Asian Games 2026: 'बर्थडे गर्ल' लवलीना का गोल्डन पंच, एशियन गेम्स में भारत को मिला 12वां गोल्ड

खबर सार :-

Asian Games 2026: 2 अक्टूबर को जन्मी लवलीना बोरगोहेन ने अपना जन्मदिन एशियन गेम्स में भारत को गोल्ड मेडल दिलाकर मनाया। उन्होंने 75kg के फाइनल में चीन की बाओ जिएई को 5-0 से हराया। इस जीत के साथ, लवलीना एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली दूसरी भारतीय महिला बॉक्सर बन गईं।
'बर्थडे गर्ल' लवलीना का गोल्डन पंच, एशियन गेम्स में भारत को मिला 12वां गोल्ड

खबर विस्तार : -

Asian Games 2026: जापान के आइची-नागोया में चल रहे एशियन गेम्स में भारतीय एथलीट्स का दमदार प्रदर्शन जारी है। इस बीच, भारत की स्टार बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन (Lovlina Borgohain Birthday) ने महिलाओं की 75केजी कैटेगरी में भारत के लिए पहला गोल्ड मेडल (Gold Medal) जीतकर इतिहास रच दिया। 28 साल की लवलीना ने अपने बर्थडे पर शुक्रवार को फाइनल में चीन की बाओ जियाई को 5-0 से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया और देश को बड़ा तोहफा दिया। इसके साथ ही वह बॉक्सिंग (Boxing) में गोल्ड मेडल जीतने वाली दूसरी भारतीय महिला बॉक्सर बन गईं। इससे पहले मैरी कॉम ने 2014 में स्वर्ण पदक जीता था।

Lovlina Borgohain का आक्रामक अंदाज 

पिछले एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली लवलीना ने इस बार गोल्ड मेडल जीतकर अपने प्रदर्शन में एक कदम आगे बढ़ते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। लवलीना ने पिछले एशियन गेम्स के अपने सिल्वर मेडल को इस बार गोल्ड में बदल दिया। पिछले फाइनल में वह चीनी बॉक्सर ली कियान से हार गई थीं। लेकिन इस बार चीनी मुक्केबाज के खिलाफ लवलीना ने आक्रामक अंदाज में शुरुआत की। चीनी खिलाड़ी ने बहुत कोशिश की, लेकिन लवलीना अटैक और डिफेंस दोनों में उन पर हावी रहीं, जिसका नतीजा यह हुआ कि भारत ने गोल्ड जीता। 

यह मेडल लवलीना के लिए और भी खास है क्योंकि उन्होंने इसे अपने जन्मदिन पर जीता है। वह खुद को यह गिफ्ट देकर बहुत खुश होंगी। यह एशियन गेम्स में लवलीना का दूसरा मेडल है। इससे पहले, उन्होंने सिल्वर मेडल जीता था। उन्होंने टोक्यो ओलंपिक्स 2020 में ब्रॉन्ज़ मेडल और 2023 वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता था। उन्होंने 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीता था।

ये भी पढ़ेंः- Asian Games 2026: स्क्वैश में भारत को दोहरी सफलता, अभय और अनाहत सिंह ने जीता सिल्वर मेडल

कौन हैं लवलीना ?

2 अक्टूबर 1997 को असम के गोलाघाट जिले के बारो मुखिया गांव में जन्मी लवलीना ने कम रिसोर्स के बीच अपने बॉक्सिंग करियर की शुरुआत की थी। 2018 और 2019 वर्ल्ड चैंपियनशिप में लगातार ब्रॉन्ज मेडल जीतकर उन्हें इंटरनेशनल पहचान मिली। टोक्यो ओलंपिक्स में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर, वह ओलंपिक मेडल जीतने वाली तीसरी इंडियन बॉक्सर और दूसरी इंडियन महिला बॉक्सर बन गईं।

लवलीना को अर्जुन अवॉर्ड और मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया है। उनके पास 2026 एशियन चैंपियनशिप से ब्रॉन्ज मेडल, 2026 उस्ती नाद लाबेम ग्रैंड प्रिक्स से गोल्ड मेडल और 2024 ग्रैंड प्रिक्स वर्ल्ड चैलेंज बॉक्सिंग टूर्नामेंट से सिल्वर मेडल भी है।

लवलीना बोरगोहेन की उपलब्धियां

  • 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स (CWG) - सिल्वर
  • 2026 एशियन गेम्स - गोल्ड (75 kg)
  • 2026 एशियन चैंपियनशिप - ब्रॉन्ज
  • 2026 उस्ती नाद लाबेम ग्रैंड प्रिक्स - गोल्ड
  • 2024 ग्रैंड प्रिक्स वर्ल्ड चैलेंज बॉक्सिंग टूर्नामेंट, चेक रिपब्लिक - सिल्वर
  • 2023 एलीट विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप - गोल्ड
  • 2022 एशियन गेम्स - सिल्वर
  • 2021 एशियन चैंपियनशिप - ब्रॉन्ज
  • 2020 टोक्यो ओलंपिक्स - ब्रॉन्ज
  • 2019 AIBA विमेंस वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप - ब्रॉन्ज
  • 2018 AIBA विमेंस वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप - ब्रॉन्ज

भारत की महिला तीरंदाजी टीम ने जीता स्वर्ण पदक

इससे पहले आज ही भारत की महिला तीरंदाजी टीम (India womens archery team ) ने गेम्स के इतिहास में पहली बार रिकर्व कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीता। अंकिता भगत, कीर्ति और कुमकुम की टीम ने 10 बार की ओलंपिक चैंपियन साउथ कोरिया को 5-3 से हराया। महिला रिकर्व टीम स्पर्धा में भारत ने पहली बार एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक हासिल किया है। यह एशियन गेम्स 2026 में भारत का 11वां स्वर्ण पदक था।

एशियन गेम्स 2026: मेडल टैली

Asian Games 2026- Medal Tally

जापान के नागोया में चल रहे गेम्स के 13वें दिन, भारत की मेडल टैली अब 70 हो गई है, जिसमें 12 गोल्ड, 24 रजत और 34 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। यह मेडल टैली में छठे स्थान पर आ गई है।

ये भी पढ़ेंः- Asian Games 2026: तीरंदाजी में 'गोल्डन' हैट्रिक, शूटिंग में भी स्वर्ण, एक दिन में भारत की झोली आए 4 गोल्ड

अन्य प्रमुख खबरें