्ड, ओलंपिक कोटा हासिल किया
2026-10-03
-
एशियन गेम्स 2026: भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता गोल्ड मेडल
2026-10-02
-
भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता गोल्ड, खत्म हुआ 44 साल का सूखा
2026-10-02
-
Asian Games 2026: बॉक्सिंग में अंकुश तो रेसलिंग में सुजीत ने जीता गोल्ड
2026-10-02
-
'बर्थडे गर्ल' लवलीना का गोल्डन पंच, एशियन गेम्स में भारत को मिला 12वां गोल्ड
2026-10-02
-
भारतीय स्क्वैश टीम ने जीता ब्रॉन्ज मेडल, हांगकांग से मिली 1-2 से हार
2026-10-01
-
साउथ कोरिया को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंची भारतीय महिला हॉकी टीम
2026-09-30
-
Asian Games 2026: तीरंदाजी में 'गोल्डन' हैट्रिक, शूटिंग में भी स्वर्ण
2026-09-30
-
पैरा निशानेबाजी में भारत के लिए करिश्माई प्लेयर हैं मनीष नरवाल
2026-09-30