झांसी में अवैध खनन पर प्रशासन का बड़ा प्रहार, 1.63 करोड़ की वसूली, 36 वाहन-मशीनें सीज
खबर सार :-
जिलाधिकारी ने सभी खनन पट्टाधारकों को निर्देश दिए हैं कि वे खनन मार्ग बंद कराने का वीडियो प्रशासन को उपलब्ध कराएं तथा पट्टा क्षेत्रों में स्पष्ट सूचना बोर्ड लगाएं, जिन पर मानसून अवधि में खनन कार्य बंद रहने की जानकारी अंकित हो।
खबर विस्तार : -
झांसीः अवैध खनन के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खनन माफियाओं पर शिकंजा कस दिया है। जिलाधिकारी गौरांग राठी के निर्देश पर गठित विशेष टास्क फोर्स ने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध खनन, अवैध परिवहन और अवैध भंडारण के खिलाफ व्यापक छापेमार अभियान चलाया। अभियान के दौरान तीन बालू-मौरम खनन पट्टा क्षेत्रों में गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर संबंधित पट्टाधारकों पर 1,63,85,024 रुपये की धनराशि आरोपित की गई। इसके अलावा अवैध खनन और परिवहन के मामलों में 36 वाहन एवं मशीनों पर कार्रवाई करते हुए 16,24,670 रुपये की शास्ति अधिरोपित की गई।
अवैध गतिविधियों पर लगेगी रोक
जिलाधिकारी गौरांग राठी ने स्पष्ट कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता खनिज संसाधनों का पारदर्शी और नियमानुसार दोहन सुनिश्चित करना है। उन्होंने चेतावनी दी कि आवंटित पट्टा क्षेत्र से बाहर खनन करने, अवैध परिवहन, ओवरलोडिंग या अवैध भंडारण में संलिप्त किसी भी व्यक्ति या गिरोह को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे मामलों में कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी ताकि खनिजों की कालाबाजारी और कृत्रिम अभाव पैदा करने जैसी गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।
निरीक्षण के दौरान इमारती पत्थर के पांच खनन पट्टा क्षेत्रों में निर्धारित स्थानों पर सीमास्तंभ (बाउंड्री पिलर) नहीं पाए गए। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए उत्तर प्रदेश उपखनिज (परिहार) नियमावली-2021 के तहत प्रत्येक पट्टाधारक पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। वहीं एक अन्य खनन पट्टा क्षेत्र में अवैध खनन मिलने पर संबंधित पट्टाधारक को नोटिस जारी कर नियमानुसार आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
तत्काल कार्रवाई के निर्देश
मानसून सत्र को देखते हुए प्रशासन ने खनन गतिविधियों पर भी सख्ती बरती है। जिलाधिकारी ने बताया कि 30 जून की रात से सभी बालू-मौरम खनन पट्टों में खनन कार्य पूरी तरह बंद करा दिया गया है। इसके साथ ही संभावित अवैध खनन और परिवहन मार्गों को जेसीबी मशीनों की सहायता से खुदवाकर बंद कराया गया है, ताकि बारिश के दौरान अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके। उन्होंने जनपद और तहसील स्तर पर गठित टास्क फोर्स को लगातार निगरानी रखने और किसी भी प्रकार की अनियमितता मिलने पर तत्काल सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
यह संयुक्त अभियान उपजिलाधिकारी गरौठा, ज्येष्ठ खान अधिकारी, तहसीलदार, क्षेत्राधिकारी पुलिस तथा खनिज प्रवर्तन दल की संयुक्त टीम द्वारा चलाया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन, अवैध परिवहन और खनिजों के अवैध भंडारण के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। जिला प्रशासन का कहना है कि प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा और राजस्व की हानि रोकने के लिए कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी इसी तरह की कठोर कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ेंः-निजी अस्पतालों को फायर सेफ्टी पर डीएम की सख्त चेतावनी, नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई
अन्य प्रमुख खबरें
-
नासिक में बारिश की कमी से पानी का संकट, सूख रहीं खरीफ की फसलें
2026-10-02
-
सेवा संकल्प यात्रा का भीलवाड़ा में स्वागत, कार्यकर्ताओं ने की पुष्प वर्षा
2026-10-02
-
सिंबल विवाद फिर गरमाया, मनोज पालीवाल का पैदल मार्च
2026-10-02
-
महाराष्ट्र के अमरावती जिले में ट्रक और पिकअप की भिड़ंत, 7 की मौत
2026-10-02
-
गुजरात में UCC को मंजूरी, विवाह से संपत्ति तक बदलेंगे नियम
2026-10-02
-
गांधी जयंती पर सीएम योगी का स्वदेशी और आत्मनिर्भरता पर जोर
2026-10-02
-
सीएम योगी ने राष्ट्रपिता गांधी को दी पुष्पांजलि, बच्चों ने सुनाए भजन
2026-10-02
-
क्रिटिकल केयर ब्लॉक का काम ठप, अब जुलाई 2027 तक पूरा होने की उम्मीद
2026-10-01
-
LUCKNOW: नगर निगम कर रहा फैजुल्लागंज की निगरानी, सफाई व्यवस्था बन रही चुनौती
2026-10-01
-
lucknow : नगर निगम कार्यकारिणी में पुनरीक्षित बजट को मंजूरी, सफाई और सड़क पर जोर
2026-10-01
-
बिहार में बाढ़ ने मचाई तबाही, गंडक नदी का तटबंध टूटने से स्थिति गंभीर
2026-10-01
-
गाजियाबाद की फैक्ट्री में लगी आग, घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू
2026-10-01
-
अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर मध्य प्रदेश में सम्मानित होंगे बुजुर्ग
2026-10-01
-
मध्य प्रदेश से विदा होगा मानसून, 30 जिलों में बारिश सामान्य से कम
2026-10-01
-
बेंगलुरु में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई
2026-10-01