चुनाव आयोग और भाजपा को कटघरे में करने वाली कांग्रेस पर बरसीं स्मृति ईरानी
खबर सार :-
कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा और निर्वाचन आयोग पर कई आरोप लगाए गए थे। इसका जवाब भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने दिया है।
खबर विस्तार : -
नई दिल्ली: कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की प्रेस कॉन्फ्रेंस का जवाब भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव स्मृति ईरानी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिया है। कांग्रेस मुख्यालय में भारतीय जनता पार्टी पर मल्लिकार्जुन ने कई आरोप लगाए थे। इनमें नोटबंदी का हवाला, लोकतांत्रिक व्यवस्था पर प्रहार, युवाओं से उनके मताधिकार छीनने के आरोप लगाए गए। वहीं भारतीय निर्वाचन आयोग पर भी कांग्रेस हमलावर रही।
भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव स्मृति ईरानी ने दिया उत्तर
इनके एक-एक आरोपों का उत्तर आज कांग्रेस की प्रेस कांफ्रेंस के कुछ ही देर बाद भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव स्मृति ईरानी ने दिया है। स्मृति ईरानी ने कहा है कि कांग्रेस और उसके नेतृत्व पर संवैधानिक संस्थाओं पर से भरोसा हट गया है। ईरानी ने कहा कि 2019 में कांग्रेस के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि खराब करने की पूरा प्रयास करेंगे।
स्मृति ईरानी ने पुराने कई मसले उठाए और कहा प्रधानमंत्री ने कहा था कि हमारे ऊपर जितना चाहें उतनी कटाक्ष करें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का नेतृत्व देश की संवैधानिक व्यवस्था को खराब करने की कसर नहीं छोड़ रहा है। हिमाचल प्रदेश, पंजाब, केरल, कर्नाटक में जहां भाजपा सत्ता में नहीं है, वहां के मामले उठाते हुए पूछा कि कांग्रेस नेता चुनाव आयोग को क्लीन चिट दे रहा है या वहां भी उसके मन में कोई सवाल है?
यह भी पढ़ेंः- झांसी में अवैध खनन पर प्रशासन का बड़ा प्रहार, 1.63 करोड़ की वसूली, 36 वाहन-मशीनें सीज
कांग्रेस का नेतृत्व देश की संवैधानिक व्यवस्था को तार-तार कर रहा
स्मृति ईरानी ने कहा कि 2019 में कांग्रेस के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा था कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि खराब करने का भरसक प्रयास करेंगे। इस पर पीएम मोदी ने बार-बार कहा था कि मुझ पर कटाक्ष करें, मुझ पर हमला करें, लेकिन कांग्रेस का यह हमला संवैधानिक संस्थाओं और भारत के लोकतंत्र पर हमले में तब्दील नहीं होना चाहिए।
ईरानी ने कहा कि कांग्रेस का नेतृत्व देश की संवैधानिक व्यवस्था को तार-तार कर रहा है। वह इसमें कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। आज कांग्रेस नेतृत्व ने कहा कि चुनाव आयोग को सवालों के घेरे में लाने के लिए उनके कार्यकर्ताओं का महिमामंडन किया जा रहा है। दरअसल, खड़गे ने कहा था कि जो मुद्दे उनकी पार्टी उठा रही है, उनको देश में समर्थन मिल रहा है। इसपर ईरानी ने पलटवार किया और कहा कि कांग्रेस अपने प्रदर्शन की समीक्षा नहीं करना चाह रही है। वह चुनाव आयोग पर हमला कर रही है।
रानी ने खुद को एक नागरिक के तौर पर रखते हुए कहा कि वह कहना चाहती हैं कि चुनाव आयोग भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करता है। कई देशों ने सराहना की। सवाल उठाया और कहा कि कांग्रेस नेतृत्व मरे हुए और डुप्लीकेट वोटरों के नाम क्यों वापस लाना चाहती है। जबकि चुनाव आयोग जांच करने की बात कह चुका है। कांग्रेस को कई चुनावों में हार का सामना करना पड़ा, इस पर ईरानी ने कहा कि कांग्रेस को इस बात का दुख है।
हार की समीक्षा करने के बजाय वह चुनाव आयोग पर हमला कर रही
देश की जनता के समर्थन पर ही भारत की जनता भाजपा को जिता रही है। ईरानी ने कहा कि अपनी हार की समीक्षा करने के बजाय वह चुनाव आयोग पर हमला कर रही है। उन्होंने कहा आज मैं स्तब्ध हूं कि कांग्रेस के नेतृत्व ने लाहौर के कांग्रेस सेशन का उल्लेख किया। भाजपा नेता ने मांग की कि कांग्रेस पार्टी इतिहास के पन्ने पलटना चाहती है, एओ ह्यूम ने वायसराय के साथ यह सुझाव साझा किया था कि अगर ब्रिटिश एम्पायर का संरक्षण करना है, तो कांग्रेस पार्टी का गठन होना चाहिए, वह पन्ना भी कांग्रेस को पलटना चाहिए।
यह भी पढ़ेंः भीलवाड़ा में जुझारजी महाराज मंदिर में तोड़फोड़ के विरोध में प्रदर्शन, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
अन्य प्रमुख खबरें
-
केशव मौर्य का बड़ा दावा, 2027 में सपा की साइकिल फिर होगी पंचर
2026-11-13
-
राममंदिर के प्रस्तावित दौरे को लेकर भाजपा का अखिलेश यादव पर हमला
2026-11-13
-
Jharkhand bjp की padyatra शुरू, कोकर में बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि
2026-11-13
-
यूपी में सत्ता परिवर्तन लाएगा 'सामाजिक परिवर्तन मोर्चा': चंद्रशेखर
2026-11-13
-
पीएम मोदी 21 नवंबर को राष्ट्र को समर्पित करेंगे नीतीशे सेतु
2026-11-13
-
विकास के नाम पर खिंची दिल्ली में तलवारें, आप का नकली यमुना बनाने का आरोप!
2026-11-13
-
Prime Minister मोदी बेंगलुरु पहुंचे, प्रशांति कुटीरम के स्वर्ण जयंती समारोह में हिस्सा लिया
2026-11-13
-
पंजाब विधानसभा चुनाव: आप ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की
2026-11-12
-
ममता राज पर सुवेंदु का वार, बंगाल की संस्कृति को पहुंचाई चोट
2026-11-12
-
यूपी में बना तीसरा मोर्चा ! चंद्रशेखर आजाद 'रावण' होंगे सीएम चेहरा
2026-11-12
-
नोएडा में बनेंगे ट्रैक्टर और बुलडोजर, सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी जानकारी
2026-11-12
-
सैम पित्रोदा ने युवाओं को दी सलाहः अफरा-तफरी का हिस्सा न बनें
2026-11-12
-
अमेरिका में भारतीयों से नफरत पर भड़के अमीश शाह, टैरिफ पर ट्रंप को घेरा
2026-11-12
-
Kolkata: अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, सांसद बनर्जी का किया कब्जा भी हटाया
2026-11-12
-
डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने अखिलेश यादव और कांग्रेस पर साधा निशाना
2026-11-11