पीएम जब सीएम थे, उन्होंने मुझसे कह दी जो बात, किसी सीएम ने आज तक नहीं कही: सुभाष घई
खबर सार :-
नरेंद्र मोदी जब गुजरात के सीएम थे, तब घई उनसे प्रोजेक्ट के लिए जमीन के सिलसिले में मिले थे। सीएम ने कहा था, मैने अपने अधिकारियों से कह दिया है।
खबर विस्तार : -
नई दिल्ली : बतौर सीएम नरेंद्र मोदी ने जो बात मुझसे कही थी, वह आज तक किसी सीएम ने नहीं कही, यह बात सुभाष घई ने एक पोस्ट के जरिए लोगों को बताई है। बॉलीवुड में शोमैन कहे जाने वाले सुभाष घई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर एक पुरानी बात साझा की है। यह बहुत ही दिलचस्प है। उन्होंने एक मुलाकात के दौरान गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वभाव, व्यवहार, और उनके कर्तव्य से संबंधित यादों को साझा किया है। घई ने बताया कि जब गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी से उनकी बातचीत हुई तो वह सिर्फ एक औपचारिकता भर नहीं थी, बल्कि, आज वह एक शानदार शख्सियत के रूप में हमारी यादों में हमेशा के लिए दर्ज हो गईं। घई के अनुसार, पीएम नरेंद्र मोदी उन पलों को लेकर हमेशा सुभाष घई की यादों में रहेंगे।
व्हिसलिंग वुड्स इंटरनेशनल को लेकर सीएम से मिलने पहुंचे थे घई
इस संबंध में एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ‘मोदी स्टोरी’ अकाउंट से साझा किया गया है। इसमें 2009 की उस घटना का जिक्र है, जब फिल्म निर्माता सुभाष मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने गए थे। वह प्रोजेक्ट व्हिसलिंग वुड्स इंटरनेशनल को लेकर गुजरात के तत्कालीन सीएम से मिलना चाह रहे थे। यह वीडियो घई के लिए बहुत खास है। इसमें मशूहर डायरेक्टर सुभाष घई उस घटना को याद करते हैं। सुभाष घई बताते हैं कि 2009 में गुजरात गया और इसी दौरान मै सचिवालय पहुंचा। यही स्थान सीएम का था।
वहां पहुंचने पर मुझे बताया गया कि मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी आज मुंबई में हैं। उनके स्टॉफ के लोगों ने अपना कॉपरेटिव नेचर पेश किया। उनमें से किसी एक ने तुरंत मुख्यमंत्री को फोन मिलाया। संभवतः यह व्यक्ति सीएम का सचिव था। मेरे गुजरात में होने की जानकारी उनको दी। मोदी ने कहा था कि सुभाष घई को बोलिए कि अगली सुबह तक रुक जाएं और सुबह आकर मेरे घर पर नाश्ता कर लें। यह वीडियो सीएम से एक काम के सिलसिले में मुलाकात के दौरान उनके व्यवहार से जुड़ा है, इसलिए उनकी खास यादों में हैं। घई ने वीडियो में ही आगे बताया कि दूसरे दिन मेरी उनसे नाश्ते पर मुलाकात हुई।
मोदी ने कहा था, मेरे अधिकारी कुछ गड़बड़ करें तो मुझे फोन करना
घई ने मुख्यमंत्री को अपना प्रोजेक्ट के संबंध में बताया। इस दौरान मैंने उन्हें बताया कि भारतीय संस्कृति को विद्या में किस तरह से लाया जा सकता है। जब तक कलात्मक दृष्टि से शिक्षा नहीं होगी, तब तक हमारे बच्चों का शिक्षा में विकास नहीं हो सकता। वह किसी भी राज्य की हो, इसमें गुजरात की संस्कृति को लेकर भी उम्मीदें जताई गई, लेकिन सवाल वही रहा कि जब तक कलात्मक दृष्टि से शिक्षा नहीं होगी, तब तक हमारे बच्चों का शिक्षा में विकास नहीं हो सकता। मुख्यमंत्री ने जब यह बातें सुनी तो लगा कि वह वास्तव में उनकी बात सुन रहे हैं।
यह भी पढ़ें :कश्मीरा शाह ने शादी और बेवफाई पर जाहिर की निराशा, कहा-क्या अब भी होता है सच्चा प्यार?
इसीलिए घई ने वह डिमांड की, जिसके लिए सीएम से मिलने पहुंचे थे। घई ने सुझाव दिया और कहा कि यह सिनेमा के माध्यम से हो सकता है। सुभाष घई कहते हैं कि उनको मेरे विचार और प्रेजेंटेशन बहुत अच्छे लगे तो उन्होंने मुझसे पूछा कि आपको क्या चाहिए? घई के लिए वह बात बड़ी यादगार बनी, जो यहां से शुरू होती है। घई बोले कि मुझे एयरपोर्ट के आसपास एक जमीन चाहिए। सीएम ने तुरंत बताया कि मैंने अपने सचिवों को कह दिया है। बड़ोदा तक या हाइवे पर जहां भी जमीन अच्छी लगे, घई को पसंद करने के लिए कहा गया, क्योंकि सीएम ने बताया कि उनकी इच्छा भी है कि अहमदाबाद में व्हिसलिंग वुड्स इंटरनेशनल खुले।
घई ने शालीनता से कहा, यह लोग हैं बहुत सीनियर अधिकारी
एक सीएम जब यह कहे कि अगर मेरे सेक्रेटरी कुछ गड़बड़ करें या थोड़ा भी लेट करें तो आप मुझे सीधा फोन करें, यह बात किसी को भी सदैव याद रखने वाली बन ही जाती हैं। तभी घई ने बडी शालीनता से कहा कि यह लोग बहुत सीनियर अधिकारी हैं। सीएम ने घई का काम आसान कर दिया और अधिकारियों का भी मान बढाया, उन्होंने कहा कि इनके पास काम बहुत है। यह लोग बहुत व्यस्त रहते हैं, लेकिन आपने मुझे जो दिखाया है, मैं चाहता हूं, ये यहां पर बने। उसका महत्व मैं ही समझ सकता हूं। मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने बात करते हुए जो व्यवहार पेश किया वह आज तक किसी सीएम ने नहीं किया। सुभाष घई को यह बातें आज भी याद हैं, इसीलिए वह वर्तमान में प्रधानमंत्री की प्र्रसंशा करते हैं।
यह भी पढ़ें : अभिनेत्री अंतरा बनर्जी ने मीडिया से कहा, हटाएं उनका एफआईआर की खबर से फोटो, वेरिफाई के बाद करें री-वेरिफाई
अन्य प्रमुख खबरें
-
'बाप पर मत जाना'...सलमान खान ने मनोज तिवारी की बेटी को दी नसीहत
2026-09-06
-
मुंबईः दही हांडी उत्सव में पहुंचे फिल्मी सितारे
2026-09-05
-
Mirzapur Box Office: बॉक्स ऑफिस पर मिर्जापुर ने की जबरदस्त शुरुआत
2026-09-05
-
Mirzapur The Movie Review: भौकाल से भरपूर मिर्जापुर, कहानी भी दमदार
2026-09-04
-
जन्माष्टमी पर बच्चों के साथ देखें ये लोकप्रिय एनिमेटेड शो और फिल्में
2026-09-04
-
ट्रक से मिले मोहन जोशी को जख्म, फिल्मों में भूकंप से भरे
2026-09-03
-
Janmashtami Special: श्रीकृष्ण बन पर्दे पर छाए ये स्टार्स
2026-09-03
-
एक्टिंग की दुनिया में कदम रखेंगे एआर रहमान, दिवाली पर होगी रिलीज
2026-09-03
-
बॉक्स ऑफिस पर Toxic की रफ्तार पड़ी धीमी, 8वें दिन हुई सिर्फ इतनी कमाई
2026-09-03
-
स्वरा भास्कर को 'पद्मावत' के जौहर सीन पर टिप्पणी पड़ी भारी
2026-09-02
-
Messa : हाथ में भाला और खून से लथपथ एक्शन दिखीं रश्मिका मंदाना
2026-09-01
-
'राधा कैसे ना जले' से 'वो किसना है' तक, इन गानों से जन्माष्टमी को बनाएं खास
2026-09-01
-
Badshah-Isha Rikhi Divorce: रैपर बादशाह ने ईशा रिखी से लिया तलाक
2026-09-01
-
'मिर्जापुर द मूवी' से हटाए गए इंटीमेट सीन्स, गालियां भी म्यूट
2026-08-31
-
'हनुमान अंश' ने किया चमत्कार, फिल्म ने 24वें दिन की रिकॉर्ड तोड़ कमाई
2026-08-31