Maharashtra MLC Elections: महाराष्ट्र एमएलसी चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों लिस्ट

खबर सार :-

Maharashtra MLC Elections: भाजपा ने इन चुनावों के लिए तीन उम्मीदवार उतारे हैं, जिनमें एक महिला भी शामिल है। MLC चुनावों के लिए इन उम्मीदवारों की घोषणा करके, पार्टी ने विधान परिषद में अपनी मौजूदगी मज़बूत करने की कोशिश की है।
Maharashtra MLC  चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों लिस्ट

खबर विस्तार : -

Maharashtra MLC Elections 2026: महाराष्ट्र में होने वाले महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव (MLC) चुनाव 2026 को लेकर तैयारियों पर हैं। इस बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने महाराष्ट्र एमएलसी चुनाव के लिए ग्रेजुएट और टीचर्स निर्वाचन क्षेत्रों (सीटों) के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। बीजेपी द्वारा 4 अक्टूबर को जारी की गई इस लिस्ट अभी सिर्फ 3 उम्मीदवारों के नाम हैं।

भाजपा ने इन उम्मीदवारों पर खेला दांव

पार्टी के राष्ट्रीय मुख्यालय से जारी सूची के अनुसार, डॉ. स्मिता योगेश जाधव को पुणे ग्रेजुएट निर्वाचन क्षेत्र के लिए उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा, सुधाकर विट्ठलराव कोहाले को नागपुर ग्रेजुएट निर्वाचन क्षेत्र के लिए टिकट दिया गया है, जबकि कौस्तुभ मुरलीधर गावड़े पुणे टीचर्स निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे।

दरअसल इस बार, भाजपा ने ऐसे लोगों पर दांव लगाया है जिनकी ग्रेजुएट और टीचर वोटरों के बीच अच्छी पकड़ है। डॉ. स्मिता जाधव (पुणे ग्रेजुएट सीट) को पढ़े-लिखे वर्ग और महिला वोटरों का मजबूत समर्थन हासिल है। वहीं, सुधाकर कोहाले (नागपुर) को संगठन में गहरी पैठ रखने वाला एक अनुभवी नेता माना जाता है। पुणे टीचर्स सीट के लिए कौस्तुभ गावड़े को मैदान में उतारकर पार्टी ने शिक्षक समुदाय से जुड़ने की कोशिश की है।

ये भी पढ़ेंः- भाजपा ने दिनेश आर्य को उत्तराखंड से राज्यसभा उम्मीदवार बनाया, केंद्रीय चुनाव समिति ने जारी की सूची

कांग्रेस ने भी जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट 

कांग्रेस ने पांच में से तीन सीटों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान किया है। पार्टी ने नागपुर डिवीज़न ग्रेजुएट्स सीट के लिए अभिजीत वंजारी और पुणे डिवीज़न टीचर्स सीट के लिए जयंत दिनकर असगांवकर को फिर से उम्मीदवार बनाया है। अदिति पोहारे को अमरावती डिवीज़न टीचर्स सीट के लिए पार्टी का उम्मीदवार बनाया गया है।

MLC में किसे वोटिंग का अधिकार

गौरतलब है कि इन विधान परिषद चुनावों में केवल ग्रेजुएट और टीचर वोटर ही हिस्सा लेते हैं; इसलिए, उम्मीदवार की शैक्षिक पृष्ठभूमि और शिक्षक संगठनों में उनका प्रभाव अहम कारक होते हैं। BJP ने इसी रणनीति के तहत इन उम्मीदवारों का चयन किया है। महाराष्ट्र में महायुति सरकार बनने के बाद यह पहला बड़ा विधान परिषद चुनाव है, इसलिए BJP कोई कसर नहीं छोड़ रही है। पार्टी जल्द ही इन सीटों के लिए अपने चुनाव प्रचार को तेज करेगी।

कब होगी वोटिंग

भारत के चुनाव आयोग (ECI) ने हाल ही में चुनाव की तारीख का ऐलान किया। महाराष्ट्र विधान परिषद की 78 में से पांच सीटों जो ग्रेजुएट और टीचर निर्वाचन क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करती हैं के लिए द्विवार्षिक चुनाव 23 अक्टूबर को होंगे। इन पांच सीटों में औरंगाबाद, पुणे, नागपुर और अमरावती डिवीजन के ग्रेजुएट और टीचर निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। ये चुनाव इसलिए कराए जा रहे हैं क्योंकि मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल दिसंबर में खत्म होने वाला है।

27 अक्टूबर को घोषित होंगे परिणाम

मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के अनुसार, मतदान सुबह 8:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक होगा और वोटों की गिनती 27 अक्टूबर को की जाएगी। चुनाव औरंगाबाद डिवीज़न ग्रेजुएट्स, पुणे डिवीज़न ग्रेजुएट्स, नागपुर डिवीज़न ग्रेजुएट्स, अमरावती डिवीज़न टीचर्स और पुणे डिवीज़न टीचर्स निर्वाचन क्षेत्रों के लिए कराए जाएंगे। इसके अलावा, चुनाव आयोग ने कहा कि पूरी चुनाव प्रक्रिया 31 अक्टूबर से पहले पूरी कर ली जाएगी।

ये भी पढ़ेंः- CEC Gyanesh Kumar: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ होगी विजिलेंस जांच, 20 साल पुराना है केस

अन्य प्रमुख खबरें