Asian Games 2026: बॉक्सिंग में लवलीना-परवीन के बाद अंकुश का गोल्डन पंच, रेसलर सुजीत ने भी जीता सोना

खबर सार :-

Asian Games 2026: भारतीय बॉक्सर अंकुश पंघाल ने एशियन गेम्स 2026 में पुरुषों की 80 kg कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीता। जबकि रेसलिंग में सुजीत कलकल ने सोना अपने नाम किया। इससे पहले, लवलीना और परवीन ने भी महिलाओं के इवेंट में गोल्ड मेडल जीते थे।
Asian Games 2026: बॉक्सिंग में अंकुश तो रेसलिंग में सुजीत ने जीता गोल्ड

खबर विस्तार : -

Asian Games 2026: जापान के आइची-नागोया में चल रहे एशियन गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। शुक्रवार, 2 अक्टूबर को  भारतीय खिलाड़ियों दमदार प्रदर्शन करते हुए कुल 5 गोल्ड मेडल जीते हैं। बॉक्सिंग अंकुश पंघाल (Ankush Panghal) ने पुरुषों की 80 केजी कैटेगरी में जहां स्वर्ण पदक जीता वहीं सुजीत कलकल (Sujeet Kalkal) ने पुरुषों की 65 केजी फ्रीस्टाइल कुश्ती कैटेगरी में गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

इससे पहले, बॉक्सर परवीन हुड्डा (Parveen Hooda) ने महिलाओं की 65 केजी कैटेगरी में और लवलीना बोरगोहेन (Lovlina Borgohain) ने महिलाओं की 75 केजी कैटेगरी में गोल्ड जीता था। ये पहली बार है जब एशियन गेम्स में तीन भारतीय बॉक्सर चैंपियन बने हैं। जबकि सुबह, भारतीय महिला तीरंदाजी टीम ने भी रिकर्व इवेंट में गोल्ड जीता। इसके साथ ही, भारत के गोल्ड मेडल की संख्या 15 हो गई है और वह मेडल टैली में 5वें नंबर पर पहुंच गया है। 

सबकी नजरें अब भारतीय महिला हॉकी टीम के गोल्ड मेडल मैच है। जहां चीन से उन्हें कड़ी टक्कर मिल रही है। भारतीय टीम के पास इस मैच को जीतकर 44 साल बाद गोल्ड मेडल अपने नाम करने और 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक के लिए सीधे जगह बनाने का बड़ा मौका है। भारत ने इससे पहले सिर्फ 1982 में महिला हॉकी का गोल्ड जीता था।

रेसलिंग में सुजीत कलकल का गोल्डन पंच

भारतीय रेसलर सुजीत कलकल ने पुरुषों की 65 केजी रेसलिंग फाइनल में शानदार परफॉर्मेंस देते हुए ताजिकिस्तान के अब्दुलमजीद कुदियेव को 10-9 से हराकर गोल्ड मेडल जीता। यह मैच काफी रोमांचक था। एक समय पर, सुजीत 2-9 से पीछे चल रहे थे और हारते हुए लग रहे थे। हालांकि, उन्होंने हार नहीं मानी और अपने विरोधी पहलवान को लगातार तीन बार गिराकर पॉइंट्स हासिल किए। मैच खत्म होने से ठीक 11 सेकंड पहले, सुजीत ने दो जरूरी अंक हासिल करके मैच 10-9 से जीत लिया। इस तरह उन्होंने एशियन गेम्स 2026 में नाटकीय अंदाज में अपना पहला गोल्ड मेडल जीता। इसी के साथ ही एशियन गेम्स 2026 में रेसलिंग में भारत के गोल्ड मेडल के इंतजार को खत्म किया। 

ये भी पढ़ेंः- Asian Games 2026: 'बर्थडे गर्ल' लवलीना का गोल्डन पंच, एशियन गेम्स में भारत को मिला 12वां गोल्ड

बॉक्सिंग में लवलीना-अंकुश और परवीन ने जीता गोल्ड

एशियन गेम्स 2026 में शुक्रवार का दिन भारत के नाम रहा। भारत ने आज पांच गोल्ड जीते। बॉक्सिंग में लवलीना बोरगोहेन ने जहां गोल्ड मेडल मैच में महिलाओं की 75 केजी कैटेगरी में चीन की बाओ जिएई को हराकर स्वर्ण पदक जीता, वहीं महिलाओं के 65 केजी गोल्ड मेडल मैच में, भारतीय बॉक्सर परवीन हुड्डा ने चीनी ताइपे की चेन निएन-चिन हो हराकर गोल्ड मेडल पक्का किया। जबकि अंकुश पंघाल ने पुरुषों के 80 केजी गोल्ड मेडल इवेंट में किम मिन-सियोंग को हराकर गोल्ड मेडल जीता। बॉक्सिंग में भारत ने आज तीन गोल्ड जीते।

रिकर्व महिला टीम ने आर्चरी में जीता स्वर्ण 

इस साल, भारतीय तीरंदाजों ने एशियन गेम्स में अलग-अलग आर्चरी इवेंट्स में बहुत अच्छा परफॉर्म किया है। पहली बार, उन्होंने रिकर्व महिला टीम इवेंट में गोल्ड मेडल जीता, जहां कुमकुम, कीर्ति और अंकिता की तिकड़ी ने फाइनल में साउथ कोरियन महिला टीम को हराया। इसके अलावा, रिकर्व मिक्स्ड टीम इवेंट में, कुमकुम-धीरज की जोड़ी गोल्ड मेडल मैच में चीनी जोड़ी से हार गई, जिससे उन्हें सिल्वर मेडल से ही संतोष करना पड़ा।

गौरतलब है कि जापान के नागोया में चल रहे एशियन गेम्स 2026 के 13वें दिन, भारत की मेडल टैली अब 75 मेडल हो गई है, जिसमें 15 गोल्ड, 25 सिल्वर और 35 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। भारत मेडल टैली में 5वें स्थान पर पहुंच गया है।

ये भी पढ़ेंः- Asian Games 2026: तीरंदाजी में 'गोल्डन' हैट्रिक, शूटिंग में भी स्वर्ण, एक दिन में भारत की झोली आए 4 गोल्ड

अन्य प्रमुख खबरें