Ananya Raj Death: 'घोस्ट' एक्ट्रेस का 27 साल की उम्र में निधन, जानें कैसे हुई अनन्या राज की मौत
खबर सार :-
Ananya Raj Death: एक्ट्रेस और मॉडल अनन्या राज, जिन्होंने 2019 की फिल्म घोस्ट में काम किया था, उनका निधन हो गया है। 27 साल की एक्ट्रेस का जुलाई में नींद में निधन हो गया था।
खबर विस्तार : -
Ananya Raj Death: बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। 'घोस्ट' (Ghost) और तेलुगु फिल्म 'थग्गेदे ले' (Thaggede Le) जैसी फिल्मों के लिए जानी जाने वाली एक्ट्रेस और मॉडल अनन्या राज अब हमारे बीच नहीं रहीं। अनन्या का लगभग एक महीने पहले 15 जुलाई को सोते समय नींद में ही उनका निधन हो गया। 27 साल की एक्ट्रेस लंबे समय से डिप्रेशन से जूझ रही थीं। उनके परिवार ने अब अनन्या के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नोट शेयर करके उनके निधन की पुष्टि की है। महज 27 साल की उम्र में एक्ट्रेस के अचानक चले जाने से पूरे बॉलीवुड और उनके फैंस में शोक की लहर दौड़ गई।
परिवार ने साझा की दुखद खबर
अनन्या के परिवार ने एक पोस्ट में लिखा, "बहुत दुख के साथ हमें यह बताना पड़ रहा है कि 15 जुलाई की सुबह अनन्या का निधन हो गया। नींद में ही उनका शांति से निधन हुआ। वह एक साल से ज़्यादा समय से शारीरिक और मानसिक समस्याओं से जूझ रही थीं और उनसे उबरने के लिए एक योद्धा की तरह लड़ीं।" बयान में आगे कहा गया, "वह एक मजबूत इरादों वाली लड़की थी और एक रानी की तरह रहती थी। बेबी गर्ल, तुम्हारी बहुत याद आएगी। हम आप सभी से गुजारिश करते हैं कि उसकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करें। इस मुश्किल समय में, हम प्राइवेसी और शांति की दुआ करते हैं।"
ये भी पढ़ेंः- रानी मुखर्जी को मिली ला ट्रोब यूनिवर्सिटी से मानद डॉक्टरेट की उपाधि, 2019 में शाहरुख को मिला था यह सम्मान
Ananya Raj की कैसे हुई मौत
महज 27 साल की उम्र में एक्ट्रेस के अचानक उनके निधन से पूरा बॉलीवुड और उनके फैंस दुखी है। अब हर कोई यह जानना चाह रहा है कि इतनी उभरती हुई एक्ट्रेस इतनी कम उम्र में दुनिया को कैसे अलविदा कह गईं। परिवार की माने तो अनन्या पिछले एक साल से ज्यादा समय से शारीरिक और मानसिक परेशानी से जूझ रही थीं और 15 जुलाई को नींद में ही उनका निधन हो गया। उनका सफर भले ही खत्म हो गया हो, लेकिन उनकी यादें हमेशा जिंदा रहेंगी।

AICWA ने जताया दुख
ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने एक्ट्रेस अनन्या राज के निधन पर शोक जताया है। AICWA ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक लंबा शोक संदेश शेयर करके एक्ट्रेस को श्रद्धांजलि दी। संगठन ने कहा कि अनन्या पिछले एक साल से हेल्थ प्रॉब्लम से जूझ रही थीं और इस दौरान उन्हें फिजिकल और मेंटल चैलेंज का सामना करना पड़ा। परिवार के मुताबिक, मुश्किल हालात के बावजूद, अनन्या एक मजबूत इरादों वाली महिला थीं, जिन्होंने जिंदगी को खुलकर जिया। सिर्फ 27 साल की उम्र में उनका जाना बॉलीवुड और पूरी इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक शॉकिंग खबर है।
AICWA ने कहा कि एक युवा आर्टिस्ट का जाना सिर्फ उनके परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि पूरी फिल्म इंडस्ट्री के लिए भी एक नुकसान है। फिल्म इंडस्ट्री के बड़े परिवार के एक सदस्य का बहुत कम उम्र में निधन हो गया है। उनका काम, उनकी मौजूदगी और उनकी यादें हमेशा इंडियन फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा रहेंगी।
अनन्या राज का करियर
मुंबई में जन्मी और पली-बढ़ी Ananya Raj ने हिंदी और रीजनल सिनेमा में अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने फिल्मों और म्यूजिक वीडियो से अपना करियर शुरू किया और धीरे-धीरे एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई। अनन्या ने 2016 में "7 आवर्स टू गो" से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इसके बाद वह 2017 में "द फाइनल एग्जिट" और 2019 में हॉरर फिल्म "घोस्ट" में दिखीं। फिल्मों के अलावा, वह म्यूज़िक वीडियो में भी दिखीं, जिससे उनकी पॉपुलैरिटी और बढ़ गई।
FAQ
1. एक्ट्रेस अनन्या राज की कैसे हुई मौत ?
27 साल की एक्ट्रेस अनन्या राज लंबे समय से डिप्रेशन से जूझ रही थीं। 15 जुलाई को नींद में ही उनका निधन हो गया।
2. एक्ट्रेस अनन्या राज का कब हुआ था निधन ?
एक्ट्रेस अनन्या राज का निधन 15 जुलाई 2026 की सुबह नींद में हो गया था। उनके परिवार ने लगभग एक महीने बाद अगस्त 2026 में सोशल मीडिया के जरिए इस दुखद खबर की पुष्टि की।
किन फिल्मों में नजर आईं अनन्या राज?
7 आवर्स टू गो, द फाइनल एग्जिट और हॉरर फिल्म घोस्ट में नजर आई थी।
ये भी पढ़ेंः- आईआईटी छोड़ 90 के दशक में बनीं नेशनल क्रश, फिल्मों को अलविदा कह आज कॉरपोरेट की दुनिया में कमा रहीं नाम
अन्य प्रमुख खबरें
-
गोविंदा-सुनीता के झगड़ें से परेशान कश्मीरा के कई पोस्ट, कम उम्र की एक्ट्रेस बन गई मुसीबत
2026-08-17
-
अंतरा सोहम बनर्जी का हंगामा, गिरफ्तार-रिहा, रेलवे पुलिस पर किया था हमला
2026-08-16
-
हौसले की उड़ान से फिल्म इंडस्ट्री में सोनम बाजवा को मिली पहचान
2026-08-16
-
स्वतंत्रता दिवस पर OTT पर देखें देशभक्ति से भरपूर ये वेब सीरीज
2026-08-15
-
स्वतंत्रता दिवस के रंग में रंगा बॉलीवुड, सेलेब्स ने ऐसे दी शुभकामनाएं
2026-08-15
-
Independence Day: ये 5 फिल्में दिखाती हैं भारत के वीर सपूतों की कहानी
2026-08-15
-
Awarapan 2 Box Office: बॉक्स ऑफिस पर 'आवारापन 2' की धमाकेदार ओपनिंग
2026-08-14
-
रानी मुखर्जी को मिली मानद डॉक्टरेट की उपाधि, शाहरुख पा चुके यह सम्मान
2026-08-14
-
Awarapan 2 Review: शिवम पंडित बन छाए इमरान हाशमी, जानें कैसी है फिल्म
2026-08-14
-
90 के दशक की नेशनल क्रश मयूरी कांगो आज हैं कॉरपोरेट जगत का बड़ा नाम
2026-08-14
-
संघर्षाें के दौर से गुजरीं और दमदार आवाज बनीं सुनिधि चौहान, पांच साल से कर रही हैं गायकी
2026-08-13
-
कमल हासन ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 67 साल
2026-08-13
-
एडवांस बुकिंग में सनी की 'बंटवारा 1947' से आगे निकली इमरान की आवारापन 2'
2026-08-13
-
Bigg Boss 20 में खिलाड़ियों को मिलेगा एक्स्ट्रा 'जीवनदान', सलमान का ऐलान
2026-08-12
-
Mirzapur Trailer: बहुप्रतीक्षित फिल्म मिर्जापुर का जबरदस्त ट्रेलर जारी
2026-08-11