क्रिप्टिक पोस्ट के बाद बादशाह-ईशा के रिश्ते पर उठे सवाल, सोशल मीडिया पर तेज हुई अटकलें
खबर सार :-
बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस रैपर बादशाह की शादीशुदा जिंदगी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। उनकी पत्नी ईशा ने हाल ही मे क्रिप्टिक पोस्ट किया है, जिसके बाद से सोशल मीडिया पर काफी बवाल मचा हुआ है।
खबर विस्तार : -
Bollywood News: बॉलीवुड के मशहूर रैपर और सिंगर बादशाह और उनकी पत्नी ईशा रिखी के शादीशुदा जिंदगी को लेकर कई तरह की खबरे सामने आ रही हैं। बता दें कि हाल ही में उनकी पत्नी ने एक क्रिप्टिक पोस्ट किया है, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। दोनों इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे के संपर्क में नहीं है, जिसके बाद से इस विवाद को और हवा मिल गई है। बता दें कि सिंगर ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड और पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी के साथ मार्च 2026 में शादी की थी। इसके पहले उन्होंने 2012 में जैसमीन मसीह से शादी की थी, लेकिन साल 2020 में दोनों का तलाक हो गया।
सिंगर की पत्नी ने किया क्रिप्टिक पोस्ट
फेमस सिंगर और रैपर बादशाह की पर्सनल लाइफ को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। बता दें कि हाल ही में सिंगर ने मार्च में एक्ट्रेस ईशा रिखी संग दूसरी शादी रचाई है। हालांकि उन्होंने इस शादी को सबसे छिपाकर रखा और गुरुद्वारे में गुपचुप तरीके से शादी रचाई थी। एक बातचीत के दौरान ईशा ने फैंस संग हुई मुलाकात में बादशाह को अपना पति कहा, लेकिन सिंगर ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। फिलहाल दोनों की शादीशुदा जिंदगी में सबकुछ ठीक न होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। मिली जानकारी के अनुसार इन अफवाहों के बीच ईशा ने एक क्रिप्टिक पोस्ट किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक फोटो-कोलाज वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने रैपर संग शादी की क्लिप के साथ अपने खास पल को सांझा किया। बादशाह भी काफी खुश नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में ईशा रोती हुई नजर आ रही हैं, जिन्हें बादशाह संभालते हुए दिख रहे हैं।
वीडियो में रोती दिखीं एक्ट्रेस
ईशा ने वीडियो शेयर कर उसके कैप्शन में लिखा, हर तूफान एक सीख है, हर प्रार्थना एक उम्मीद है। इसके साथ ही उन्होंने हाथ जोड़ने वाला इमोजी और हार्ट ब्रेकिंग का इमोजी भी बनाया था। इसके साथ ही उन्होंने इसे अपनी स्टोरी पर भी शेयर किया। इस पोस्ट को देखने के बाद फैंस काफी चिंतित नजर आए। हार्ट ब्रेकिंग इमोजी को देखने के बाद उनके फैंस कयास लगा रहे हैं कि दोनों के रिश्ते के बीच काफी तनाव चल रहा है। इसी के साथ कुछ फैंस उनकी मैरिड लाइफ पर सवाल करते भी नजर आ रहे हैं। हालांकि इस बीच उनके फैंस ने दोनों के बीच सब ठीक होने की कामना की है। इस वीडियो को लेकर बादशाह की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन इस पोस्ट के बाद दोनों के रिश्तों के बीच दरार पड़ने की बात काफी तेजी से फैल रही है। हालांकि इसको लेकर एक्ट्रेस ने भी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
साल 2012 में हुई पहली शादी
इसमें सबसे हैरानी वाली बात यह है कि दोनों इंस्टग्राम पर एक-दूसरे को फॉलो भी नहीं कर रहे हैं। आपको बता दें कि साल 2012 में बादशाह ने जैसमीन मसीह के साथ चर्च में शादी की थी, लेकिन दोनों के रिश्ते में शादी के आठ साल बाद दरार पड़ गई और साल 2020 में दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया। हालांकि दोनों की एक बेटी भी है। उनकी एक्स वाइफ अपनी बेटी के साथ लंदन में रहती हैं। एक बातचीत के दौरान सिंगर ने बताया था कि जैस्मीन कल्चर के हिसाब से एडजस्ट नहीं कर पाईं, जिसके बाद दोनों ने तलाक ले लिया। मार्च 2026 में एक्ट्रेस ईशा रिखी संग दूसरी शादी रचाई है। हालांकि उन्होंने इस शादी को सबसे छिपाकर रखा और गुरुद्वारे में गुपचुप तरीके से शादी रचाई थी। अब दोनों के रिश्ते को लेकर कई तरह की बातें की जा रही हैं।
ये भी पढ़ें: सीएम थलापति विजय की अंतिम फिल्म 'Jana Nayagan' को लेकर जबरदस्त उत्साह, 700 में बिक रहा 190 वाला टिकट
अन्य प्रमुख खबरें
-
मुंबईः दही हांडी उत्सव में पहुंचे फिल्मी सितारे
2026-09-05
-
Mirzapur Box Office: बॉक्स ऑफिस पर मिर्जापुर ने की जबरदस्त शुरुआत
2026-09-05
-
Mirzapur The Movie Review: भौकाल से भरपूर मिर्जापुर, कहानी भी दमदार
2026-09-04
-
जन्माष्टमी पर बच्चों के साथ देखें ये लोकप्रिय एनिमेटेड शो और फिल्में
2026-09-04
-
ट्रक से मिले मोहन जोशी को जख्म, फिल्मों में भूकंप से भरे
2026-09-03
-
Janmashtami Special: श्रीकृष्ण बन पर्दे पर छाए ये स्टार्स
2026-09-03
-
एक्टिंग की दुनिया में कदम रखेंगे एआर रहमान, दिवाली पर होगी रिलीज
2026-09-03
-
बॉक्स ऑफिस पर Toxic की रफ्तार पड़ी धीमी, 8वें दिन हुई सिर्फ इतनी कमाई
2026-09-03
-
स्वरा भास्कर को 'पद्मावत' के जौहर सीन पर टिप्पणी पड़ी भारी
2026-09-02
-
Messa : हाथ में भाला और खून से लथपथ एक्शन दिखीं रश्मिका मंदाना
2026-09-01
-
'राधा कैसे ना जले' से 'वो किसना है' तक, इन गानों से जन्माष्टमी को बनाएं खास
2026-09-01
-
Badshah-Isha Rikhi Divorce: रैपर बादशाह ने ईशा रिखी से लिया तलाक
2026-09-01
-
'मिर्जापुर द मूवी' से हटाए गए इंटीमेट सीन्स, गालियां भी म्यूट
2026-08-31
-
'हनुमान अंश' ने किया चमत्कार, फिल्म ने 24वें दिन की रिकॉर्ड तोड़ कमाई
2026-08-31
-
Sanjeeda Sheikh: यश की 'टॉक्सिक' में छा गईं संजीदा शेख
2026-08-29