निकिता रावल को फैन ने किया हैरान, बिना इजाजत कर लिया किस
खबर सार :-
अभिनेत्री निकिता रावल हाल ही में एक रेड कार्पेट कार्यक्रम के दौरान उस समय हैरान रह गईं, जब एक महिला प्रशंसक उनके पास आई और अचानक लिपट कर उनके होंठों पर किस करने लगी। इस चौंकाने वाली घटना से निकिता असहज नजर आईं। वहीं उनका मजाक भी उडाया जा रहा है।
खबर विस्तार : -
मुंबई : अभिनेत्री निकिता रावल को हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान एक महिला प्रशंसक ने अचानक लिपट कर उनके होंठों पर किस कर लिया। इस चौंकाने वाली घटना से उनका मजाक भी उडाया जा रहा है। अभिनेत्री निकिता रावल हाल ही में एक रेड कार्पेट कार्यक्रम के दौरान उस समय हैरान रह गईं, जब एक महिला प्रशंसक उनके पास आई और अचानक लिपट कर उनके होंठों पर किस करने लगी। इस चौंकाने वाली घटना से निकिता असहज नजर आईं।
वहीं उनका मजाक भी उडाया जा रहा है। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में निकिता रावल के साथ कुछ अजीब हो रहा है। एक कार्यक्रम के रेड कार्पेट पर पैपराजी के लिए पोज देती हुई दिखाई दे रही हैं। वह बार-बार कैमरों की तरफ देखकर तस्वीरें खिंचवा रही थीं। उनकी व्यस्तता के बीच एक महिला फैन उनके पास पहुंची और ऐसी हरकत की कि सब देखकर दंग रह गए। वह फैन निकिता से सेल्फी लेने की इच्छा जाहिर करती है। शुरुआत में दोनों के बीच बातचीत सामान्य दिखाई देती है और फिर निकिता भी उस फैन के साथ सहज नजर आती हैं।
महिला फैन ने निकिता को अपनी तरफ खींच लिया
जो कुछ भी वीडियो में आगे देखा गया उसमें महिला फैन अचानक निकिता के गाल पर किस कर देती है। इस हरकत से निकिता चौंक जाती हैं। इसके बाद जो हुआ, उसने माहौल बदल दिया। इतने पर मामला रूका नहीं, गाल पर किस करने के बाद महिला फैन ने निकिता को अपनी तरफ खींच लिया। उनके होंठों पर किस कर दिया। यह उसने इस अंदाज से किया कि निकिता को संभलने का मौका भी नहीं मिला। अचानक की गई इस हरकत से निकिता के पास शब्द नहीं रहे। वीडियो पर कई सोशल मीडिया यूजर्स ने महिला फैन के व्यवहार की निंदा की।
वीडियो में महिला को रोकने की कोशिश भी की जा रही
किसी भी व्यक्ति के साथ उसकी मर्जी के बिना ऐसी हरकत करना अनुचित है। वीडियो में महिला को रोकने की कोशिश भी की जा रही हैं। कुछ पल वह इस स्थिति से बाहर निकलने की कोशिश करती हैं, लेकिन महिला फैन ने उन्हें पकड़ रखा था। यही कारण था कि निकिता काफी असहज दिखाई पड़ीं। महिला फैन यहीं नहीं रुकी। वहां से जाने से पहले उसने निकिता के गाल पर एक बार फिर किस किया। इसके बाद वह वहां से चली गई। यह पूरा घटनाक्रम कैमरों में रिकॉर्ड हो गया। यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, क्योंकि इसे कैमरे में कैद किया गया था। लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने इसे गंभीर मामला बताया है। उसने कार्रवाई की बात कही। वहीं कुछ लोगों ने इस घटना को परेशान करने वाला बताया है। उसने कहा कि सामने वाले की सहमति का सम्मान जरूरी है। इस मामले में निकिता रावल की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
फिल्मी दुनिया में जबरन किस करने के मामले
1. दो शिकारी की शूटिंग के दौरान अभिनेता विश्वजीत चटर्जी ने निर्देशक के कहने पर 15 साल की रेखा को उनकी सहमति के बिना 5 मिनट तक जबरन किस किया था। रेखा सेट पर रोने लगी थीं।
2. नई दिल्ली में एक एड्स जागरूकता कार्यक्रम के दौरान अभिनेता रिचर्ड गेरे ने मंच पर शिल्पा शेट्टी को बांहों में भर लिया और गाल पर किस कर लिया था। भारत में इसका भारी विरोध हुआ। कोर्ट में केस भी दर्ज हुआ था।
3. गायक मीका सिंह की एक बर्थडे पार्टी में अभिनेत्री राखी सावंत को जबरन पकड़कर लिप-किस कर दिया था। इस मामले में भी केस हुआ था।
4. अभिनेत्री प्रिया बापट ने खुलासा किया कि एक फिल्म के रोमांटिक गाने की शूटिंग के दौरान उनके सह-कलाकार ने सहमति (केवल एक बार किस की थी) की सीमा तोड़ दिया।
5. अभिनेत्री श्रीविद्या ने एक इंटरव्यू में आरोप लगाया था कि एक शूटिंग के दौरान कमल हासन ने उन्हें बिना सहमति के किस किया था, जिससे वह लंबे समय तक आहत रही थीं।
अन्य प्रमुख खबरें
-
OTT पर धूम मचाने को तैयार हनुमान अंश, जानें कब और कहां होगी रिलीज फिल्म
2026-11-07
-
बड़े पर्दे पर चला 'रामायण' का जादू ! फिल्म देख रो पड़े अभिनेता अनुपम खेर
2026-11-06
-
रामायण ने बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन किया चमत्कार
2026-11-06
-
Ramayana Review: रणबीर की गंभीरता और यश का रौद्र रूप, जानें कैसी है फिल्म
2026-11-05
-
आयुष्मान खुराना से लॉरेंस गैंग के नाम पर मांगी करोड़ों की रंगदारी
2026-11-04
-
रिलीज से पहले रणवीर की रामायण ने बनाया रिकॉर्ड
2026-11-03
-
मां बनना चाहती हैं आम्रपाली दुबे, बिग-बॉस में एक्ट्रेस ने जताई इच्छा
2026-11-03
-
बिश्नोई गैंग ने अभिनेता तुषार कपूर से मांगी 5 करोड़ की फिरौती
2026-11-03
-
चिरंजीवी और राम चरण ने अमित शाह से की मुलाकात, डीपफेक पर सख्त कानून की मांग
2026-11-03
-
61वें जन्मदिन पर शाहरुख खान ने फैंस को दिया खास तोहफा
2026-11-03
-
दीया मिर्जा के दिवाली वीडियो पर मचा बवाल, अब एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी
2026-11-02
-
मशहूर टीवी एक्टर अनुज ठाकुर का महज 33 साल की उम्र में निधन
2026-11-02
-
संजय गुप्ता के निधन से टूटे बॉलीवुड सितारे, विवेक ओबेरॉय हुए भावुक
2026-11-01
-
गर्लफ्रेंड सबा के जन्मदिन पर ऋतिक रोशन ने किया रोमांटिक पोस्ट
2026-11-01
-
‘कांटे’ और ‘काबिल’ के निर्देशक संजय गुप्ता का निधन, बाॅलीवुड में शोक
2026-10-31