Asian games 2026: शूटिंग में नीरू ढांडा ने साधा गोल्ड पर निशाना, भारत को मिला 5वां स्वर्ण पदक
खबर सार :-
Asian Games 2026: ट्रैप शूटर नीरू ढांडा (Neeru Dhanda) ने एशियन गेम्स 2026 में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। उन्होंने ट्रैप व्यक्तिगत फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए इन खेलों में देश के लिए पांचवां गोल्ड मेडल हासिल किया।
खबर विस्तार : -
Asian games 2026: एशियन गेम्स 2026 से भारत के लिए बहुत अच्छी खबर सामने आई है। मंगलवार, 29 सितंबर को भारत पांचवां गोल्ड मेडल हासिल किया। हरियाणा की 26 साल की निशानेबाज नीरू ढांडा ने एशियन गेम्स के महिला ट्रैप व्यक्तिगत मुकाबले (Trap Shooting) में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। इसी के साथ ही वह एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला शूटर बन गई हैं।
एशियन गेम्स में नीरू ढांडा ने रचा इतिहास
बता दें कि पहली बार एशियन गेम्स में हिस्सा ले रहीं नीरू ढांडा ने महिलाओं के ट्रैप व्यक्तिगत इवेंट के फाइनल में 24 पुराने एशियाई रिकॉर्ड को चार अंकों से पीछे छोड़ दिया। फाइनल में, उन्होंने 28 के स्कोर के साथ एशियन रिकॉर्ड बनाया और एशियन गेम्स के इतिहास में ट्रैप इवेंट में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं। इसके अलावा, नीरू एशियन गेम्स में ट्रैप व्यक्तिगत इवेंट में मेडल जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी हैं।
इससे पहले रणधीर सिंह ने 1978 में पुरुषों के ट्रैप इवेंट में भारत के लिए व्यक्तिगत गोल्ड मेडल जीता था। इसके बाद, रोंजन सोढी ने 2010 में पुरुषों के डबल ट्रैप इवेंट में गोल्ड मेडल जीता। अब, नीरू ने महिलाओं के ट्रैप इवेंट में स्वर्ण पदक जीतकर इस लिस्ट में अपना नाम एक खास तरीके से दर्ज कराया है।
ये भी पढ़ेंः- Asian Games 2026: स्क्वैश में भारत को दोहरी सफलता, अभय और अनाहत सिंह ने जीता सिल्वर मेडल
फाइनल में नीरू का शानदार प्रदर्शन
नीरू ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया क्वालिफिकेशन में उन्होंने 118 के स्कोर के साथ टॉप किया। फाइनल में नीरू शानदार फॉर्म जारी रखी। उनका पहला शॉट नौवें प्रयास में चूका, जिससे वह कुछ समय के लिए तीसरे स्थान पर खिसक गईं। हालांकि, उन्होंने तीसरी और चौथी सीरीज में सटीक निशाने लगाकर शानदार वापसी की और 20 शॉट्स में 19 हिट के साथ टॉप पर पहुंच गईं।
पांचवीं सीरीज में एक शॉट चूकने के बावजूद उन्होंने अपनी गोल्ड-मेडल वाली स्थिति बनाए रखी। इसके बाद उन्होंने पांच सटीक निशाने लगाकर शानदार अंदाज में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। अपने पहले एशियन गेम्स में यह ऐतिहासिक गोल्ड मेडल जीतने के सफर में, नीरू 30 में से केवल दो शॉट चूकीं। वहीं चीन की युनोंग सन ने 26 के स्कोर के साथ सिल्वर मेडल जीता, जबकि कुवैत की एक शूटर ने 21 के स्कोर के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता।
एशियन गेम्स में भारत ने जीता पांचवां गोल्ड
इससे पहले, नीरू ने आशिमा अहलावत और मनीषा कीर के साथ ट्रैप टीम शूटिंग इवेंट में सिल्वर मेडल जीता था। तीन दिन और 125-शॉट वाले क्वालिफिकेशन राउंड के बाद भारतीय टीम ने कुल 328 का स्कोर बनाया और कुवैत को पीछे छोड़कर सिल्वर मेडल हासिल किया। आइची-नागोया में यह भारत का पांचवां गोल्ड मेडल है। यह इस कॉन्टिनेंटल इवेंट में शूटिंग में भारत का दूसरा गोल्ड है। एशियन गेम्स 2026 में भारत ने अब तक कुल मिलाकर 47 मेडल जीते हैं। जिसमें 5 गोल्ड, 21 सिल्वर और 21 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं।
अन्य खेलों में भारत का प्रदर्शन
बॉक्सिंग: फाइनल में परवीन हुड्डा
भारत की परवीन हुड्डा ने महिला 65 किग्रा के सेमीफाइनल में चीन की शू ली को 5-0 से हराकर फाइनल में जगह बना ली। सभी जजों ने परवीन के पक्ष में फैसला दिया। अब फाइनल में प्रवीण का सामना चीनी ताइपे की चेन निएन-चिन से होगा। प्रवीण का सिल्वर मेडल पक्का हो गया है और अब गोल्ड के लिए मुकाबला होगा।
इसके अलावा अंकुश पंघाल ने पुरुषों के 80 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में वर्ल्ड चैंपियन फजलिद्दीन एरकिनबोएव को 4-1 से हरा दिया। उन्होंने फाइनल में जगह बना ली और भारत का एक और मेडल पक्का किया। अंकुश ने तीसरा राउंड 5-0 से जीता। इसके दम पर उन्होंने मुकाबला 4-1 से अपने नाम किया। उन्होंने वर्ल्ड चैंपियन के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की।
शूटिंग में शपथ भारद्वाज पुरुष ट्रैप फाइनल से बाहर
भारत के शपथ भारद्वाज पुरुषों के ट्रैप फाइनल में 10 शॉट के बाद बाहर हो गए। उन्होंने पहले 10 शॉट में 7 निशाने लगाए और आठवें स्थान पर रहे। 10 शॉट के बाद शपथ और अलीशेर ऐसल्बायेव का स्कोर बराबर था। क्वालिफिकेशन में आठवें स्थान पर रहने के कारण शपथ टाई-ब्रेकर में बाहर हो गए।
FAQ...
1. एशियन गेम्स 2026 का आयोजन कहां किया जा रहा है?
एशियन गेम्स 2026 का जापान के आइची-नागोया (Aichi-Nagoya) में आयोजित हो रहा है।
2. एशियन गेम्स 2026 में भारत ने अब तक कुल कितने मेडल जीते हैं?
एशियन गेम्स 2026 भारत ने कुल 47 मेडल जीते हैं।
3. भारत के खाते में अब तक कितने स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक हैं?
भारत के खाते में अब तक 5 स्वर्ण, 21 रजत और 21 कांस्य पदक है।
ये भी पढ़ेंः- Asian Games: 400 मीटर हर्डल्स में विथ्या रामराज ने पीटी उषा का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास, जीता ब्रॉन्ज मेडल
अन्य प्रमुख खबरें
-
बॉक्सिंग में मुक्केबाज कपिल ने भारत का छठा मेडल किया पक्का
2026-09-28
-
विथ्या रामराज ने पीटी उषा का तोड़ा 42 साल पुराना रिकॉर्ड, जीता ब्रॉन्ज
2026-09-28
-
एशियन गेम्स 2026: शूटिंग में भारत के लिए ईशा सिंह ने जीता सिल्वर मेडल
2026-09-28
-
Asian Games 2026: स्क्वैश में अभय और अनाहत सिंह ने जीता सिल्वर मेडल
2026-09-27
-
England vs Spain: UEFA नेशंस लीग में स्पेन ने इंग्लैंड को 3-2 से रौंदा
2026-09-27
-
Asian Games 2026 में भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड मेडल
2026-09-26
-
Asian Games 2026: महिला कबड्डी टीम ने भारत को दिलाया तीसरा गोल्ड
2026-09-26
-
Asian Games में कमलजीत-सुरुचि की जोड़ी ने 10 मीटर एयर पिस्टल में जीता गोल्ड
2026-09-25
-
दिल्ली हाफ मैराथन की एंबेसडर बनीं ओलंपिक चैंपियन शॉन मिलर-उइबो
2026-09-24
-
परिनाज-अनंतजीत की जोड़ी ने स्कीट मिक्स्ड इवेंट में जीता ब्रॉन्ज मेडल
2026-09-24
-
Asian Games: मीराबाई चानू ने वेटलिफ्टिंग में 28 साल बाद भारत को दिलाया मेडल
2026-09-23
-
Asian Games: भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने सेमीफाइनल में बनाई जगह
2026-09-23
-
Asian Games 2026: दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट मनु भाकर पदक से चूकीं
2026-09-23
-
भारतीय पुरुष हाकी टीम ने श्रीलंका के खिलाफ 16-1 से दर्ज की शानदार जीत
2026-09-22
-
भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम ने जापान को हराकर ब्रॉन्ज मेडल किया पक्का
2026-09-22