Koel Mallick Joins BJP: पूर्व टीएमसी सांसद और अभिनेत्री कोयल मल्लिक भाजपा में शामिल
खबर सार :-
Koel Mallick Joins BJP: टीएमसी की पूर्व सांसद और मशहूर अभिनेत्री कोयल मल्लिक कोलकाता में बीजेपी में शामिल हो गई हैं। पार्टी ने उन्हें पश्चिम बंगाल राज्यसभा उपचुनाव के लिए अपना उम्मीदवार बनाया है।
खबर विस्तार : -
Koel Mallick Joins BJP: देशभर में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी बीच पश्चिम बंगाल (West Bengal) में ममता बनर्जी के खिलाफ बगावत करने वाली अभिनेत्री कोयल मल्लिक सोमवार को भाजपा में शामिल हो गई हैं। कोयल मल्लिक कोलकाता में एक कार्यक्रम के दौरान बीजेपी में शामिल हुईं। एक दिन पहले भाजपा ने उन्हें आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया था। जिसके बाद पूर्व टीएमसी नेता कोयल मल्लिक ने अपनी राज्यसभा सीट से इस्तीफा दे दिया था। ममता बनर्जी ने उन्हें पहले राज्यसभा भेजा था। अब वे बीजेपी की तरफ से राज्यसभा जा रही हैं।
नॉमिनेशन करने से पहले भाजपा में हुई शामिल
बता दें कि बंगाली एक्ट्रेस कोयल मल्लिक (Koyal Malik) का असली नाम रुक्मिणी मल्लिक है, लेकिन वे कोयल मल्लिक के नाम से मशहूर हैं। उन्होंने सोमवार सुबह राज्यसभा के लिए नॉमिनेशन फाइल करने से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) जॉइन की। वह सोमवार को ही बाद में अपने नॉमिनेशन पेपर फाइल करेंगी। BJP में शामिल होने के बाद कोयल ने कहा, "मैं खुद को खुशकिस्मत मानती हूं कि मुझे अपर हाउस (राज्यसभा) का सदस्य बनने का मौका मिला। यह एक बड़ी जिम्मेदारी है। मैंने हमेशा लोगों की सेवा करने और उनके भले के लिए काम करने का फर्ज निभाया है। एक बड़ा पॉलिटिकल प्लेटफॉर्म मिलने से स्वाभाविक रूप से जनसेवा की क्षमता बढ़ती है। मुझे नॉमिनेट करने के लिए मैं पीएम नरेंद्र मोदी और सुवेंदु अधिकारी का खास तौर पर शुक्रिया अदा करना चाहती हूं।"
कोयल ने की थी भाजपा के कार्य की तारीफ
कोयल ने पिछले कुछ महीनों में बंगाल में हुए डेवलपमेंट के कामों की तारीफ करते हुए खुशी जाहिर की। राज्य से टैलेंट के बाहर जाने पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा, "यह देखना बहुत दुखद है कि हमारे युवा पढ़ाई पूरी करने के बाद नौकरी के लिए राज्य छोड़कर दूसरी जगहों पर बस जाते हैं। अगर मैं इस दिशा में कुछ कर पाई और उन्हें यहीं रोके रखने में कामयाब रही, तो मैं खुद को खुशकिस्मत मानूंगी। मेरी इच्छा है कि बंगाल का हर व्यक्ति खुशहाल हो और यहां रोज़गार के भरपूर मौके पैदा हों।"

ये भी पढ़ेंः- कोलकाता: मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग कर प्रदर्शन, CPIM कार्यालय में तोड़फोड़
साल भर में दूसरी लेंगी राज्यसभा सांसद की शपथ
गौरतलब है कि बंगाली एक्ट्रेस कोयल मल्लिक बंगाल में काफी लोकप्रिय है। वह दूसरी बार राज्यसभा सांसद बनने जा रही हैं। बीजेपी को उम्मीद है कि वह स्थानीय निकाय चुनावों में पार्टी के लिए फायदेमंद साबित होंगी और खासकर युवाओं को पार्टी की ओर आकर्षित करने में मदद करेंगी। कोयल मल्लिक ने इस साल अप्रैल में तृणमूल कांग्रेस सांसद के तौर पर शपथ ली थी हालांकि, 4 मई को घोषित विधानसभा चुनाव नतीजों में तृणमूल की हार के बाद राज्य में पॉलिटिकल समीकरण बदलने लगे।
इन घटनाक्रमों के बीच, कोयल ने 16 जुलाई को टीएमसी सांसद के तौर पर अपनी राज्यसभा सीट से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफे के कुछ समय बाद ही दिल्ली में एक सीनियर भाजपा नेता से उनकी मुलाकात की खबरें आईं। इसके बाद, 4 अक्टूबर को कोयल मल्लिक को पश्चिम बंगाल से राज्यसभा के लिए BJP का उम्मीदवार घोषित किया गया। अब दूसरी बार राज्यसभा सांसद की शपथ लेंगी।
कब और किन सिटों पर होंगे चुनाव
देशभर में तीन राज्यों की कुल 12 राज्यसभा सीटों के लिए 16 अक्तूबर को वोटिंग होनी है। इनमें सबसे ज़्यादा सीटें उत्तर प्रदेश की हैं, जहां 10 सीटों के लिए चुनाव होंगे। इसके अलावा, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में एक-एक सीट के लिए चुनाव होंगे। उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के मौजूदा राज्यसभा सदस्यों का कार्यकाल 25 नवंबर को खत्म हो रहा है, इसलिए इन दो राज्यों में होने वाले चुनाव बहुत अहम हैं। खासकर उत्तर प्रदेश की 10 सीटों के लिए होने वाला मुकाबला राष्ट्रीय राजनीति के नज़रिए से बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि अगले साल राज्य में विधानसभा चुनाव भी होने हैं।
पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की एक सीट के लिए उपचुनाव हो रहा है। बीजेपी ने इस सीट के लिए कोयल मल्लिक को अपना उम्मीदवार बनाया है, जो TMC छोड़कर पार्टी में शामिल हुई थीं। जबकि उत्तराखंड सीट के लिए दिनेश आर्य पर भरोसा जताया है। अब सबकी नज़रें इन तीनों राज्यों के राजनीतिक समीकरणों पर टिकी हैं, जिसमें उत्तर प्रदेश की 10 सीटों के लिए होने वाला मुकाबला भी शामिल है। बीजेपी ने उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल की एक-एक सीट के लिए अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने पश्चिम बंगाल सीट के लिए पूर्व TMC सांसद और एक्ट्रेस रुक्मिणी मल्लिक और उत्तराखंड सीट के लिए दिनेश आर्य पर भरोसा जताया है। अब सबकी नजरें उत्तर प्रदेश की 10 सीटों के लिए होने वाला मुकाबला पर हैं।
FAQ (पूछे जाने वाले सामान्य प्रश्न)....
1- कोयल मल्लिक भाजपा में कब शामिल हुईं ?
कोयल मल्लिक 5 अक्टूबर 2026 को कोलकाता में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान आधिकारिक रूप से भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हुईं।
2- भाजपा ने कोयल मल्लिक को किस पद के लिए अपना उम्मीदवार बनाया है?
भाजपा ने कोयल मल्लिक को पश्चिम बंगाल से आगामी राज्यसभा उपचुनाव के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया है।
3- कोयल मल्लिक का असली नाम क्या है ?
कोयल मल्लिक का असली नाम रुक्मिणी मल्लिक है। वह दिग्गज बंगाली फिल्म अभिनेता रंजीत मल्लिक की बेटी हैं।
4- भाजपा में शामिल होने से पहले कोयल मल्लिक किस राजनीतिक दल में थीं?
भाजपा में शामिल होने से पहले कोयल मल्लिक तृणमूल कांग्रेस (TMC) का हिस्सा थीं। टीएमसी के टिकट पर ही वह इसी साल (अप्रैल 2026 में) पहली बार राज्यसभा सांसद चुनी गई थीं।
ये भी पढ़ेंः- Maharashtra MLC Elections: महाराष्ट्र एमएलसी चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों लिस्ट
अन्य प्रमुख खबरें
-
बंगाल के कूचबिहार में CPIM पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़, BJP पर लगाया आरोप
2026-10-04
-
Maharashtra MLC चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों लिस्ट
2026-10-04
-
मप्रः मण्डला में तेंदूपत्ता संग्राहकों को 36.17 करोड़ का बोनस, बड़ी संख्या में पहुंचे लाभांशी
2026-10-04
-
पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक हैं BJP की राज्यसभा की उम्मीदवार, केंद्रीय चुनाव समिति ने की रविवार को घोषणा
2026-10-04
-
मायावती ने की उत्तराखंड चुनाव तैयारियों की समीक्षा, लखनऊ में जुटेंगे कार्यकर्ता
2026-10-04
-
'बात सीटों की नहीं, जीत की है, सीट-शेयरिंग पर अखिलेश का साफ संदेश
2026-10-04
-
ECI के विरोध में मुंबई में आज मार्च, ठाकरे बंधु करेंगे नेतृत्व
2026-10-04
-
सपा ने बदले गोरखपुर-फैजाबाद और आगरा के प्रत्याशी
2026-10-03
-
राहुल गांधी ने की डिजिटल पहल की शुरुआत, लोगों से जुड़ने की अपील
2026-10-03
-
विपक्ष को punjab में करारा जवाब देने की तैयारी, PM आज दिल्ली में देंगे training
2026-10-03
-
शिवाजी पार्क में CJP के प्रदर्शन को भाजपा ने बताया ‘राजनीतिक ड्रामा’
2026-10-03
-
आराधना मिश्रा ‘मोना’ को कांग्रेस ने बनाया UP का प्रदेश अध्यक्ष
2026-10-02
-
यूपी के मंत्री एके शर्मा ने किया श्रमदान, शहीदों को दी श्रृद्धांजलि, ‘स्वच्छता ही सेवा’ का संकल्प
2026-10-02
-
मप्रः दूषित पानी, जहरीली शराब और बच्चों की मौतों पर जीतू पटवारी ने सरकार से मांगा जवाब
2026-10-02
-
BSP में सबका हित, सपा के छलावे से रहें सावधान- मायावती
2026-10-02