FIFA World Cup 2026: मोरक्को को 2-0 से रौंदकर सेमीफाइनल में पहुंचा फ्रांस, एम्बाप्पे ने रचा इतिहास
खबर सार :-
France vs Morocco FIFA World Cup 2026: फ्रांस लगातार तीसरी बार FIFA वर्ल्ड कप के सेमीफ़ाइनल में पहुंच गया है। इस मैच में फ्रांस के लिए एम्बाप्पे और ओस्मान डेम्बेले ने गोल किए।
खबर विस्तार : -
France vs Morocco FIFA World Cup 2026: फीफा विश्व कप 2026 का रोमांच अंतिम दौर में पहुंच चुका है। क्वार्टर-फाइनल के पहले मुकाबले में फ्रांस ने एक बार फिर दमदार प्रदर्शन करते हुए मोरक्को को 2-0 से हराकर फीफा वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। इस एकतरफा मुकाबले में फ्रांस के लिए किलियन एम्बाप्पे (Kylian Mbappe) और ओस्मान डेम्बेले ने एक-एक गोल किए। इस मैच में फ्रांस के स्टार खिलाड़ी एम्बाप्पे ने इतिहास रच दिया। एम्बाप्पे अब FIFA वर्ल्ड कप के इतिहास में कुल गोल करने के मामले में लियोनेल मेसी से सिर्फ़ एक गोल पीछे हैं।
बोस्टन स्टेडियम में खेले गए मैच में 1998 और 2018 की चैंपियन टीम फ्रांस ने मोरक्को को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई। जबकि हार के साथ ही मोरक्को की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई। चार साल पहले भी फ्रांस ने कतर में मोरक्को हराकर वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया था और आज फिर यही हुआ।
शुरुआत से ही मोरक्को पर हावी रहा फ्रांस
क्वार्टर-फाइनल मुकाबले में शुरुआत से ही फ्रांस मोरक्को पर हावी रहा । शुरुआत के 5वें मिनट में ही एम्बाप्पे ने गोलपोस्ट पर शॉट लगाया था, लेकिन मोरक्को के गोलकीपर यासीन बूनू ने इसे शानदार तरीकों से बचाने में सफल हुए। यासीन बूनू ने इसके बाद दायो उपामेकानो के हेडर को भी रोका। फ्रांस ने पहले हाफ में मोरक्को पर कई हमले किए, हालांकि, मोरक्को के मजबूत डिफेंस ने कोई गोल नहीं होने दिया। इसमें 26वें मिनट में एम्बाप्पे को मिली पेनल्टी भी शामिल रही।
पहले हॉफ में नहीं हुआ कोई गोल
दरअसल नौसैर मजरौई ने बॉक्स के अंदर एम्बाप्पे के खिलाफ फाउल किया था, जिससे फ्रांस को पेनल्टी मिली। हालांकि, एम्बाप्पे पेनल्टी को गोल में नहीं बदल पाए। फ्रांस ने पहले हाफ में कई कोशिशें कीं लेकिन मोरक्को के डिफेंस को भेदने में नाकाम रहे। नतीजतन, शुरुआती 45 मिनट बिना किसी गोल के रहे।
दूसरे हॉफ में चला एम्बाप्पे का जादू
हालांकि, दूसरे हाफ में फ्रांस ने अपने हमले तेज कर दिए। टीम को 60वें मिनट में पहली सफलता मिली। कप्तान किलियन एम्बाप्पे ने शानदार कर्लिंग शॉट से फ्रांस को 1-0 की बढ़त दिलाई। यह वर्ल्ड कप में उनका आठवां गोल था। ठीक छह मिनट बाद, ओस्मान डेम्बेले ने फ्रांस की बढ़त को 2-0 कर दिया। एम्बाप्पे के शानदार पास का फायदा उठाते हुए डेम्बेले ने गोल किया और फ्रांस की जीत पक्की कर दी। इसके बाद भी, फ्रांस ने बाकी मैच में खेल पर पूरा नियंत्रण बनाए रखा और मोरक्को को हावी होने का कोई मौका नहीं दिया। इस एकतरफा मुकाबले में 27 वर्षीय एमबाप्पे ने मोरक्को पर फ्रांस की 2-0 से जीत में अहम भूमिका निभाई।
लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंचा फ्रांस
इस जीत के साथ ही फ्रांस (France) लगातार तीसरी बार FIFA World Cup 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचा है। इससे पहले, टीम 2018 में चैंपियन बनी थी, जबकि 2022 में फ्रांस फाइनल में पहुंची थी। फ्रांस अब 15 जुलाई को पहले सेमीफाइनल मैच के लिए मैदान में उतरेगा। जबकि इस हार के साथ ही मोरक्को (Morocco) का टूर्नामेंट में सफर समाप्त हो गया। 4 साल पहले भी कतर में फ्रांस ने मोरक्को हराकर वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया था ।
Kylian Mbappe के नाम हुई बड़ी उपलब्धि
मोरक्को के खिलाफ इस मैच में फ्रांस के स्टार फुटबॉलर किलियन एमबाप्पे ने इतिहास रच दिया है। एमबाप्पे FIFA वर्ल्ड कप में 20 मैच खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। इसके अलावा, वह इस बड़े टूर्नामेंट में 20 गोल के आंकड़े तक पहुंचने वाले सबसे तेज खिलाड़ी भी बन गए हैं। उन्होंने ह्यूगो लोरिस के 20 मैचों के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। जबकि और एंटोनी ग्रीजमैन, ओलिवियर गिरौद और राफेल वराने जैसे खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया है। हालांकि सबसे ज़्यादा वर्ल्ड कप मैच खेलने का रिकॉर्ड फिलहाल अर्जेंटीना के लियोनेल मेस्सी के नाम है, जिन्होंने 30 मैच खेले हैं। वहीं वर्ल्ड कप में सबसे ज़्यादा गोल करने वालों की सूची में मेस्सी के बहुत करीब पहुंच गए हैं। मेस्सी के नाम 21 गोल हैं और एमबाप्पे उनसे सिर्फ़ एक गोल पीछे हैं।
ये भी पढ़ेंः- FIFA World Cup 2026: स्विट्जरलैंड की ऐतिहासिक जीत, कोलंबिया को हराकर 72 साल बाद क्वार्टर फाइनल में पहुंचा
अन्य प्रमुख खबरें
-
Barcelona vs Elche: ला लीगा में बार्सिलोना ने एल्चे को 5-0 से हराया
2026-08-24
-
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, चीनी खिलाड़ी ने दी शिकस्त
2026-08-20
-
नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड्स विजेता प्लेयरों को एनआरएआई ने शुभकामनाएं दी
2026-08-20
-
Philadelphia-Inter Miami: फिलाडेल्फिया ने इंटर मियामी को ड्रॉ पर रोक
2026-08-20
-
FIH हॉकी वर्ल्ड कप 2026: भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से रौंदा, अगले दौर में बनाई जगह
2026-08-19
-
Hockey World Cup में 16 साल बाद भारत-पाकिस्तान में होगी भिड़ंत
2026-08-19
-
Hockey World Cup 2026: इंग्लैंड ने भारत को 4-2 से हराया
2026-08-17
-
Hockey World Cup 2026: भारत ने जीत के साथ किया हॉकी वर्ल्ड कप का आगाज
2026-08-16
-
Canadian Open 2026: रायबाकिना को हराकर इगा स्वियाटेक ने जीता खिताब
2026-08-14
-
'सरदार पटेल स्पोर्ट्स अवार्ड' से सम्मानित हुईं पैरा पैडलर नूरजहां
2026-08-13
-
Jorge Messi : दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी के पिता जॉर्ज मेसी का निधन
2026-08-08
-
आशीष यादव ने 10 साल बाद वर्ल्ड U20 एथलेटिक्स में भारत को दिलाया मेडल
2026-08-08
-
अमेरिकन पर्वतारोही सारा मैलोरी गीस और पाकिस्तानी सोहेल साखी अभी भी लापता
2026-08-06
-
सुशील कुमार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेल अर्जी खारिज
2026-08-06
-
भारत का प्रमुख मिलिट्री हाई-परफॉर्मेंस सेंटर बना एएसआई
2026-08-04