सीएम थलापति विजय की अंतिम फिल्म 'Jana Nayagan' को लेकर जबरदस्त उत्साह, 700 में बिक रहा 190 वाला टिकट
खबर सार :-
Jana Nayagan Release: सीएम थलपति विजय की फिल्म जन नायकन दुनिया भर में रिलीज हो गई है। फैंस में फिल्म को लेकर जबरदस्त जोश देखा जा रहा है। लेकिन इसके पहले दिन कुछ आरोप लगे हैं कि तमिलनाडु के कई थिएटर सरकार की मंज़ूर 190 रुपये की लिमिट से ज़्यादा टिकट चार्ज कर रहे हैं।
खबर विस्तार : -
Jana Nayagan Release: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और साउथ इंडियन सिनेमा के सुपरस्टार विजय थलपति (Thalapathy Vijay) की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'जना नायकन' आखिरकार कई मुश्किलों को पार करने के बाद आज शुक्रवार 23 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। चूंकि यह एक्टर की आखिरी फिल्म है, इसलिए फिल्म की एडवांस बुकिंग और फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म को लेकर तमिलनाडु में जश्न का महौल बना हुआ है। इस जश्न के बीच टिकटों की कीमतें भी आसमान पर पहुंच गई है।
CM विजय ने अधिकारियों के साथ देखी फिल्म
दरअसल Jana Nayagan की रिलीज से पहले बुधवार को चेन्नई के अडयार में टैगोर सेंटर में एक स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी। इसमें सीएम सीएम विजय का परिवार, फिल्म इंडस्ट्री के लोग और राज्य सरकार के कई सीनियर अधिकारी शामिल हुए। मौजूद खास लोगों में चीफ सेक्रेटरी साई कुमार, मुख्यमंत्री के पर्सनल सेक्रेटरी सेंथिल कुमार, एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (फ़ाइनेंस) सिद्दीक और फिल्म के प्रोड्यूसर वेंकट नारायण शामिल थे।
700 में बेजा जा रहा 190 वाला टिकट
इस बीच, सोशल मीडिया पर ऐसी बातें सामने आई हैं कि कुछ सिनेमा हॉल टिकटों की ब्लैक मार्केटिंग कर रहे हैं। जिसको लेकर विवाद भी खड़ा हो गया। सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हुए जिनमें दर्शक टिकट की ज़्यादा कीमत को लेकर बहस करते दिखे। भले ही तमिलनाडु सरकार ने टिकट की अधिकतम कीमत 190 रुपये तय की थी, लेकिन आरोप है कि कुछ थिएटरों ने टिकट 300, 500 और यहां तक कि 700 में बेचे जा रहे हैं।
तमिलनाडु में जश्न का माहौल
फिल्म की रिलीज को लेकर पूरे तमिलनाडु में जश्न का माहौल है। पहले शो से पहले कई टियर-2 शहरों के सिनेमाघरों में खास कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिसमें DJ परफॉर्मेंस के साथ विजय के लोकप्रिय गाने बजाने का इंतजाम भी शामिल है। एक्टर और मुख्यमंत्री Thalapathy Vijay 'जना नायकन' फिल्म के साथ एक खास उपलब्धि हासिल करने वाले तमिलनाडु के दूसरे मुख्यमंत्री बन जाएंगे। इससे पहले, M.G. रामचंद्रन (MGR) के नाम यह उपलब्धि थी।
#JanaNayagan - FDFS???? 1st Half
— Ak Van (@kingakkhanmal75) July 23, 2026
As A #Thalapathy Fan It’s Fun till now????
The Technical Qualities Are Exceptional
But The Story is the same old(BK)
With Some New Touches
With A #DaakuMaharaaj Reference they should have remaked that film instead..#ThalapathyVijay???? Is Still???? pic.twitter.com/8lNgdD9RZn
रिलीज से पहले विवादों में रही 'जन नायकन'
गौरतलब है कि फिल्म Jana Nayagan मूल रूप से जनवरी में रिलीज होने वाली थी, लेकिन सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) से सर्टिफ़िकेट मिलने में देरी के कारण इसे टाल दिया गया था। टीम को तब भी बड़ा झटका लगा जब रिलीज से पहले फिल्म के कुछ हिस्से ऑनलाइन लीक हो गए। हालांकि, एक्टर के लिए फैंस का प्यार इतना जबरदस्त है कि इस लीक का उन पर कोई खास असर नहीं पड़ा। बुकिंग शुरू होने के कुछ ही मिनटों में कई शो हाउसफ़ुल हो गए, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म बॉक्स ऑफ़िस पर बहुत अच्छा प्रदर्शन कर सकती है।
ये भी पढ़ेंः- 'Godzilla vs Kong' की युवा एक्ट्रेस केली हॉटल का 18 साल की उम्र में निधन, जानें कैसे हुई मौत
अन्य प्रमुख खबरें
-
बॉक्स ऑफिस पर 'Awarapan 2' का दबदबा बरकरार
2026-08-18
-
अभिनेत्री अंतरा ने एफआईआर की खबर में उनका फोटो लगाने पर दी चेतावनी
2026-08-18
-
Mukesh Khanna ने की 'जन गण मन' हटाने की मांग, बोले-'वंदे मातरम बने राष्ट्रगान'
2026-08-17
-
गोविंदा-सुनीता के झगड़ें से परेशान कश्मीरा के कई पोस्ट, कम उम्र की एक्ट्रेस बन गई मुसीबत
2026-08-17
-
Ananya Raj Death: नींद में ही थम गईं एक्ट्रेस 'अनन्या राज' की सांसें
2026-08-17
-
अंतरा सोहम बनर्जी का हंगामा, गिरफ्तार-रिहा, रेलवे पुलिस पर किया था हमला
2026-08-16
-
हौसले की उड़ान से फिल्म इंडस्ट्री में सोनम बाजवा को मिली पहचान
2026-08-16
-
स्वतंत्रता दिवस पर OTT पर देखें देशभक्ति से भरपूर ये वेब सीरीज
2026-08-15
-
स्वतंत्रता दिवस के रंग में रंगा बॉलीवुड, सेलेब्स ने ऐसे दी शुभकामनाएं
2026-08-15
-
Independence Day: ये 5 फिल्में दिखाती हैं भारत के वीर सपूतों की कहानी
2026-08-15
-
Awarapan 2 Box Office: बॉक्स ऑफिस पर 'आवारापन 2' की धमाकेदार ओपनिंग
2026-08-14
-
रानी मुखर्जी को मिली मानद डॉक्टरेट की उपाधि, शाहरुख पा चुके यह सम्मान
2026-08-14
-
Awarapan 2 Review: शिवम पंडित बन छाए इमरान हाशमी, जानें कैसी है फिल्म
2026-08-14
-
90 के दशक की नेशनल क्रश मयूरी कांगो आज हैं कॉरपोरेट जगत का बड़ा नाम
2026-08-14
-
संघर्षाें के दौर से गुजरीं और दमदार आवाज बनीं सुनिधि चौहान, पांच साल से कर रही हैं गायकी
2026-08-13