Asian Games 2026: स्क्वैश में भारत को दोहरी सफलता, अभय और अनाहत सिंह ने जीता सिल्वर मेडल

खबर सार :-

Asian Games 2026 Squash: भारत को एशियाई खेलों में स्क्वैश में दोहरी सफलता मिली; अभय सिंह और अनाहत सिंह ने सिंगल्स इवेंट में सिल्वर मेडल जीते।
Asian Games 2026: स्क्वैश में अभय और अनाहत सिंह ने जीता सिल्वर मेडल

खबर विस्तार : -

Asian Games 2026 Squash: जापान के आइची-नागोया में चल रहे एशियाई खेलों में रविवार को भारत को स्क्वैश में दोहरी सफलता मिली। पुरुषों के सिंगल्स में जहां अभय सिंह पहले रजत पदक जीता वहीं युवा खिलाड़ी अनाहत सिंह ने भी महिलाओं के सिंगल्स में सिल्वर मेडल जीता। हालांकि, दोनों खिलाड़ी गोल्ड मेडल जीतने से चूक गए। इन दो पदकों के साथ ही भारत के मेडल की संख्या 32 तक पहुंच गई है। जिसमें  स्वर्ण-4, रजत-13, कांस्य -14 शामिल है।

मलेशियाई खिलाड़ी के सामने संघर्ष करते दिखे अभय 

पुरुषों के सिंगल्स Squash फाइनल में भारत के अभय सिंह को मलेशिया के ईन यो एनजी से 9-11, 5-11, 5-11 से हार का सामना करना पड़ा। अभय तीनों गेम में मलेशियाई खिलाड़ी के सामने संघर्ष करते दिखे। ईन यो ने पहला गेम 11-9 से जीतकर बढ़त बना ली। इसके बाद उन्होंने दूसरे गेम में भी अभय को वापसी का कोई मौका नहीं दिया और 11-5 से जीत हासिल की। हालांकि अभय ने तीसरे गेम में अच्छी शुरुआत करने की कोशिश की, लेकिन मलेशियाई खिलाड़ी ने मैच पर अपना दबदबा बनाए रखा और 11-5 से गेम जीतकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

मलेशियाई खिलाड़ी ईन यो ने दूसरी बार जीता गोल्ड

इस जीत के साथ, ईन यो ने लगातार दूसरे एशियाई खेलों में पुरुषों के सिंगल्स का खिताब अपने नाम किया, जबकि अभय को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। अभय इससे पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान के मुहम्मद इरफान को 11-3, 12-10, 11-6 से हराकर फाइनल में पहुंचे थे।

ये भी पढ़ेंः- Asian Games 2026: भारत की झोली में आया चौथा गोल्ड, पुरुष कबड्डी टीम ने फाइनल में ईरान को दी फटखनी

गोल्ड से चूकी अनाहत सिंह 

उधर दूसरी ओर अनाहत सिंह भी गोल्ड जीतने से चूक गईं। महिलाओं के सिंगल्स फाइनल में, भारत की 18 वर्षीय अनाहत सिंह को मलेशिया की शिवसंगरी सुब्रमण्यम ने 11-4, 11-4, 11-7 से हराया। नतीजतन, अनाहत ने सिल्वर मेडल जीता, जबकि शिवसंगरी ने गोल्ड मेडल हासिल किया। लगभग 27 मिनट तक चले इस मैच में अनाहत शुरुआत से ही अपनी लय नहीं पकड़ पाईं। मलेशियाई खिलाड़ी ने पहले दो गेम 11-4 से जीतकर मजबूत बढ़त बना ली थी। 

हालांकि अनाहत ने तीसरे गेम में कुछ टक्कर दी और स्कोर को करीब रखने की कोशिश की, लेकिन शिवसंगरी ने 11-7 से गेम जीतकर मैच अपने नाम कर लिया। फाइनल में पहुंचने के लिए, अनाहत ने जापान की सतोमी वातानाबे को एक रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबले में 9-11, 11-13, 12-10, 11-6, 11-3 से हराया था। वहीं अनाहत और सतोमी के बीच हुए सेमीफाइनल को बारीकी से देखने के बाद, शिवसंगरी एक साफ योजना के साथ कोर्ट पर उतरीं और उसे बेहतरीन ढंग से अंजाम दिया। मलेशियन खिलाड़ी ने अनाहत को लगातार विनर्स मारने का मौका नहीं दिया, बल्कि लगातार हमले करके उन पर दबाव बनाए रखा।

अनाहत और अभय ने रचा इतिहास

हालांकि अनाहत और अभय ने गोल्ड जीतकर इतिहास तो नहीं रचा, लेकिन फिर भी उन्होंने एक ऐसी उपलब्धि हासिल की जो पहले कभी नहीं हुई थी। सिर्फ 18 साल की उम्र में अनाहत एशियन गेम्स के सिंगल्स फाइनल में पहुंचने और सिल्वर मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं। ऐसा करके उन्होंने भारतीय स्क्वॉश की दिग्गज खिलाड़ियों दीपिका पल्लीकल और जोशना चिनप्पा की उपलब्धियों को पीछे छोड़ दिया। इन दोनों ने पहले महिला सिंगल्स इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीते थे।

जबकि अभय सिंह एशियाई खेलों के पुरुष सिंगल्स फाइनल में पहुंचने वाले दूसरे भारतीय पुरुष स्क्वॉश खिलाड़ी बन गए हैं; उन्होंने सौरव घोषाल की उपलब्धि को दोहराया है। उनके शानदार प्रदर्शन ने भारत के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि भी हासिल की है, क्योंकि ऐसा पहली बार हुआ है जब देश के खिलाड़ी एशियाई खेलों के एक ही संस्करण में पुरुष और महिला दोनों स्क्वॉश फ़ाइनल में पहुंचे हैं। 

ये भी पढ़ेंः- Asian Games 2026: भारत की झोली में आया चौथा गोल्ड, पुरुष कबड्डी टीम ने फाइनल में ईरान को दी फटखनी

अन्य प्रमुख खबरें