Asian Games 2026: भारत की झोली में आया चौथा गोल्ड, पुरुष कबड्डी टीम ने फाइनल में ईरान को दी फटखनी
खबर सार :-
Asian Games 2026: पहले हाफ में ईरान से पीछे रहने के बाद, भारत ने दूसरे हाफ में आक्रामक खेल दिखाते हुए जबरदस्त वापसी की। भारतीय खिलाड़ियों ने 2026 एशियाई खेलों में देश के लिए दिन का दूसरा और कुल चौथा गोल्ड मेडल जीता।
खबर विस्तार : -
Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में भारत का दमदार प्रदर्शन जारी है। महिला कबड्डी टीम के बाद, भारत की पुरुष कबड्डी टीम (India men kabaddi team) ने भी गोल्ड मेडल जीत लिया है। सुनील कुमार की कप्तानी में भारतीय टीम ने बेहतरीन खेल दिखाया और फाइनल में ईरान को 40-34 से रौंदकर लगातार दूसरी बार एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता।
भारत-ईरान के बीच कड़ा मुकाबला
फाइनल मैच की शुरुआत भारत और ईरान के बीच कड़े मुकाबले के साथ हुई। ईरान के स्टार डिफेंडर फजल अत्राचली और अन्य डिफेंडर भारतीय रेडर्स पर हावी होने की कोशिश करते दिखे। शुरुआती आठ मिनट तक स्कोर 5-5 से बराबरी पर रहा। हालांकि, इसके बाद भारतीय टीम ने मैच पर कुछ हद तक पकड़ बनाई और 10-8 की बढ़त हासिल कर ली। इस दौरान राहुल को ग्रीन कार्ड भी दिखाया गया। अर्जुन देशवाल की शानदार रेड्स की बदौलत भारतीय टीम अपनी बढ़त को 12-9 तक ले जाने में कामयाब रही। हालाँकि, ईरान ने अपने मजबूत डिफेंस के दम पर वापसी की, भारतीय टीम को 'ऑल-आउट' किया और 14-13 की बढ़त बना ली। हाफटाइम तक ईरान 18-17 की मामूली बढ़त बनाए रखने में कामयाब रहा।
भारत ने दूसरे हाफ में ईरान को बैकफुट पर धकेला
दूसरे हाफ में भी भारत और ईरान के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। ईरान के मजबूत डिफेंस को भेदने के लिए भारत के रेडर्स को कड़ी मेहनत करनी पड़ी। हालांकि, भारतीय टीम ने शानदार वापसी की, ईरान को बैकफुट पर धकेल दिया और 34-27 की अहम बढ़त बना ली। सुमित ने भारत के लिए शानदार डिफेंस किया, जबकि अर्जुन देशवाल ने रेड के दौरान लगातार पॉइंट हासिल किए। राहुल ने मैच के आखिरी पलों में बेहतरीन टैकल किया, जिससे भारत की बढ़त 36-29 हो गई।
ये भी पढ़ेंः- Asian Games 2026: मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, वेटलिफ्टिंग में 28 साल बाद भारत को दिलाया मेडल
भारतीय टीम ने गलतियों का उठाया फायदा
आखिरी मिनटों में, ईरान ने स्कोर बराबर करने की कोशिश में कई गलतियां कीं और भारतीय टीम ने इन गलतियों का पूरा फायदा उठाया। शानदार प्रदर्शन करते हुए, भारत ने खिताबी मुकाबले में ईरान को 40-34 से हराकर लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल जीता। इससे पहले एशियाई खेलों में भी भारतीय पुरुष टीम ने ईरान को हराकर चैंपियनशिप जीती थी।
पूरे देश में जश्न का महौल
इससे पहले, भारतीय महिला कबड्डी टीम ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान की महिला टीम को फाइनल में हराकर गोल्ड मेडल जीता था। फाइनल में, देश की बेटियों ने कड़े मुकाबले में ईरान को 37-34 से हराया। पहले महिला टीम फिर पुरुष टीम ने वही कमाल दोहराकर देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। एशियन गेम्स 2026 में भारत का यह चौथा गोल्ड मेडल है। पूरे देश में इस जीत के बाद जश्न का माहौल है।
अन्य खेलों में भारत का प्रदर्शन
शूटिंग – आशी चौकसे, तिलोत्तमा सेन और विदर्शा विनोद ने महिलाओं के 50 मीटर राइफल 3P टीम इवेंट में सिल्वर मेडल जीता।
एथलेटिक्स – सावन बरवाल ने पुरुषों की मैराथन में 2:11:37 के नेशनल रिकॉर्ड समय के साथ सिल्वर मेडल जीता।
स्क्वैश – जोशना चिनप्पा और वेलवन सेंथिलकुमार मिक्स्ड डबल्स के सेमीफाइनल में हांगकांग के तांग मिंग-होंग और ली का-यी से हार गए और ब्रॉन्ज मेडल से ही संतोष करना पड़ा।
स्क्वैश – अनाहत सिंह ने महिलाओं के सिंगल्स सेमीफ़ाइनल में जापान की सतोमी वतानाबे को 3-2 से हराया और फ़ाइनल में जगह बनाई।
स्क्वैश – अभय सिंह ने पुरुषों के सिंगल्स सेमीफाइनल में पाकिस्तान के मुहम्मद इरफान को 3-0 से हराया और फाइनल में जगह बनाई।
पुरुष हॉकी- मौजूदा चैंपियन भारतीय हॉकी टीम ने जापान को हराकर एशियाई खेलों के सेमीफ़ाइनल में जगह बना ली है। हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने जापान को 2-0 से हराया।
बैडमिंटन - लक्ष्य सेन पुरुषों के सिंगल्स के दूसरे राउंड के मैच में सिंगापुर के लोह कीन यू से 12-21, 21-15, 14-21 से हार गए।
कैनो स्प्रिंट - पार्वती गीता और प्रसन्ना कुमार मिक्स्ड कयाक डबल 500 मीटर सेमीफाइनल में दूसरे स्थान पर रहे और फाइनल A में जगह बनाई।
ये भी पढ़ेंः- Asian Games 2026: महिला कबड्डी टीम ने भारत को दिलाया तीसरा गोल्ड, फाइनल में ईरान को 37-34 से हराया
अन्य प्रमुख खबरें
-
Asian Games 2026: महिला कबड्डी टीम ने भारत को दिलाया तीसरा गोल्ड
2026-09-26
-
Asian Games में कमलजीत-सुरुचि की जोड़ी ने 10 मीटर एयर पिस्टल में जीता गोल्ड
2026-09-25
-
दिल्ली हाफ मैराथन की एंबेसडर बनीं ओलंपिक चैंपियन शॉन मिलर-उइबो
2026-09-24
-
परिनाज-अनंतजीत की जोड़ी ने स्कीट मिक्स्ड इवेंट में जीता ब्रॉन्ज मेडल
2026-09-24
-
Asian Games: मीराबाई चानू ने वेटलिफ्टिंग में 28 साल बाद भारत को दिलाया मेडल
2026-09-23
-
Asian Games: भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने सेमीफाइनल में बनाई जगह
2026-09-23
-
Asian Games 2026: दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट मनु भाकर पदक से चूकीं
2026-09-23
-
भारतीय पुरुष हाकी टीम ने श्रीलंका के खिलाफ 16-1 से दर्ज की शानदार जीत
2026-09-22
-
भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम ने जापान को हराकर ब्रॉन्ज मेडल किया पक्का
2026-09-22
-
भारतीय शूटर्स हिमांशु ने सिल्वर, रुद्राक्ष ने जीता ब्रॉन्ज मेडल
2026-09-21
-
Asian Games 2026 में भारत के लिए सुचिका ने MMA में जीता ब्रॉन्ज मेडल
2026-09-21
-
Asian Games 2026 में भारत ने खोला खाता, जीते दो रजत पदक
2026-09-20
-
राइफल इवेंट में महिलाओं के दिखाए पराक्रम की राष्ट्रपति ने की तारीफ
2026-09-20
-
खेलों में महिलाओं ने दिखाई हुनर, आत्मनिभर बनने का संकल्प लिया
2026-09-17
-
सबालेंका को हराकर रिबाकिना ने पहली बार जीता US ओपन का खिताब
2026-09-13