अभिनेत्री अंतरा बनर्जी ने मीडिया से कहा, हटाएं उनका एफआईआर की खबर से फोटो, वेरिफाई के बाद करें री-वेरिफाई
खबर सार :-
अभिनेत्री अंतरा बनर्जी की तस्वीर कई मीडिया संस्थानों ने एक मॉडल की एफआईआर की खबर में इस्तेमाल किया है। नाम मिलते-जुलते होने से तथ्यात्मक त्रुटि भी है। बनर्जी ने कहा ऐसा न करें।
खबर विस्तार : -
मुंबई : हाल ही में अभिनेत्री अंतरा बनर्जी की तस्वीर का इस्तेमाल कथित तौर पर कई मीडिया संस्थानों ने एक एफआईआर की खबर के साथ किया है। इस खबर का उस फोटो से कोई संबंध नहीं है। खबर माडल की है। इस संबंध में सभी संस्थानों से अपील करतेे हुए उन्होंने कहा कि कोई भी न्यूज लगाने से पहले, किसी का भी फोटो लगाने से पहले आप वेरिफाई और फिर री-वेरिफाई कीजिए। इसके बिना इस तरह का कदम गैर-जिम्मेदाराना है।
रिपोर्ट में ठाणे की मॉडल अंतरा सोहम बनर्जी
दरअसल, एफआईआर में ठाणे की मॉडल अंतरा सोहम बनर्जी शामिल थीं। मॉडल अंतरा सोहम बनर्जी की खबर के साथ छपी फोटो अभिनेत्री अंतरा बनर्जी की है। इस पर अभिनेत्री अंतरा बनर्जी ने पिछले दिन मीडिया से बात करते हुए नाराजगी जाहिर की। यह फोटो मिलते नाम के कारण एक-दूसरे के पास गलती से चली गई थी। अंतरा बनर्जी ने इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि मैं तब से सदमे में हूं। यह घटना तो किसी और के साथ हुई, इससे चर्चा में मैं आ गई। अभिनेत्री ने कहा कि मुझे कोई आइडिया नहीं था कि यह क्यों हुआ। उन्होंने बताया कि कल मुझे दिन के समय में पता चला। मेरे परिवार और दोस्तों ने मुझसे सवाल पर सवाल किए और भी बहुत सारे फोन आए। ढेरों मैसेज में मुझसे पूछा जा रहा था कि क्या तुम ठीक हो?
चर्चा में आ गईं फिल्म अभिनेत्री अंतरा बनर्जी
उस समय मुझे न जानकारी थी और न ही कोई आइडिया था। उसके बाद मैंने एक मैसेज खोला, तो उसमें मेरी एक फोटो थी। इस मैसेज में यह सारी बातें लिखी थीं। अभिनेत्री ने मीडिया को बताया कि उस मैसेज में मुझे बताया गया कि यह सब इंटरनेट पर है। मेरे लिए यह हैरान और परेशान करने के अलावा कुछ और नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि मैं मैसेज पढ़ने के सिवाय कर भी क्या सकती थी? इस समय मैं सदमे जैसे स्थिति में ही हूं। अभिनेत्री ने कहा कि मेरे साथ जो भी हुआ, वह बदकिस्मती से हुआ है। ऐसा नहीं होना चाहिए था। अपने परिवार वालों की चिंताओं पर कहा कि वह सब बेहद परेशान हैं। जाहिर सी बात है कि जब बच्चे घर से बाहर हों और किसी प्रकार की बात उन तक पहुंचेगी तब ऐसा ही होता है। अभिनेत्री की मम्मी का स्वास्थ्य ठीक नहीं है, इसका जिक्र भी उन्होंने किया।
यह भी पढ़ें: सोनम बाजवा कभी थी एयर होस्टेस, लेकिन फिल्मों में काम ज्यादा पसंद था, राह बदली और पहचान बनीं
अभिनेत्री ने कहा कि कोई भी पेरेंट्स अपने बच्चे को लेकर अगर ऐसी कोई भी चीज सुनेंगे, तो यह चिंता की बात है। मेरी मां को घबराहट हो गई। यह क्या न्यूज है? उन्हें कोई आइडिया नहीं था। अपने पापा के बारे में भी बताया और कहा कि मेरे पापा कोलकाता में रहते हैं। चिंता के कारण उन्होंने फोन कर बस से आने की जानकारी दी। अब हम साथ बैठकर देखते हैं कि क्या हो रहा है। लेकिन अभिनेत्री ने बताया कि मैंने और मेरी टीम ने तय किया है कि उनको यहां आने से रोक देना है। फिलहाल, यहां आने की उन्हें जरूरत नहीं है। सभी लोग अब तय करेंगे कि हम लोग क्या कर सकते हैं और अब हम अगला कदम भी उठा सकते हैं। अभिनेत्री ने कहा कि यह काम मीडिया के संस्थानों ने ठीक नहीं किया।
लोगों के मौसेज आने पर जानकारी हुई
उन्होंने कहा कि वह यही बताने और पता लगाने आई हैं। अपील करते हुए कहा कि जो हुआ वह गलत हैं और ये तुरंत हटा ली जाए। इससे छवि खराब हो रही है। यह बात पब्लिसिटी की हैं ही नहीं। उनका कहने का मतलब टीआरपी से था, इसलिए कहा कि उस तरीके से इस चीज को मत देखिए। अभिनेत्री ने बड़ी सहजता के साथ कहा कि हमारा अगला कदम कानूनी होगा। उन्होंने कहा कि या तो उनकी बात मान ली लाए, क्योंकि उसके अलावा उनके पास कोई दूसरा ऑप्शन नहीं बचा है। सभी संस्थानों से अपील कर कहा कोई भी न्यूज लगाने से पहले, किसी का भी फोटो लगाने से पहले आप वेरिफाई और फिर री-वेरिफाई कीजिए। इसके बिना इस तरह का कदम गैर-जिम्मेदाराना है।
यह भी पढ़ें: Ananya Raj Death: 'घोस्ट' एक्ट्रेस का 27 साल की उम्र में निधन, जानें कैसे हुई अनन्या राज की मौत
अन्य प्रमुख खबरें
-
Bigg Boss 20 से बाहर हुईं मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी
2026-10-01
-
Drishyam 3 ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, अजय देवगन ने मोहनलाल से की खास अपील
2026-10-01
-
CINTAA विवाद: उपासना सिंह और नगमा का पूनम ढिल्लो-पद्मिनी कोल्हापुरे पर गंभीर आरोप
2026-10-01
-
Aishwarya बच्चन पेरिस से लौटने पर हुईं हैरान, अभिनेत्री के मोटापा पर किया कमेंट
2026-09-30
-
उर्वशी रौतेला ने AI कंपनी पर ठोका 7,000 करोड़ रुपये का जुर्माना
2026-09-29
-
Aishwarya Rai: पेरिस फैशन वीक में ऐश्वर्या राय ने बिखेरा जलवा
2026-09-29
-
Bigg Boss 20: नॉमिनेट हुईं आम्रपाली-रीति के समर्थन में उतरीं अक्षरा सिंह
2026-09-29
-
अभिनय की बारीकियां सीखने में सीनियर्स ने की मदद: दिव्या दत्ता
2026-09-27
-
बॉलीवुड के उन युवा कलाकारों की यादें जिनका हुआ असमय निधन
2026-09-26
-
Bigg Boss 20: सलमान खान ने रीति तिवारी की लगाई जमकर क्लास
2026-09-26
-
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर Govinda ने पहली बार तोड़ी चुप्पी
2026-09-25
-
बॉक्स ऑफिस पर The Paradise की दमदार ओपनिंग
2026-09-25
-
अभिनेता मुश्ताक खान का 56 वर्ष की आयु में कैंसर से निधन
2026-09-24
-
'Love & War' से रणबीर कपूर का फर्स्ट लुक आया सामने
2026-09-24
-
Bigg Boss 20 में मुश्किल दिनों को याद कर रो पड़ीं मैरी कॉम
2026-09-24