सोनम बाजवा कभी थी एयर होस्टेस, लेकिन फिल्मों में काम ज्यादा पसंद था, राह बदली और पहचान बनीं
खबर सार :-
सोनम बाजवा का आज जन्मदिन है। 16 अगस्त 1989 को वह रूद्रपुर उत्तराखंड में पैदा हुई थी। वह एक सफल अभिनेत्री के साथ मॉडल भी हैं। उनकी इस सफलता के पीछे खुद का संघर्ष और फैसला रहा है। आज वह अपनै फैसले पर नाज करती हैं।
खबर विस्तार : -
मुंबई: सफलता तब कदमों तक आ जाती है, जब खुद में हौसला हो। 16 अगस्त को सोनम बाजवा के जन्म दिन पर उनके फैंस ऐसा ही कह रहे हैं। सोनम बाजवा का आज जन्मदिन है। 16 अगस्त 1989 को वह रूद्रपुर उत्तराखंड में पैदा हुई थी। वह एक सफल अभिनेत्री के साथ मॉडल भी हैं। उनकी इस सफलता के पीछे खुद का संघर्ष और फैसला रहा है। आज वह अपनै फैसले पर नाज करती हैं। अपने कॅरियर कि लिए सोनम ने फिल्मों में एक्टिंग ही चुना था। लेकिन एक दौर ऐसा आया, जब उन्हें एयर होस्टेस बनना पड़ा। पसंद तो एक्टिंग थी, इसलिए उन्होंने राह बदल दिया। सोनम ने एक्टिंग से करियर की शुरुआत 2013 में पंजाबी फिल्म बेस्ट ऑफ लक से की। उन्होंने अपने कॅरियर को सफल बनाने के लिए कई बार स्थान भी बदले हैं।
फेमिना मिस इंडिया के लिए मॉडलिंग की
यद्यपि उनकी शुरुआती पढ़ाई उत्तराखंड के रुद्रपुर में हुई थी। आगे की पढ़ाई के लिए वह दिल्ली आ गई। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की। जैसा पहले ही बताया गया है कि सोनम को शुरू से ही एक्टिंग में रुचि थी, इसीलिए वह दिल्ली से मुंबई चली गई। उन्होंने वहां मॉडलिंग की शुरुआत की और 2012 में फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता में भाग लिया। उन्होंने एयर होस्टेस के रूप में काम करने के बाद उसे कुछ समय में ही छोड़ दिया।
पंजाबी फिल्मों से कॅरियर किया शुरू
पंजाब 1984, सरदार जी 2, निक्का जैलदार, मंजे बिस्तरे, गुड्डियां पटोले और कैरी ऑन जट्टा जैसी कई सफल फिल्मों में काम किया। धीरे-धीरे वह अपनी पहचान बनने लगीं और हिंदी फिल्मों की और रुख किया। अभिनेत्री की कई हिंदी फिल्में भी आई है। आज वह लाखों दिलों पर राज करती हैं। अभिनेत्री की हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अच्छी पकड़ है। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री जर्नी की बात करें तो उन्होंने बॉलीवुड में कैमियो और कुछ खास प्रोजेक्ट्स के जरिए कदम रखा। इसके अलावा उन्होंने बाला और स्ट्रीट डांसर 3डी में भी विशेष भूमिकाएं निभाईं। फिर अभिनेत्री के करियर में एक ऐसा दौर आया कि उन्होंने इंडस्ट्री के बड़े कलाकारों के साथ लोकप्रिय फिल्मों में बतौर मुख्य अभिनेत्री काम किया, जिनमें हाउसफुल 5 और बॉर्डर 2 आदि के नाम प्रमुखता से लिए जाते हैं।
जन्म दिन पर मिल रहीं बधाइयां
अभिनेत्री को पंजाबी फिल्म अर्धब मुटियार में बेहतरीन अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के तौर पर पीटीसी पंजाबी फिल्म पुरस्कार भी मिला है। वहीं, सोनम बाजवा आज के समय में बॉलीवुड की उभरती हुई शीर्ष अभिनेत्रियों में एक हैं। आज उनका जन्मदिन है और लाखों फैंस उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। हिंदी और पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री दोनों जगह पर काम किया है। इसलिए पंजाबी फिल्म पसंद करने वाले भी उन्हें जन्मदिन पर मुबारकबाद दे रहे हैं।
फिल्मों से कमाई में रिकॉर्ड बनाया
बॉलीवुड में सोनम बाजवा के लिए साल 2025 और 2026 की शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर शानदार रही है। एक साल के भीतर सोनम ने 100 करोड़ से अधिक की कमाई करने वाली तीन लगातार हिट फिल्में दी हैं। हाउसफुल 5 मल्टी-स्टार कॉमेडी फिल्म से सोनम ने अपना बड़ा बॉलीवुड डेब्यू किया। इस फिल्म ने 200 करोड़ से अधिक का कलेक्शन किया। दिवाली के मौके पर रिलीज हुई एक दीवाने की दीवानियत से साल 2025 में 100 करोड़ क्लब में जगह बनाई। रोमांटिक-ड्रामा फिल्म में वह हर्षवर्धन राणे के साथ नजर आईं। बॉर्डर 2 जनवरी 2026 में रिलीज हुई। पिट्ट सियापा उनकी साल 2026 की नई पंजाबी फिल्म है। इस फिल्म में वह परमवीर सिंह चीमा के साथ मुख्य भूमिका में हैं। बॉर्डर 2 देशभक्ति और वॉर-ड्रामा फिल्म में सोनम बाजवा ने शानदार काम किया। कई फिल्मों ने अपने ओपनिंग वीकेंड में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया। बागी 4 साल 2025 में आई। इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म में वह टाइगर श्रॉफ और संजय दत्त के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखीं।
यह भी पढ़ें: रानी मुखर्जी को मिली ला ट्रोब यूनिवर्सिटी से मानद डॉक्टरेट की उपाधि, 2019 में शाहरुख को मिला था यह सम्मान
अन्य प्रमुख खबरें
-
Aishwarya बच्चन पेरिस से लौटने पर हुईं हैरान, अभिनेत्री के मोटापा पर किया कमेंट
2026-09-30
-
उर्वशी रौतेला ने AI कंपनी पर ठोका 7,000 करोड़ रुपये का जुर्माना
2026-09-29
-
Aishwarya Rai: पेरिस फैशन वीक में ऐश्वर्या राय ने बिखेरा जलवा
2026-09-29
-
Bigg Boss 20: नॉमिनेट हुईं आम्रपाली-रीति के समर्थन में उतरीं अक्षरा सिंह
2026-09-29
-
अभिनय की बारीकियां सीखने में सीनियर्स ने की मदद: दिव्या दत्ता
2026-09-27
-
बॉलीवुड के उन युवा कलाकारों की यादें जिनका हुआ असमय निधन
2026-09-26
-
Bigg Boss 20: सलमान खान ने रीति तिवारी की लगाई जमकर क्लास
2026-09-26
-
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर Govinda ने पहली बार तोड़ी चुप्पी
2026-09-25
-
बॉक्स ऑफिस पर The Paradise की दमदार ओपनिंग
2026-09-25
-
अभिनेता मुश्ताक खान का 56 वर्ष की आयु में कैंसर से निधन
2026-09-24
-
'Love & War' से रणबीर कपूर का फर्स्ट लुक आया सामने
2026-09-24
-
Bigg Boss 20 में मुश्किल दिनों को याद कर रो पड़ीं मैरी कॉम
2026-09-24
-
नेशनल अवाॅर्ड मिलने के बाद कार्तिक ने किए लालबागचा राजा के दर्शन
2026-09-23
-
धोखेबाज होते हैं इंसान... रूमर्ड गर्लफ्रेंड संग दिखे गोविंदा पर सुनीता का तंज
2026-09-23
-
यामी गौतम को बेस्ट एक्ट्रेस और कार्तिक आर्यन को बेस्ट एक्टर का अवाॅर्ड
2026-09-22